Tag Archives: Uttarakhand politics

भाजपा बोली, गोदियाल का चंदा मांगने का स्टंट राजनीतिक

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मे भगदड़ की स्थिति है और अधिकांश नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष इसके लिए कांग्रेस की कुनीति को जिम्मेदार मानने के बजाय सत्तारुढ दल के साथ पार्टनरशिप से जोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी का किसी भी दल को ज्वाइन करना उसका निजी विषय है और इसके लिए किसी को कारण नही बनाया जा सकता है। चौहान ने कहा कि किसी जांच की आशंका मे फंसे होने अथवा अन्य कारण होने का यह मतलब नही कि भाजपा की सदस्यता से वह जांच से बच जायेगा। कानून और जांच एजेंसियां तो अपना कार्य करती ही रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक कोई व्यक्ति कांग्रेस मे है तो वह उसे पाक साफ माने और भाजपा की सदस्यता लेते ही उसे आरोपों के घेरे मे ले यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है और उसके नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने पर वह ऐसे आरोप लगाती रही है। भाजपा पाँचों सीटों पर बड़े अंतर की जीत के लिए जुटी है।

चौहान ने कांग्रेस के पौड़ी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के द्वारा चंदा मांगने को राजनैतिक स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि वह मुंबई के स्थापित उद्योगपति रहे हैं और हाल ही मे इनकम टैक्स की ओर से उन्हे समन किया गया था। जनता के बीच वह खुद को साधन और संसाधनहीन दिखाने के लिए ऐसे प्रपंच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को उनके कथन पर भरोसा नही है। राज्य मे चल रही मोदी लहर से कांग्रेसी घबरा गए है और भाजपा प्रत्याशियों को लेकर दुष्प्रचार कर रहे है।

राहुल की विदेशों में भारत की छवि को धक्का पहुंचाने की नाकाम कोशिश को पूरे देश ने देखाः भट्ट

भाजपा ने कांग्रेस के प्रस्तावित गांधी स्मारक पर मौन सत्याग्रह पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का गुणगान के लिए मौन सत्याग्रह कर रही है अथवा यूसीसी का विरोध … read more

प्रदेश कार्यसमिति में बोले सीएम, निस्वार्थ सेवा ही भाजपा संगठन का संकल्प रहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे ऑडिटोरियम हाथीबडकला में प्रदेश भाजपा कार्य समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा ही हमारे संगठन का संकल्प रहा है और ये हमारी कार्यशैली व संस्कारों से प्रतिबिंबित भी होता … read more

रूद्रपुर में कांग्रेस नेताओं ने लगाए धामी जिंदाबाद के नारे, जानिए वजह

रुद्रपुर। राजनीति के पुरोधा रहे पं. नारायण दत्त तिवारी भले ही आज इस दुनिया में नही हैं। लेकिन आज भी उनके चाहने वाले या समर्थकों की कमी नही है। साल 2002 से 2007 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे तिवारी को … अधिक पढ़े …

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र … अधिक पढ़े …

सीएम धामी को अप्रत्यक्ष रूप से मिला विपक्ष के सबसे बड़े नेता हरीश रावत का साथ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गाहे बगाहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते रहते हैं। आज उन्होंने जो फेसबुक पोस्ट की है, उसके मायने निकाले जाए तो हरदा सीएम धामी में बडी संभावना देखते हैं। अब जोशीमठ के मुद्दे पर … read more

भर्ती घोटालों का राग अलापने वाले हरीश रावत आधा सच बोलने मे महिर-भट्ट

भर्ती घोटाले मे पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने उन्हे आधा सच बोलने मे माहिर बताया। उन्होंने सीएम पर की गयी टिप्पणी को आपत्तिजनक करार देते हुए कहा कि धामी आज विकास के पर्याय … अधिक पढ़े …

हरीश रावत ने की त्रिवेन्द्र रावत की खिंचाई, बोले अपने कार्यकाल में गड़बड़ी सामने आने पर क्यों नहीं की कार्रवाई

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग-यूकेएसएसएससी के गठन पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सवाल उठाने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने उनकी खिंचाई की। दो टूक सवाल किया कि क्यों गड़बड़ी सामने आने पर तत्काल कार्रवाई नहीं की? यदि … अधिक पढ़े …

माफी मांगकर हरदा हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स का शिकार

उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ)े में पूर्व अध्यक्ष आरबीएस रावत की संलिप्तता के मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपनी गलती स्वीकारी है। उन्होंने कहा कि वह रावत को नहीं पहचान पाए। … read more

मुख्यमंत्री ने देर रात तक ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान देर शाम को रुद्रप्रयाग स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस बहुदेश्य भवन में विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा ली। इस अवसर पर … अधिक पढ़े …