Tag Archives: Uttarakhand Lok Sabha Elections

देहरादून में सीएम ने व्यापारी सम्मेलन को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने व्यापारी सम्मेलन में सभी का स्वागत करते हुए सभी व्यापारी वर्ग से एक साथ मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ’व्यापारी वर्ग के बिना, विकसित राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है।’ उन्होंने कहा ’व्यापार और व्यापारिक गतिविधियाँ राष्ट्रों की आर्थिक वृद्धि और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।’ उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए आदरणीय मोदी जी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करना है। उन्होंने कहा भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में भी व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता से रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के अंदर वर्क कल्चर बदला है। पूर्व की व्यवस्था में सुधार किया गया है। प्रधानमंत्री जी ने हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। उत्तराखंड के अंदर हमारी सरकार व्यापारियों के साथ है व्यापारियों की उन्नति के साथ है। व्यापारियों, उद्योग के क्षेत्र में सरलता से काम किया गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले सभी से संवाद किया गया था। सभी के सुझाव को प्राथमिकता से लेते हुए सरलीकरण, आवश्यक संशोधन, कई नीतियों को प्रख्यापित किया गया है। 30 नई पॉलिसी बनाई गई हैं।ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 50 से भी अधिक देशों ने भाग लिया। 3.5 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए और 81 हज़ार करोड़ रुपए की ग्राउंडिंग हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने पर यहां आने वालों की संख्या कई गुना बढ़ने वाली है। मुख्यमंत्री ने कहा एक ओर प्रधानमंत्री जी देश को प्रथम मानकर , देशवासियों को अपना परिवार मानकर रात दिन हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित कर रहे हैं। दूसरी ओर वह लोग हैं जिन्होंने देश में तुष्टिकरण भ्रष्टाचार परिवारवाद को बढ़ावा दिया। इन लोगों ने सरकारों में रहते हुए अपने व्यक्तिगत हित और परिवार को प्राथमिकता दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ’वह स्वयं प्रधानमंत्री जी से प्रेरणा लेकर काम करते हैं। जिस प्रकार प्रधानमंत्री जी हर काम को पूर्ण मनोयोग एवं हर दिन 17 से 18 घंटे काम करते हैं। उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वर्क कल्चर को आगे बढ़ाने का कार्य जारी है।’ उन्होंने कहा 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए हमने दिन रात काम करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड राज्य के लिए बहुत कुछ किया है। 2 लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। कई योजनाएं पाइप लाइन में है। अब हमारी बारी है कि प्रधानमंत्री जी को बड़े बहुमत के साथ जीताना है। मुख्यमंत्री ने सभी व्यापारियों से आग्रह करते हुए कहा ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करें एवं उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशीयों को विजय बनाकर प्रधानमंत्री जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, दर्जा मंत्री विस्वास डाबर, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

केंद्रीय रक्षामंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया धाकड़ धामी और राजनीति की पिच का चौंपियन ऑल राउंडर

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान, काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी का अभिनंदन करते हुए देवभूमि … read more

पीएम ने दो लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं उत्तराखंड के लिए की हैं स्वीकृतः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनरल बी.सी जोशी स्टेडियम, दुगनाकुरी, बागेश्वर में अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा में उपस्थित सभी माताओं बहनों, बुजुर्गों एवं … read more

कांग्रेस ने सदैव देश के सैनिकों का किया अपमानः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकासखण्ड कार्यालय मैदान, जखोली, रुद्रप्रयाग में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में अयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ की पुण्य भूमि को प्रणाम करते हुए कहा … read more

रानीखेत में हुई भाजपा प्रत्याशी की जनसभा, सीएम ने मांगे वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केएमओयू स्टेशन पार्किंग, रानीखेत में अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं का अभिनंदन … read more

सीएम ने अनिल बलूनी के लिए चमोली में जुटाया जनसमर्थन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामलीला मैदान थराली, चमोली में गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का स्वागत करते हुए कहा … read more

उत्तराखंडः मतदान के प्रति करें जागरूक और जीतें पुरस्कार

पूरा भारत इस समय विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव महापर्व को मना रहा है। उत्तराखंड में भी चुनाव का महापर्व बड़े जोर शोर से मनाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम के … read more

देवभूमि में कमल खिलाने को सीएम धामी ने नैनीताल सीट से किया ताबड़तोड़ प्रचार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल सीट के रुद्रपुर में हुई जनसभा के साथ लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व में हुई रैली जैसी भारी भीड़ उमड़ने से डबल इंजन सरकार … read more

मुख्य डाकघर देहरादून में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने देहरादून स्थित मुख्य डाकघर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वहां मौजूद समस्त पोस्ट ऑफिस कार्मिकों, आरडीआर एजेंट्स को मतदाता शपथ दिलाई। मुख्य निर्वाचन … read more

देश की जनता के किया तय, मोदी जी का प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार पीएम बनना निश्चितः धामी

देहरादून। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के साथ आज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमे आगामी नामांकन एवं अन्य वैधानिक प्रक्रिया के साथ चुनाव रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मीडिया से हुई बातचीत में … read more