Tag Archives: Kumaun News

खटीमा में जनमिलन कार्यक्रम में सीएम ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया, खटीमा ऊधमसिंहनगर में भाजपा नौसर मण्डल द्वारा आयोजित ’जनमिलन कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं खटीमा वासियों के बीच में पला बड़ा हूं। खटीमा क्षेत्र में अधिकांश लोगों को उनके नाम, काम, गांव, घर से जानता हूं। प्रधानमंत्री एवं जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। जनता के आशीर्वाद से इस बार हर कोई कह रहा है मोदी की सरकार बनने जा रही है। इस बार प्रश्न भाजपा के पक्ष में 400 से अधिक सीटें लाने का है। उन्होंने कहा खटीमा विधानसभा अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक वोट देने जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में हम सब ने सहायक सिद्ध होना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का हर वोट सीधा प्रधानमंत्री को जाएगा जिससे उनकी ताकत बढ़ेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का मतलब चौतरफा विकास रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, बच्चों का सुरक्षित भविष्य, सुविधाएं का विस्तार मिलने से है। उन्होंने कहा 2014 के बाद से भारत के स्वर्णिम काल की शुरुआत हुई है। भारत बुलंदियों तक पहुंच रहा है, हर क्षेत्र में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान पहचान बढ़ रही है। विदेशो में रहने वाले भारतीयों का भी गौरव बढा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है। देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है। तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति मिली है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का दिव्य व भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया गया है। सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून लागू किया गया है। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन किया गया। 3.5 लाख करोड के एमओयू हुए जिसमें से 25 हज़ार करोड़ के एमओयू उधम सिंह नगर जिले में हुए है। 18 हज़ार करोड़ की ग्राउंडिंग में काम शुरु हो गया है। इससे युवाओं के लिए घर के पास रोजगर के अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दस वर्ष के कार्यकाल में सबसे बड़ा कार्य गरीब कल्याण का किया है। पर विपक्ष ने हमेशा परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा यह चुनाव राष्ट्र प्रथम और परिवार प्रथम की बात करने वालो के बीच का चुनाव है। उन्होंने कहा भाजपा राष्ट्र प्रथम चाहती है पर विपक्ष परिवार प्रथम चाहता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र दिया है। जबकि विपक्ष भ्रष्टाचार का पक्षधर है। कांग्रेस के करप्शन वाले काले हाथ ने हमेशा उत्तराखंड को पीछे धकेलने का काम किया है। कांग्रेस दल और इनके नेता देवभूमि और देश के लिए केवल समस्या हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने वोट की चोट से विपक्ष को अहसास दिलाना है कि इन्होने देश और उत्तराखण्ड के साथ कितना बड़ा धोखा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वो खटीमा के बेटे के रूप में खटीमा के लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। उनका प्रयास खटीमा का विकास से है। हमारी सरकार उत्तराखण्ड को लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। खटीमा में स्वास्थ्य, सड़क, स्कूल, आंतरिक मार्ग हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए है। उन्होंने कहा 19 अप्रैल को विकसित उत्तराखंड विकसित भारत के लिए भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अधिक से अधिक मत देने हैं। अजय को विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, उत्तम दत्ता, सोमनाथ मौर्य, राजपाल सिंह, रंजीत सिंह नामधारी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

रूद्रपुर में अगेन, पीएम मोदी और सीएम धामी की जुगलबंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड और यहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विशेष लगाव किसी से छिपा नहीं है। अक्सर जब दोनों मिलते हैं तो उनकी जुगलबंदी के खूब चर्चे होते हैं। आज भी रुद्रपुर की रैली के दौरान … read more

सीएम ने नैनीताल जिलें को दी करोड़ों योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में 778.14 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया, जिसमें काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल, आरटीओ कार्यालय व अन्य योजनायें शामिल हैं। महाशिवरात्रि व महिला दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि … read more

सीएम ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निःशुल्क वितरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के गाँधी पार्क में आयोजित नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण एवं किफायती आवास आवंटन कार्यक्रम में 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि के पट्टे वितरित किये तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 403 लोगों … read more

देश के सबसे कठोर दंगारोधी कनून पर धामी सरकार की मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने “दंगारोधी“ यानी दंगे के दौरान होने वाले संपूर्ण नुकसान की भरपाई को देश के सबसे कठोर (अध्यादेश) कानून को मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत अब निजी और सरकारी संपत्ति को … read more

नजरियाः चंपावत का आरोग्य मंदिर को एनक्यूएएस नेशनल सर्टिफिकेशन पुरस्कार

देहरादून। राज्य के चंपावत जनपद के आयुष्मान आरोग्य मंदिर गैरीगोठ को स्वास्थ्य सेवा में बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आष्वासन मानक (एनक्यूएएस) सर्टिफिकेशन दिया गया है। उत्तराखंड के किसी स्वास्थ्य केंद्र को पहली बार यह पुरस्कार मिला है। स्वास्थ्य … read more

उलट पड़ी कट्टरपंथियों की चाल, डीएम वंदना को जनता का विश्वास

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली जिलाधिकारी वंदना सिंह सोशल मीडिया पर चर्चाओं का केंद्र बन गई हैं। कुछ कट्टरपंथी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करवा रहे थे और उनके खिलाफ भड़काऊ अभियान चला रहे … read more

सीएम ने चंपावत के सीमांत क्षेत्र ग्राम ठाटा, लोहाघाट में लगाई रात्रि चौपाल

“गांव चलो अभियान“ अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के ’ग्राम ठाटा (वि0ख0 लोहाघाट) दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुमदेश की क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई जनता अपने मुख्यमंत्री का स्वागत … read more

अल्मोड़ा में 20213.60 लाख की लागत से सीएम ने किया योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव (दीदी भुली हाथ लगाल, उत्तराखंडक हौल अमृत काल) में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 20213.60 लाख रू0 की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिनमें … read more

सीएम पहुंचे हल्द्वानी, स्थिति का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर गुरुवार को सांय हुई उपद्रव की घटना की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी बनभूलपुरा में हुई घटना में घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगम कर्मी और पत्रकार … read more