Tag Archives: Lok Sabha Elections 2024

गजब का दिखा उत्साह, ससुराल जाने से पूर्व किया मतदान

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है। पांचों सीटों पर सुबह से ही मतदान के लिए खासा उत्साह दिख रहा है। आजकल शादी का सीजन भी चल रहा है। इस बीच कई पोलिंग बूथ पर सुखद तस्वीरें देखने को मिली हैं, जहां दुल्हनें जोड़े में सजकर वोट देने निकली। पौड़ी हो या कासशीपुर, दुल्हनों ने वोट देने के लिए गजब का उत्साह दिखाया है।

गढ़वाल लोकसभा सीट के विकासखंड कोट में भी दुल्हन ने ससुराल विदा होने से पहले वोट किया और लोकतंत्र के पर्व में भाग लिया। दुल्हन सोनाली ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय रणाकोट में पहुंचकर मतदान किया।

श्रीनगर में भी नवविवाहित जोड़ा शादी की रस्म खत्म होते ही जीआईसी श्रीनगर के पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचा। श्रीनगर के ही जोखोला पोलिग बूथ पर विदाई से पहले दुल्हन पति के साथ वोट देने पहुंची।

काशीपुर की 23 साल की दीक्षा की शादी देहरादून के अंशुल के साथ हुई है। बीते रोज अंशुल बारात लेकर काशीपुर पहुंचे थे। शुक्रवार 19 अप्रैल सुबह को विवाह समारोह की सभी रस्में पूरी हो गई थी, लेकिन सुबह विदाई से पहले दीक्षा अपने पति अंशुल और अन्य परिजनों के साथ मतदान केंद्र गई और वोट किया। वोट डालने के बाद दीक्षा की विदाई हुई. दूल्हे अंशुल ने कहा कि वो भी देहरादून में जाकर सबसे पहले मतदान करेंग.. नवविवाहित की इस पहल की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

बता दें कि 5 लोकसभा सीटों पर 85 लाख मतदाता 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। नतीजे 4 जून को आएंगे।

स्कूलों में रहेगा अवकाश, सभी को मतदान केंद्र पहुंचने की अपील

19 अप्रैल को होने वाले मतदान में चंद घंटे शेष बचे हैं। प्रसासन निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारी कर चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी आर पुरुषोत्तम ने वोटिंग के दिन विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण … read more

सीएम ने हल्द्वानी में किया रोड शो, उमड़ा जनता का हुजूम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नैनीताल लोकसभा के अंतर्गत हल्द्वानी में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान हजारों की संख्या में जनता का हुजूम उमड़ा और पूरा हल्द्वानी शहर भगवामय हो गया। इस … read more

धामी जब दिल्ली आते है, तो उत्तराखंड के विकास कार्यों की लंबी लिस्ट लाते है, बहुत अच्छा सीएम है आपकाः अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित विशाल विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने जनता से बलूनी को जिताने की … read more

देहरादून में सीएम ने व्यापारी सम्मेलन को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने व्यापारी सम्मेलन में सभी का स्वागत करते हुए सभी व्यापारी वर्ग से एक साथ मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए … read more

पीलीभीत में बोले धामी, जितिन प्रसाद को दिया गया वोट पीएम मोदी को जाएगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मझौला, पीलीभीत ( उत्तर प्रदेश) में आयोजित श्जन सम्मेलनश् कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के सर्मथन में सभी का आशीर्वाद मांगने आए हैं। … read more

केंद्रीय रक्षामंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया धाकड़ धामी और राजनीति की पिच का चौंपियन ऑल राउंडर

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान, काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी का अभिनंदन करते हुए देवभूमि … read more

देवता रूपी जनता का आह्वान करने के लिए हुड़का बजाने का मिला सौभाग्यः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश स्थित आई.डी.पी.एल मैदान में भाजपा उत्तराखंड द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी वाद्य यंत्र हुड़का उपहार स्वरूप प्रधानमंत्री को भेंट कर उनका स्वागत किया। … read more

सीएम ने बाजपुर में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुष्का गार्डन कुण्डेश्वरी (बाजपुर, ऊ०सि०नगर) में नैनिताल लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता … read more

सीएम ने रामनगर में भाजपा प्रत्याशी बलूनी के पक्ष में की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिग्री कॉलेज मैदान, मालधनचौड़ रामनगर में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्र की शुभकामनाएं देते … read more