राजनीति

ऋषिकेश के 500 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन, मंत्री अग्रवाल ने दिलाई सदस्यता

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से जुड़े करीब 500 कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

देहरादून प्रदेश कार्यालय में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज मोदी है तो हर काम मुमकिन है। कहा कि आज विश्व में पीएम मोदी जी का डंका बज रहा है। हमारे पास नीति, नियत और नेतृत्व है, जबकि कांग्रेस व अन्य पार्टी दिशाहीन है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकताओं को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा था। कहा कि भाजपा की साफ नीति से प्रभावित होकर आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जितेंद्र पाल पाठी महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस, एकांत गोयल पूर्व ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस आईटी, अजय दास छात्र संघ प्रभारी वन्देमातरम्,ग्रुप छात्र संघ महासचिव माधवेन्द्र मिश्रा, छात्र संघ सहसचिव राहुल गौतम, छात्र महासंघ उपाध्यक्ष विपिन तिवारी, विक्रम यूनियन उपाध्यक्ष इंद्रजीतपाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र पाल, अरुण पांडेय, आदित्य पाल, अनुज कुमार, रवि वर्मा संध्या गोयल, दिव्या पाल पाठी अपने साथ 200 से अधिक कार्यकर्ताओ को सदस्यता दिलाई। जबकि पूर्व सभासद सोनू पांडेय अपने साथ 50 से अधिक लोगों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं, चन्द्रेश्वर नगर से 200 से अधिक लोगों ने रजनी अग्रवाल के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यमंत्री मधु भट्ट, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More from राजनीति

मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल से भेंट कर वसंतोत्सव की शुभकामना दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें वसंतोत्सव की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव का अवलोकन कर इस अवसर पर आयोजित आकर्षक पुष्प प्रदर्शनी … अधिक पढ़े …

मुख्यमंत्री ने चार-धामों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित एटीएम का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्य सेवक सदन में एचडीएफसी बैंक के राजपुर गांव की 111वीं शाखा, युकाडा के विभिन्न सॉफ्टवेयर एवं चार-धामों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित एटीएम का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर … अधिक पढ़े …

पैक्स के कम्प्यूटराइजेशन के लिए 13 करोड़ की धनराशि जारी

उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि को मंजूरी प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री … अधिक पढ़े …

आर्थिक सर्वेक्षण में दिखी राज्य के विकास की झलक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यस्था ने बड़ी छलांग लगाई है यह तथ्य आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2023-24 में सामने आया है, जिसमें स्पष्ट है कि प्रदेश की विकास दर 7.58 फीसदी रही है, जो … अधिक पढ़े …

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश की विभिन्न सड़कों के लिये स्वीकृत हुई धनराशि

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के अंतर्गत उत्तराखण्ड के विभिन्न लोक सभा क्षेत्रों की 439 कि.मी. सड़कों के नवीनीकरण, सदृढ़ीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्यों हेतु 259 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। इसमें पौड़ी … अधिक पढ़े …

औपचारिकताएं नही निरन्तर सफल संचालन का प्रयास करें-सीएस

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य के सीमान्त गांवों में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ ही कौशल विकास, आजीविका प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन विकास पर अधिकाधिक फोकस करने की हिदायत सीमान्त जनपदों चमोली, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत एव पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों … अधिक पढ़े …

काशीपुर-धामपुर रेल लाइन सर्वे को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्रालय द्वारा काशीपुर-धामपुर के बीच 58 किलोमीटर रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में केंद्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया गया … अधिक पढ़े …

समग्र, समावेशी, संतुलित और विकासोन्मुखी है बजटः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा में प्रस्तुत बजट को समग्र, समावेशी, संतुलित और विकासोन्मुखी बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के चार स्तंभ, गरीब, युवा, महिला और किसान बताए हैं और हमारी … अधिक पढ़े …

डीएम नैनीताल ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने … अधिक पढ़े …