Monthly Archives: March 2024

लंबगांव में भाजपा की प्रत्याशी राजलक्ष्मी शाह को मिला समर्थन, सीएम ने की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रा.ई.का. मैदान लम्बगाँव, टिहरी में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सेम मुखेम नागराजा, कोटेश्वर महादेव, देवी देवताओं की पावन धरती है। यह प्रताप नगर प्राचीन विरासत और सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा की पांचो सीट के लिए राज्य में मतदान होने हैं। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाना है, जिसके लिए इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह जी के पक्ष में बढ़ चढ़कर वोट करना होगा। माला राज्यलक्ष्मी शाह जी ने विकास के अनेक कार्यों को आगे बढ़ाया है। टिहरी क्षेत्र में जनसेविका की भावना से निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा जनता का एक वोट बीते 10 सालों में देश में बड़े परिवर्तन लाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की तकदीर बदली है। दुनिया में देश का मान सम्मान स्वाभिमान बड़ा है। दुनिया में भारतवासी का सर गर्व से ऊंचा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना काल के दौरान है एक देशवासी का अभिभावक के तौर पर ख्याल रखा। कोरोना के बाद फ्री में वैक्सीन लगाई गई। गरीबों को मुफ्त में राशन देने का काम किया गया है। 2014 के बाद अब तक 14 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 74 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य हुआ है। रेलवे स्टेशन का विकास कार्य जारी है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में सीएए लागू हुआ है। कश्मीर के धारा-370 का अंत हुआ है। जिससे कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। देवभूमी में हर कोई राष्ट्रीय भक्त के साथ राम भक्त भी है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नरेंद्रनगर में जी20 की 2 बैठकों का अयोजन किया गया। भारत निरंतर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। स्वदेश में ही आधुनिक हथियार तैयार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सैनिकों की लंबी मांग वन रैंक वन पेंशन को पूरा किया गया है। उन्हीं के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले किए गए वादे अनुसार समान नागरिक सहित विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिसे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। मेहनत करने वाले युवाओं को उनका असली हक मिल रहा है। राज्य में नकल का खेल खत्म हो गया है। बड़े-बड़े नकल माफियाओं को जेल में डाला गया है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान 3.5 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए गए। उसमे से 81 हज़ार करोड़ निवेश की ग्राउंडिंग हो रही है। इससे राज्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हमारा लक्ष्य है कि सभी के सहयोग से आने वाले 10 सालों में जीएसडीपी को दोगुना करेंगे। टिहरी लोकसभा में विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है। टिहरी झील के सौंदर्यकरण पर मास्टर प्लान आगे बढ़ाया जा रहा है। टिहरी झील को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। लगभग 3400 करोड़ की लागत से टिहरी बांध के चारों ओर रिंग रोड एवं मूलभूत सुविधाओं को विकसित किए जाने का काम गतिमान है। इसके 173 गांव को सीधा लाभ मिलेगा। टिहरी बांध प्रभावित 415 परिवारों के विस्तापन का कार्य किया गया है। पॉलिटेक्निक भवन का निर्माणकार्य शुरु किया गया है। नागराजा मंदिर में लगने वाले वार्षिक मेले को राजकीय मेल घोषित किया गया है। रोड, रेल, एयर कनेक्टिविटी पर प्राथमिकता से कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमजोर नेतृत्व, बिना रोडमैप की भ्रष्टाचारी और घोटालेबाजों की कांग्रेस ने हमेशा काले कारनामे किए हैं। 2014 से पहले हर दिन कोई ना कोई घोटाला सामने आया करता था। आज घोटालेबाजों पर सख्त एक्शन हो रहा है। वर्तमान में देश में भ्रष्टाचारी या जेल में है या फिर बेल में है। कांग्रेस पार्टी को चलाने का काम एक ही परिवार के लोगों ने किया है। देश की जनता की कमाई को लूट कर अपनी तिजोरी भरने का काम किया है। कांग्रेस के राज में दगाइयो, पत्थरबाजों के हौसले बुलंद थे। कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति कर राष्ट्रीय हित को बलि चढ़ाने का काम किया है। इनके लिए देश नहीं अपितु अपना स्वार्थ प्राथमिकता रहा है।उन्होंने कहा कांग्रेस का मतलब परिवारवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद, झूठ, और दूसरो को गुमराह करने से है। आगामी चुनाव में जनता के आशीर्वाद से बची हुई कांग्रेस का भी अंत हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा 19 अप्रैल को पहले मतदान फिर जलपान करना है। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह को अधिक से अधिक वोट देकर इस क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दिलवानी है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सीएम ने टिहरी भाजपा लोस प्रत्याशी के लिए जुटाया जनसमर्थन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडी मैदान सहिया, देहरादून में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का जनसभा में स्वागत करते हुए कहा कि … read more

रानीखेत में हुई भाजपा प्रत्याशी की जनसभा, सीएम ने मांगे वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केएमओयू स्टेशन पार्किंग, रानीखेत में अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं का अभिनंदन … read more

देश में मोदी की गारंटी से खत्म हुआ भ्रष्टाचार और परिवारवादः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार और परिवारवाद के साथ खड़ी रही। लेकिन अब देश में मोदी की गारंटी ने इसका सफाया कर दिया है। आज 10 साल के भीतर देश तरक्की की … read more

टिहरी भाजपा की लोस प्रत्याशी के लिए सीएम ने की जनसभा, मांगा जनसमर्थन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांई मंदिर मैदान, पुरोला (उत्तरकाशी) में टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा में उपस्थित महिलाओं, बुजुर्गों युवाओं … read more

पुरोला में सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन जयेंद्र नेगी से मिलने पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसभा में प्रतिभाग करने पुरोला पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री पुरोला स्थित अस्थाई हैलीपैड पहुंचे। उन्हें जानकारी मिली की पास ही में ’गढ़वाल राइफल के सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन जयेंद्र सिंह नेगी … read more

सीएम ने अनिल बलूनी के लिए चमोली में जुटाया जनसमर्थन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान थराली, चमोली में गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का स्वागत करते हुए कहा … read more

चमोली में सीएम का रोड शो, अनिल बलूनी के लिए मांगे वोट

थराली में पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में मुख्य बाजार में आयोजित रोड शो में वरिष्ठजनों, मातृशक्ति और युवा साथियों द्वारा मिले प्रेम एवं आशीर्वाद से अभिभूत हूं।’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा … read more

नानकमत्ता प्रमुख की हत्या के देर शाम पहुंचे सीएम, हुए भावुक, आरोपियों के लिए यह दिए निर्देश

ऊधमसिंह नगर में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद देर शाम सीएम धामी नानकमत्ता डेरा कार सेवा पहुंचे। सीएम ने बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। … read more

डीडीहाट में भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम ने जुटाया जनसमर्थन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ के डीडीहाट में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने डीडीहाट में मार्केट से रामलीला ग्राउंड तक हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा में भी … read more