Tag Archives: Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024

लोस चुनाव इन उत्तराखंडः सुबह तेजी से दिखा उत्साह, शाम होते ही जोश दिखा कम

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। सुबह लोगों ने खासा उत्साह दिखाया, लेकिन शाम ढलते ही मतदान का जोश कम होता गया। शाम 5 बजे तक 53.56ः मतदान हुआ है। हालांकि पोस्टल बैलेट, 85$ उम्रदराज वोटर और दिव्यांग वोटरों को मिलाकर ये आंकड़ा थोड़ा बढ़ सकता है। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में 61 फ़ीसदी वोटिंग के मुकाबले बेहद कम वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा 59.36 फीसदी मतदान नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट पर हुआ है।

आज सुबह से ही मतदान को लेकर सभ जिलों में उत्साह देखा गया। सुबह सुबह पोलिंग बूथ पर वोटरों का तांता लगना शुरू हो गया। कहीं बुजुर्ग महिलाएं, कहीं जोड़े में सजी दुल्हनें, कहीं फर्स्ट टाइम वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करने घऱों से निकले। लेकिन दोपहर बाद मतदान के प्रति लोगों की दिलचस्पी कम होती दिखी। अनेक जगहों पर वोटरों ने मतदान का बहिष्कार किया। शाम होते होते मतदान के आंकड़े में कमी देखी गई।

शाम 5 बजे तक कुल 53.56 फ़ीसदी वोटिंग हुई जो 2019 के मुकाबले बेहद कम है।
अल्मोड़ा संसदीय सीट पर 44.43 फीसदी
गढ़वाल लोकसभा सीट पर 48.79 फीसदी
टिहरी संसदी सीट पर 51.01 फीसदी
हरिद्वार लोकसभा में 59.01 फीसदी
नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट पर शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा 59.36 फीसदी मतदान हुआ है।

गजब का दिखा उत्साह, ससुराल जाने से पूर्व किया मतदान

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है। पांचों सीटों पर सुबह से ही मतदान के लिए खासा उत्साह दिख रहा है। आजकल शादी का सीजन भी चल रहा है। इस बीच कई पोलिंग बूथ … read more

सीएम धामी ने खटीमा के नगरा तराई में किया मतदान, आम मतदाता की तरह लाइन में खड़े दिखे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र में आम मतदाता की भांति लाइन में लगकर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री आज सुबह खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र पर पहुँचे … read more

बीते 10 सालों में पीएम ने राजनीति की परिभाषा, संस्कृति, चाल-ढाल, तौर तरीको को बदलाः नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी चौक, मसूरी (देहरादून) में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भगवान केदारनाथ एवं राज्य निर्माण में शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते … read more

देवता रूपी जनता का आह्वान करने के लिए हुड़का बजाने का मिला सौभाग्यः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश स्थित आई.डी.पी.एल मैदान में भाजपा उत्तराखंड द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी वाद्य यंत्र हुड़का उपहार स्वरूप प्रधानमंत्री को भेंट कर उनका स्वागत किया। … read more

सिर्फ सत्ता की मलाई खाना चाहते हैं कांग्रेस के लोगः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल लोकसभा के अंर्तगत हिमगिरी स्टेडियम, लेटीबुंगा ( मुक्तेश्वर, नैनीताल) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के साथ इस क्षेत्र … read more

खटीमा में जनमिलन कार्यक्रम में सीएम ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया, खटीमा ऊधमसिंहनगर में भाजपा नौसर मण्डल द्वारा आयोजित ’जनमिलन कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं खटीमा वासियों के बीच में पला बड़ा हूं। खटीमा क्षेत्र में अधिकांश लोगों … read more

भाजपा बोली, गोदियाल का चंदा मांगने का स्टंट राजनीतिक

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मे भगदड़ की स्थिति है और अधिकांश नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष इसके लिए कांग्रेस की कुनीति को जिम्मेदार मानने के बजाय … read more

उत्तराखंडः 85 प्लस के बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर पर जाकर मतदान की व्यवस्था कर रहा निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया को सुगम बनाने में जुटा है। बुजुर्ग वोटरों के घर जाकर मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में अब तक 65 हजार से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं में से … read more

उत्तराखंडः 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चार जून को मतगणना होगी। बता दें कि 2019 … read more