Daily Archives: July 16, 2021

ऋषिकेश एम्स में 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाला आक्सीजन प्लांट हो रहा स्थापित

एम्स ऋषिकेश में हवा से ऑक्सीजन उत्पादन करने वाला ’पीएसए ऑक्सीजन प्लांट’ स्थापित किया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर यह प्लांट कोविड मरीजों के उपचार में विशेष लाभकारी साबित होगा। काफी हद तक संभावना है कि एक माह के भीतर प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन होने लगेगा।

एम्स निदेशक प्रो. रविकांत की देखरेख में गंभीर किस्म के रोगियों के इलाज हेतु सुविधाओं में इजाफा करते हुए एम्स ऋषिकेश अब स्वयं ही मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा। इस सुविधा को शुरू करने के लिए डीआरडीओ की मदद से संस्थान में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। पीएसए ( प्रेशर स्विंग एडसॉर्प्शन ) तकनीक आधारित इस प्लांट से चैबीस घंटे प्रति मिनट 1000 लीटर ऑक्सीजन गैस का उत्पादन होगा।

ऑक्सीजन प्लांट प्रोजेक्ट के नोडल ऑफिसर डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की चुनौतियों से निपटने में यह प्लांट विशेष लाभकारी साबित होगा। अभी तक एम्स में भर्ती मरीजों के उपचार के लिए बाह्य क्षेत्र से लिक्विड ऑक्सीजन मंगाकर उसे स्टोर करने की व्यवस्था है और फिर उसे गैस में परिवर्तित कर पाइपलाइन के माध्यम से अस्पताल के विभिन्न वार्डों तक पहुंचाया जाता है। बताया कि पीएम केअर फंड से तैयार हो रहे इस प्लांट से एक महीने के भीतर ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि एम्स ऋषिकेश में मौजूदा समय में 30 हजार लीटर क्षमता का लिक्विड ऑक्सीजन स्टोरेज प्लांट स्थापित है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को यहीं से ऑक्सीजन की सप्लाई की जाती है। नए ऑक्सीजन प्लांट के स्थापित होने से 15 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई पर एक ही समय में 64 वेन्टिलेटर अतिरिक्त तौर से संचालित किए जा सकेंगे और ऑक्सीजन सप्लाई की क्षमता पहले की अपेक्षा अब डेढ़ गुना तक बढ़ जाएगी।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम से मुलाकात, सीएम बोले किसानों के कल्याण को सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किसान मौर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने भेंट की। उन्होंने किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण एवं … अधिक पढ़े …

राज्य के चारो धामों के गर्भगृहों से नहीं अब नहीं होगा सजीव प्रसारण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की तीसरी बैठक आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड के वर्ष 2021-22 के बजट को अनुमोदित किया गया। इसके साथ ही जोशीमठ में श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नात्तकोतर संस्कृत … अधिक पढ़े …

पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण पर भी दे विशेष ध्यानः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर एस.डी.आर.एफ बटालियन, जौलीग्रांट में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला उत्तराखंड का महत्वपूर्ण लोक पर्व है। हमें व्यापक स्तर पर पौधारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष … अधिक पढ़े …

स्मृतिवन में हरेला पर्व पर आयोजित हुआ बृहद पौधारोपण

अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित स्मृतिवन ऋषिकेश में समूह के अध्यक्ष और स्मृतिवन संरक्षक पर्यावरण विद विनोद जुगलान एवं वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश एमएस रावत के नेतृत्व में हरेला पर्व आयोजित किया गया। बृहद पौध रोपण का शुभारम्भ कर … अधिक पढ़े …

हरेला पर्व पर सीएम ने किया आग्रह, बोले बुके की जगह पौधा करें भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट एम.डी.डी.ए सिटी पार्क में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला सम्पन्नता, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का पर्व है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर एवं परंपरा का प्रतीक … अधिक पढ़े …

सीएम धामी से मिले सतीश लखेड़ा, कर्णप्रयाग-गैरसैंण विकास खंडों में बिछेगा सड़कों का जाल

देहरादून। भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा ने उत्तराखंड सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कर्णप्रयाग-गैरसैंण विकास खंडों की सड़कों के संबंध में चर्चा की और इस आशय का उन्हें पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया … अधिक पढ़े …

हरेला पर्व पर एक्सिस बैंक की शाखा ने रोपे पौधे

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर एक्सिस बैंक की ऋषिकेश शाखा ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। शाखा प्रबंधक गौतम थापा द्वारा 200 से अधिक पौधेे रोपे गए। नगर निगम के सहयोग से आस्था पथ पर रोपे गए पौधों में … अधिक पढ़े …

हरेला पर्व पर श्री भरत मंदिर इंटर कालेज में हुआ पौधारोपण

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के मौके पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत की ओर से पोधारोपण किया गया। जिसमे आंवला, हरड़, अर्जुन, नीम, अमरूद, जामुन, बेल, गिलोय, सतावरी, कल्पतरु, पपीता, तुलसी आदि प्रजाति … अधिक पढ़े …

ऋषिकेशः शनिवार को पुलिस का पुतला फूकेगा हिंदू जागरण मंच

हिंदू जागरण मंच शनिवार से पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करने जा रहा है। पार्षद शौकत अली व उसके साथियों की अरेस्टिंग न होने से आक्रोशित हिजामं कार्यकर्ताओं ने आज ऋषिकेश कोतवाली में अपनी नाराजगी जताई। साथ ही शनिवार … अधिक पढ़े …