Daily Archives: April 1, 2024

कांग्रेस नेता लल्लन राजभर सैकड़ो साथियों संग भाजपा में हुए शामिल

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के नेता लल्लन राजभर को करीब 500 लोगों के साथ क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

देहरादून मार्ग स्थित व्यापार सभा में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज मोदी है तो हर काम मुमकिन है। कहा कि आज विश्व में पीएम मोदी जी का डंका बज रहा है। हमारे पास नीति, नियत और नेतृत्व है, जबकि कांग्रेस व अन्य पार्टी दिशाहीन है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकताओं को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा था। कहा कि भाजपा की साफ नीति से प्रभावित होकर आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, दिनेश पयाल, सुरेंद्र कुमार, सन्दीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, विकास तेवतिया सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

मंत्री अग्रवाल ने मांगे त्रिवेंद्र सिंह रावत के वोट

हरिद्वार लोकसभा के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा में वृहद स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परशुराम चौक से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की और व्यापारियों तथा राहगीरों को मोदी सरकार के स्वर्णिम … read more

लोकसभा चुनावः पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी टम्टा के लिए सीएम ने की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.आई.सी. खेल मैदान, नाचनी, पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी … read more