Tag Archives: Chief Minister Dhami

लोकसभा चुनावः पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी टम्टा के लिए सीएम ने की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.आई.सी. खेल मैदान, नाचनी, पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संपूर्ण देश में लहर दौड़ रही है। उन्होंने कहा अल्मोड़ा लोकसभा के अंदर आने वाली 14 विधानसभाओं में बढ़ चढ़कर अजय टम्टा जी के पक्ष में वोट देना हैं और प्रधानमंत्री जी को बड़ी बहुमत से जीताना है। उन्होंने कहा कि नाचनी एवं डीडीहाट क्षेत्र से हर वोट प्रधानमंत्री मोदी जी को जाएगा, और भारत के विकास में अपनी भूमिका निभाएगा। जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हर कोई प्रधानमंत्री जी को वोट देने जा रहा है। उन्होंने कहा जब भी आप लोगों के बीच आता हूं तो मुझे घर एवं परिवारजनों का अनुभव होता है। उन्होंने कहा नाचनी क्षेत्र के बड़ों बुजुर्गों महिलाओं बच्चों द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा लोक सभा क्षेत्र का विकास निरंतर जारी है। कपकोट एवं नाचनी को जोड़ने वाले रामगंगा के ऊपर 110 मीटर पुल के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। बेरीनाग से पिथौरागढ़ को जोड़ने वाला पुल बनाए जाने का कार्य जारी है। हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ की हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। पिथौरागढ़ से सीधे देहरादून अब प्लेन से जा सकते हैं। जल्द ही पिथौरागढ़ से दिल्ली की भी प्लेन सेवा शुरू होने वाली है। पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य। विभिन्न क्षेत्रों पर मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत यहां के मंदिरों का पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया के शिखर पर पहुंचा है। दुनिया में भारत का मान सम्मान शक्ति स्वाभिमान बढा है। उन्हीं के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो रहा है। भारत टेक्नोलॉजी मेडिकल साइंस इनोवेशन और इफ्रास्ट्रक्चर का हब बनते जा रहा है। भारत गंगा, यमुना, चार धामों, आदि कैलाश, जागेश्वर, देवी देवताओं, जल, जंगल, जमीन, पर्वत का देश है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश में गरीबों को घर देने का काम किया है। गांव गांव में शौचालय का निर्माण हुआ है। हर घर बिजली पानी पहुंचाने का कार्य जारी है। कोरोना काल के बाद गरीब परिवारों को फ्री में राशन दिया एवं वैक्सीन लगाई गई। किसानों के खातों में हर साल ₹6000 डीबीटी के माध्यम से आ रहे हैं। अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक फ्री में इलाज की गारंटी देशवासियों को दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव गांव घर-घर गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री देश के हर गरीब का ख्याल रख रहे हैं। देशवासियों के जीवन को सुधारने का काम जारी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में ब्।। लागू हुआ है। कश्मीर के धारा-370 का अंत हुआ है। मुस्लिम बहनों को उनका हक दिलाते हुए तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए कड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने बताया चुनाव से पहले किए गए वादे अनुसार समान नागरिक सहित विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिसे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। राज्य में नकल का खेल खत्म हो गया है।सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। राज्य में दंगे न हो इसके लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया है। धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। वृद्धा पेंशन योजना, होम स्टे योजना के साथ ही अनेको योजनाओं पर काम जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिक आरक्षण दिया जा रहा है। बच्चे के जन्म पर महालक्ष्मी किट देकर शिशु और माता का बेहतर स्वास्थ्य एवं भविष्य सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य में लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जा रहा है। प्रदेश में गरीब परिवारों को साल में निःशुल्क 3 सिलेंडर रिफिल करवाएं जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने उत्तराखंड को विकसित और अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव सहयोग किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष पहले कांग्रेस के राज में देश में बस घोटालों और भ्रष्टाचार का काम होता था। कांग्रेस के राज में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और लूट-खसोट होते रही। कांग्रेस के लोग देश की प्रतिष्ठा को घटाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने महिला विरोधी सोच को प्रदर्शित करते हुए उत्तराखंड में किसी भी महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है। कांग्रेस के पापों का कोई अंत नहीं है इन्होंने राम भक्तों का मजाक उड़ाया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराया है। रामभक्तों पर गोली चलाने वाली पार्टी को समर्थन दिया। उन्होंने कहा आगामी चुनाव में ऐसी कांग्रेस पार्टी का किसी भी बूथ में खाता भी नहीं खुलना चाहिए।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक सुरेश गढ़िया, धन सिंह धामी, वीरेंद्र वल्दिया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग में सीएम धामी का जुदा अंदाज सबको भाया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन के मध्य यूं ही इतने लोकप्रिय नहीं हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री की सादगीभरी जीवनशैली उन्हें हर किसी से कनेक्ट करती है। अब आज की ही बात लीजिए। मुख्यमंत्री टिहरी में “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिगष् कार्यक्रम … read more

मातली में बनाया गया अस्थाई सीएम कैंप कार्यालय

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के मद्देनजर मातली में अस्थाई रूप से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बनाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शासकीय कार्य भी प्रभावित न हों और इस ऑपेरशन की बेहतर तरह से मॉनिटरिंग के मद्देनजर यह अस्थाई कैम्प … अधिक पढ़े …

सीएम ने किया सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री रीठा साहिब में जोड़ मेले का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में जोड़ मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के श्री रीठा साहिब पहुचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने श्री रीठा … read more

नए संसद भवन के उद्धाटन के साक्षी बने मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में नए भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को नए संसद भवन की ऐतिहासिक सौगात दी है। स्वतंत्र भारत के स्वाभिमान के प्रतीक नए संसद भवन के उद्घाटन … read more

सेब उत्पादन में सराहनीय कार्य कर रहे कृषकों का सीएम ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीएमएस रोड स्थित वाडिया भू विज्ञान संस्थान में इंडो डच हॉर्टिकल्चर एवं कोका कोला इंडिया द्वारा आयोजित “संकल्प से परिवर्तन की ओर“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सेब उत्पादन के क्षेत्र में … read more

मुख्यमंत्री आवास में खूब उड़े अबीर गुलाल, सीएम ने होल्यारों संग किया नृत्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा अधिकारियों ने भागीदारी … अधिक पढ़े …

राज्य में रेल सुविधाओं के लिए 5004 करोड़ का प्रावधान होने पर सीएम ने जताया आभार

उत्तराखंड में रेल सुविधाओ के विकास के लिए केंद्रीय बजट में 5004 करोड़ रूपये का प्रावधान किए जाने के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का विशेष धन्यवाद और आभार। इससे निसंदेह राज्य में रेल सुविधाओं … read more

सीएम ने किया राजस्थान के भीनमाल में महादेव मंदिर में प्रतिभाग, की प्रदेश के विकास की कामना

भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने नीलकंठ महादेव मंदिर और वाराह श्याम मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री दोपहर को उदयपुर से भीनमाल पहुंचे। जहां … अधिक पढ़े …

जनता के फीडबैक को सीएम धामी का अनूठा तरीका

22 साल का उत्तराखंड अब एक युवा की भांति उस मुहाने पर खड़ा है जहां से उसके भविष्य की ठोस नींव डाली जाएगी। इस मोड़ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक मार्गदर्शक और कुशल नेतृत्वकर्ता की भूमिका में नजर आ … अधिक पढ़े …