उत्तर प्रदेश

यूपी में गुंडो, माफियाओं की अब हो रही दुर्गतीः धामी

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों का स्वागत किया एवं बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी को ऋषिकेश से अपना राम राम भेजा है। उन्होने कहा ये गभिया सहराई ये सारा क्षेत्र हमारे पड़ोस का क्षेत्र है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अंदर कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा आज भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र में सभी वर्गाे के उत्थान का संकल्प है। महिला सशक्तिकरण, युवाओं को आगे बढ़ाने, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता के आशीर्वाद से हमें सरकार में आने का अवसर मिला हमने मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में पूरे देश के अंदर यूसीसी लागू करने का वादा किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नया भारत बनने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने देश के अंदर सीएए लागू कर दिया है। उन्होंने कहा अन्य देशों से आए अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता अधिकार दिया जाएगा। इस क्षेत्र में भी भारत आने वाले विस्थापितो को नागरिकता मिल जायेगी। उन्होंने कहा इस क्षेत्र की सेवा, क्षेत्र के विकास को समर्पित भाजपा प्रत्याशी श्री जितिन प्रसाद जी को विजय बनाने में सभी में अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा यू एस नगर में बंगाली समाज के लोगो के सर्टिफिकेट में पूर्व पाकिस्तान से विस्थापित लिखा रहता था। जिसे हमारी सरकार द्वारा हटाया गया। क्योंकि ये भेदभाव हमारी सरकार में नहीं होता है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य सरकार ने नजूल भूमि पर बड़ी संख्या में बसे हुए बंगाली समाज के परिवारों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही बंगाली समाज के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया है। विपक्ष के गठबंधन के लोग कहते हैं कश्मीर से धारा 370 हटाने से देश के अन्य लोगों का क्या मतलब है! मुख्यमंत्री ने कहा विपक्ष ने तो अपनी तुष्टीकरण की राजनीति करने हेतु हमेशा ही ब्।। कानून का विरोध किया लेकिन आदरणीय मोदी जी ने पूरी दृढ़ता के साथ इसे लागू किया है। उन्होंने कहा आप सभी लोग समाज के प्रबुद्ध लोग हैं। उन्होंने कहा मोदी जी पूरे देश को विकास की एक नई राह पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा 2014 से पहले कांग्रेस द्वारा देश में तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार किया गया था। 2014 के बाद से भारत में एक नई तरह की राजनीति हो रही है जिसकी मूल भावना, सबका साथ – सबका विकास है। विकास , न्याय के मामले में कोई भेदभाव नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वार जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृ्द्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई जा रही है। उन्होंने मोदी ने देश के हित में कई कड़े फैसले लिए हैं। लम्बे समय बाद श्रीराम मंदिर के भव्य दिव्य मंदिर के निर्माण कार्य हुआ है। मोदी जी ने असंभव से दिखने वाले इन कार्यों को किया और देश में कहीं भी एक तिनका तक नहीं हिलने दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी ओर तुष्टिकरण भ्रष्टाचार अपने परिवार और पार्टियों को बचाने के लिए ठगबंधन बना रहे है। उन्होंने कहा आज देश में शांति, प्रगति, समृद्धि है लेकिन पहले देश में सिर्फ़ भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति होती थी। कांग्रेस के राज में हर दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते थे। सपा के राज में उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी नेताओं द्वारा गुंडों और माफियाओं को संरक्षण मिलता था। लेकिन अब योगी जी के समय में राज्य की तस्वीर बदल चुकी है। मोदी जी के आने के बाद पिछले 10 सालों में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश में गुंडे और माफिया किस्म के लोगो की बुरी दुर्गति हो रही है। उन्होंने कहा प्रदेश, देश में भाजपा ही एक अकेली पार्टी है जो विकास और सुशासन के पथ पर चल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा सभी ने मिलकर 19 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजू प्रपात सिंह, विधायक बाबूराम पासवान, जिला महामंत्री महादेव, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More from उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में बोले धामी, जितिन प्रसाद को दिया गया वोट पीएम मोदी को जाएगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मझौला, पीलीभीत ( उत्तर प्रदेश) में आयोजित श्जन सम्मेलनश् कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के सर्मथन में सभी का आशीर्वाद मांगने आए हैं। … read more

हिमाचल और उत्तराखंड की सीमाओं में एफएसटी और एसएसटी को सक्रिय करने का अनुरोध

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन के सन्दर्भ में आयोजित 9 राज्यों की Inter State Border Coordination Meeting में प्रतिभाग किया। बैठक में सुरक्षा सुविधाओं के … read more

देहरादून से अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए हवाई सेवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रयास रंग लाया है। देहरादून से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। तीनों सेवाओं का छह मार्च को शुभारंभ होगा। … read more

धामी कैबिनेट ने किए अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन, की प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद … read more

सीएम ने जनता कृषक इंटर कॉलेज पंवासा जिला सम्भल के रजत जयंती वार्षिकोत्सव में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद सम्भल के जनता कृषक इंटर कॉलेज पंवासा के रजत जयंती वार्षिकोत्सव में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय के मेधावी छात्रों … read more

प्रधानमंत्री ने की श्रमिकों से वार्ता, बाहर निकलने पर किया स्वागत

सिलक्यारा सुरंग की ओर पूरा देश 17 दिन से टकचटकी लगाकर देख रहा था। मंगलवार को वो शुभ घड़ी आई जब बौखनाग देवता के आशीर्वाद से हमारी रेस्क्यू एजेंसियों की मेहनत रंग लाई और 41 श्रमिकों को 17 दिन बाद … read more

योगी आदित्यनाथ से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, हुई अहम विषयों पर वार्ता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु बदरी विशाल जी की प्रतिमा और प्रदेश में उत्पादित श्रीअन्न से बने उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए। मुख्यमंत्री … read more

मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा शहीद स्थल में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को … अधिक पढ़े …

बनारस पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, दो दिवसीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर बनारस में आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के अंतरराज्यीय सम्मलेन में आज सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो … अधिक पढ़े …