Tag Archives: BJP candidate

सिर्फ सत्ता की मलाई खाना चाहते हैं कांग्रेस के लोगः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल लोकसभा के अंर्तगत हिमगिरी स्टेडियम, लेटीबुंगा ( मुक्तेश्वर, नैनीताल) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के साथ इस क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने भी विधानसभा चुनावों में भाजपा को पुनः विजय बनाकर राज्य में सरकार बनाई थी। लम्बे समय से चले आ रहे मिथक को तोड़ने का काम किया था। हमने जनता से समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था, जिसे सरकार बनने के बाद पूरा किया गया है। देश के अंदर लगातार समान नागरिक संहिता पर मांग उठती रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में धारा 370 समाप्त हुई जिसके एक भारत की परिकल्पना पूर्ण हुई है। समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने का श्रेय उत्तराखंड के नागरिकों को जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार समान नागरिक संहिता लागू एवं धारा 370 समाप्त कर एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात कर रही है तो कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ को लागू/ बरकरार रखने की बात कही है। यह कांग्रेस की तुष्टिकरण वोट बैंक की सोच को दर्शाता है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की विचारधारा की छाप दिख रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा की बात हो रही है। उन्होंने कहा नैनीताल क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री अजय भट्ट जी जनता ने अपना समर्थन देना है। अजय भट्ट मोदी के कैबिनेट में रक्षाराज्य मंत्री के रूप में देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अजय भट्ट जी ने संपूर्ण देश के साथ नैनीताल लोकसभा का विशेष ध्यान रखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल में एचएमटी की कई एकड़ जमीन राज्य सरकार को हस्तांतरण की गई है, जमरानी बांध परियोजना को मंजूरी मिल गई है। लालकुआं, हल्द्वानी, रामनगर में रेल लाइनो का नवीनीकरण। जारी है। अमृतसर के लिए ट्रैन शुरू हो गई है। किच्छा में एम्स बनने जा रहा है। हल्द्वानी को स्मार्ट शहर बनाने के लिए 2200 करोड़ की धनराशी प्राप्त हुई है। रोड़वेज टर्मिनल बन गया है। रिंग रोड पर कार्य जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकसित और आत्मनिर्भर भारत के रूप में उभर रहा है। पिछले 10 वर्षाे में गांव से शहर तक, हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार आम जन के कल्याण हेतु कई योजनाएं संचालित कर रही है। जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओ से देश एवं प्रदेश का विकास निरंतर जारी है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश हित में कई कड़े निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए लागू किया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है तीन तलाक का खात्मा हुआ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सेना को पहले से और अधिक सशक्त किया गया है। आज दुश्मनों की ओर से आने वाली गोली का जवाब देने के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं लेनी पड़ती। आज गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है। वन रैंक वन पेंशन लागू किया गया है। राज्य सरकार शहीद सैनिकों की याद में देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उत्तराखंड के हित में कई कड़े कानून लागू किए हैं। परीक्षाओं में हो रही निरंतर नकल पर रोक लगाते हुए नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। 100 से भी अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया है हल्द्वानी में जो दंगे हुए उसे उत्तराखंड वासी स्वीकार नहीं कर सकते। दंगा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो रही है। जिसके लिए दंगा रोधी कानून लाया गया है। उन्होंने कहा प्रदेश के जंगलों में पीली हरी चादर लगाकर जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा था, हमने सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने का काम किया है। महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा है। मोदी जी कहते हैं गरीबी को खत्म करो तो कांग्रेस वाले कहते हैं मोदी को खत्म करो। उन्होंने कहा मोदी देश की 140 करोड़ जनता के दिलों में बसते हैं, उनको खत्म करने के मंसूबे रखने वालों को जनता खुद ही अपने वोट से खत्म कर देगी। उन्होंने कहा सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वाले राजकुमार गरीब का दर्द नही जान सकते हैं। जीवनभर वंशवाद के साए में पलने वाले लोग जनता के संघर्ष को नही जान सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। पिछले 10 वर्षों में उत्तराखंड हेतु केंद्र द्वार दो लाख करोड़ रूपए की योजनाएं स्वीकृत की हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है।आदरणीय मोदी जी हर कदम पर उत्तराखंड का साथ दे रहे हैं। अब उत्तराखंड की जनता की बारी है कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में अपना योगदान दें। हम सबने मिलकर नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी से भारी मतों से विजय बनाकर लोकसभा में भेजना है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदीप, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

बागेश्वर उप-चुनावः बागेश्वर व गरुड़ में सीएम धामी के रोड-शो में उमड़ा भारी जनसैलाब

बागेश्वर में आगामी 5 सितंबर को होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव से पहले आज जिस तरह से बागेश्वर एवं गरुड़ में आयोजित सीएम धामी के रोड-शो में जनसैलाब उमड़ा, उसने चुनाव से पहले ही भाजपा प्रत्याशी के लिए शुभ संकेत … read more

बागेश्वर उपचुनावः भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम ने की चुनावी सभा

अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रत्याशी के नामांकन के बाद नुमाइशखेत मैदान पर चुनावी सभा आयोजित की गई। प्रत्याशी अपना भाषण … read more

चंपावत उपचुनावः मुख्यमंत्री धामी ने नामांकन दाखिल कर गोलज्यू दरबार में की पूजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन करा दिया है। आरओ और टनकपुर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने सीएम के नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। यहां उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट मंत्री … अधिक पढ़े …

सल्ट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं यशपाल

अल्मोड़ा के सल्ट निवासी डॉ. यशपाल रावत आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भाजपा में शामिल किया। डॉ. रावत सल्ट सीट के उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। चामुण्डा … अधिक पढ़े …

जीत के बाद चंद्रा पंत बोली, स्व. पंत के सपनों को करेंगी पूरा

पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर पूर्व वित्त मंत्री स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत ने विजय हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी को 3267 मतों से पराजित किया है। जीत के बाद भावुक होते हुए चंद्रा पंत ने … read more