Tag Archives: Pauri News

कांग्रेस ने सदैव देश के सैनिकों का किया अपमानः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासखण्ड कार्यालय मैदान, जखोली, रुद्रप्रयाग में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में अयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ की पुण्य भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग, राज्य की वीरधरा है, जिसने भारत माता की रक्षा के लिए अपने कई लाल न्यौछावर किये हैं, ऐसी पावन भूमि को कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है, और 19 अप्रैल को उत्तराखंड में मतदान होने वाला है। जनता के आशीर्वाद से इस बार हर कोई कह रहा है मोदी सरकार बनने जा रही है। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानो में आयोजित कार्यक्रमों में जनता का साफ रुझान भाजपा के प्रति, भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों के प्रति देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा निश्चित ही गढ़वाल लोकसभा सीट में सबसे अधिक मत प्रतिशत रुद्रप्रयाग क्षेत्र से रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 400 पार का दिया गया नारा विकसित भारत की गारंटी, माता बहनों को लखपति बनाने की गारंटी, कोने कोने तक विकास पहुंचाने और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सारी सुविधाएं पहुंचाने की गारंटी है। उत्तराखंड के साथ पूरे देश का विकास हुआ है। 2013 आपदा के बाद केदारनाथ जी के प्रांगण के नवनिर्माण का कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा राज्य में हुए मातृशक्ति उत्सव में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, महिलाएं आज मल्टीनेशनल कंपनी के से भी अच्छे उत्पाद बना रही है। मातृशक्ति उत्सव का मकसद महिलाओं का आगे लाने से है। हमारे राज्य की महिलाएं कौशल से भरी हुई हैं। हमारा उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीर भूमि है। उन्होंने कहा वो सैनिक परिवार की समस्याओं से भली भांति वंचित हैं। शहीद सैनिकों की याद में देहरादून में सैन्य धाम बनाया जा रहा है। वीर जवान हमारे पूर्व सीडीएस. बिपिन रावत उत्तराखंड और भारत की शान हैं, और कांग्रेसियों ने उनके प्रति अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षियों में चुनाव लड़ने का ही सामर्थ नहीं है। उनके यहां चुनाव लड़ने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सेना को और अधिक सशक्त किया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों तक अच्छे से अच्छा उपकरण, वर्दी पहुंचाई जा रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व के वन रैंक वन पेंशन लागू हुआ। आज दुश्मन की गोली का जवाब गोलो से दिया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार सैनिकों के कल्याण हेतु पूर्ण रूप से समर्पण हैं। जो सैनिक देश की रक्षा में अपनी पूरी जवानी लगाते हैं, उन सैनिकों की सुविधा हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा केदारनाथ की भूमि से प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बताया था। केंद्र एवं राज्य सरकार ने डबल इंजन की रफ्तार से काम किया है। राज्य में केंद्र की 2 लाख करोड़ से भी ज्यादा योजनाएं स्वीकृत हैं। आज चार धाम की यात्रा सुगम और सुरक्षित हुई है। चार धाम यात्रा में करीब 50 लाख लोग आ रहे हैं। केदारनाथ मंदिर में रोपवे का कार्य पूर्ण होने के बाद यात्रा और तेजी से चलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड और चार धामों के लिए कभी कोई कमी नहीं की है। रेल, रोपवे, रोड़, कृषि बागवानी पशुपालन रोजगार हर क्षेत्र में विकास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने 10 साल के काल खंड में कभी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने हर पल हर क्षण भारत मां की सेवा में समर्पित किया है।उन्होंने कहा सभी 19 अप्रैल को पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। अनिल बलूनी जी को विजयी बनाकर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, विधायक भरत चौधरी, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, महावीर पंवार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने किया पौड़ी में 800 करोड़ की 353 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पौड़ी में 800 करोड़ लागत की 353 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 134.61 करोड़ की 196 योजनाओं का लोकार्पण तथा 666.13 करोड़ की 157 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। … अधिक पढ़े …

दि बीटल्स एंड दि गंगा फेस्टिवल 2023 का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गाश्रम, यमकेश्वर, पौड़ी में ‘दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल – 2023’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनपद पौड़ी की रू0 422.44 लाख की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण की गई … read more

योगी आदित्यनाथ के परिजनों की बढ़ाई सुरक्षा, मुलाकात पर लगाई रोक

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का मामला यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कें परिजनों की बढ़ाई गई सुरक्षा वाई श्रेणी की सुरक्षा कें घेरें में हैँ योगी आदित्यनाथ कें परिजन यमकेश्वर ब्लॉक कें पंचूर गांव में आने जानें वालों … read more

चौबट्टाखाल पहुंचे सीएम ने 129 करोड़ की 22 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चौबट्टाखाल पहुंचे, जहां उन्होंने कुल धनराशि 129 करोड़ 11 लाख 74 हजार रुपए की 22 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने धनराशि 9159.04 लाख रुपये से 11 योजनाओं का शिलान्यास तथा धनराशि 3752.70 लाख रुपये … अधिक पढ़े …

गढ़वाल के इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर सीएस ने ली बैठक

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय में देवप्रयाग और ऋषिकेश के मध्य पौड़ी क्षेत्र से कनेक्टिविटी बढ़ाए जाने के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी पौड़ी के साथ बैठक आयोजित की। मुख्य सचिव ने कहा कि … अधिक पढ़े …

सीएम ने पौड़ी के विकास को त्वरित गति से करने के दिए निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के विकास के लिए समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। अपर सचिव मुख्यमंत्री जगदीश काण्डपाल ने सचिव घोषणा उत्तराखण्ड शासन को अवगत कराया है कि दिनांक … अधिक पढ़े …

मण्डल स्तरीय अधिकारी नियमित मण्डलीय कार्यालयों में बैठना सुनिश्चित करें-धामी

पौड़ी के मण्डल कार्यालयों को सशक्त बनाने के लिए मण्डल स्तरीय अधिकारी नियमित मण्डलीय कार्यालयों में बैठें। मण्डलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र भी मण्डल कार्यालयों में बैठने का अपना पूरा रोस्टर जारी करें। जिससे जन समस्याओं का समाधान मण्डल स्तर … अधिक पढ़े …

पौड़ी में सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पौड़ी जनपद में मूलभूत अवसंरचना विकास के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं जिलाधिकारी पौड़ी के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी पौड़ी से जनपद के अन्तर्गत सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के निर्देश … अधिक पढ़े …

पौड़ी में फिर गुलजार होगा मंडल मुख्यालय, खटीमा के लाल ने समझी पीड़ा

देहरादून। पौड़ी की खोई हुई रौनक फिर से लौटेगी। जिले का मंडल मुख्यालय गुलजार होगा। खटीमा के लाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय दौरे में पौड़ी के उस दर्द को गहराई से महसूश किया जिसको पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों … अधिक पढ़े …