Daily Archives: March 10, 2024

ऋषिकेशः पांच करोड़ से अधिक विभिन्न योजनाओं का मंत्री अग्रवाल ने किया शिलान्यास

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की लगभग 05 करोड़ 90 लाख 37 हजार रूपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से कार्य कर रही है।

हरिद्वार रोड भरत विहार मैदान में मंत्री डा. अग्रवाल द्वारा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की शिलान्यास की गई योजनाओं में मुख्य रुप से 49.90 लाख से आवास विकास कॉलोनी में फेज-1 एवं फेज-2 के पार्कों का जीर्णाेद्वार, 37.99 लाख से श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश कैंपस में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति स्थापना एवं सीसी सड़क का निर्माण, 298.78 लाख से हरिद्वार रोड कोयल घाटी से नेपाली फार्म तक रोड मिडियन पर सौंदर्यीकरण के तहत लैंड स्केपिंग व आरबोरीकल्चर कार्य, 203.70 लाख से एनएच-58 पर कोयल घाटी से कोहली हॉस्पिटल तक रोड मिडियन निर्माण व सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की लगभग 05 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, यहां के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्य किया जायेगा। कहा कि राज्य की धामी सरकार का संकल्प है कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया है उनका लोकार्पण भी किया जाए। कहा कि सरकार हर क्षेत्र के संतुलित विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हमारा जोर संतुष्टिकरण पर है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश तेजी से विकास करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। कहा कि सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, आस्था के सम्मान, आजीविका, हर क्षेत्र में दुनिया नए भारत का दर्शन कर रही है, भारत की ताकत को प्रतिष्ठित कर रही है। कहा कि देश के विकास के साथ ही उत्तराखंड का भी तीव्र विकास हुआ है। लोगों की उत्तराखण्ड के प्रति धारणा बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम कर रही है। राज्य में नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर तेजी बढ़ें हैं, नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है, गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, किसानों का सम्मान बढ़ रहा है।

डा. अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ की पवित्र भूमि से “21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक“ बताया था। उसी क्रम में देवभूमि में चहुंमुखी विकास किया जा रहा है, उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने के कार्य निरंतर जारी है। सक्षम, समर्थ और विकसित उत्तराखंड बनाने की नींव को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार आगे भी प्रधानमंत्री जी की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मण्डल महामंत्री तनु तेवतिया, नितिन सकसेना, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला उनियाल, माधवी गुप्ता, शम्भू पासवान, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, प्रमोद कुमार, सीमा रानी, स्वामी अरूपानंद, अशोक पासवान, उद्यान अधिकारी आशाराम जोशी, अवर अभियंता सुनील उप्रेती, विकास तेवतिया आदि लोग मौजूद रहे।

सीएम ने लाभार्थी सम्मान समारोह में 43 लाभार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में लाभार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना पौड़ी, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, समाज कल्याण और नगर निगम के 43 लाभार्थियों को लाभार्थी चेक … read more

सीएम ने किया 8275.51 करोड़ की 17 विभागों की 122 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 विभागों की 8275.51 करोड़ की 122 विभिन्न योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 11 विभागों की 1048.15 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं 15 विभागों की 7227.36 करोड़ की विभिन्न … read more

कैंची धाम तीर्थ में प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के लिए सीएम ने स्वीकृत किए 28 करोड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कैंची धाम तीर्थ में प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के लिए 28 करोड़ रुपए धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साल दर साल बढ़ रही है, … read more