Daily Archives: July 18, 2021

रैली निकालकर बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल

ऋषिकेश में ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने को जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें खेल जगत से जुड़े लोगों ने हरिद्वार की हॉकी खिलाड़ी वंदना के समर्थन में नारेबाजी की।

पुराने रेलवे स्टेशन पर खेल जगत फाउंडेशन उत्तराखंड की टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के विशेष कार्याधिकारी ताजेंद्र सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में वंदना के साथ अन्य भारतीय खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे। पूर्व दर्जाधारी कृष्ण कुमार सिंघल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, खेल प्रेमी डीपी रतूड़ी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। रैली आयोजक शिवानी गुप्ता ने बताया टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रैली ऋषिकेश से हरिद्वार होते हुए देहरादून में जाकर संपन्न होगी। जागरूकता रैली का उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना है। मौके पर सरोजनी थपलियाल, पंकज गुप्ता, सुमित सेठी, सीमा रानी, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एसआर एशिया ने हरेला पर्व पर रोपे पौधे

एसआर एशिया की ओर से तपोवन नीम बीच पर पौधारोपण किया गया। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में संस्था ने फलदार पौधे रोपे। क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक भट्ट के नेतृत्व में प्रो. दयाधर दीक्षित ने भी हरेला उत्सव पर पौधारोपण किया। मौके … अधिक पढ़े …

पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावितों को पुनर्वास को सीएम ने स्वीकृत किए डेढ़ करोड़ की धनराशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला, मुनस्यारी, तेजम एवं बंगापानी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु रूपये 1.60 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री द्वारा यह स्वीकृति राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की सहमति … अधिक पढ़े …

रिमांड पर फर्जी बाबाः व्यापारी की पत्नी से ठगे थे कुल 81 लाख के गहने, सभी बरामद, इसके अलावा 27 लाख रूपए नगद लिए

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने फर्जी बाबा योगी प्रियव्रत अनिमेश उर्फ महेंद्र रोड उर्फ रोबिन खलीफा को कोर्ट से रिमांड लेने के बाद आज नया खुलासा किया है। पुलिस रिमांड में फर्जी बाबा से आज 72 लाख रूपए की ज्वैलरी और … अधिक पढ़े …

मुख्यमंत्री ने दी आपदा राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की … अधिक पढ़े …

धामी का तोहफाः एमबीबीएस इन्टर्न के दौरान अब 7500 से बढ़कर 17000 मिलेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इन्टर्न डॉक्टरों के स्टाईपेंड को रूपये 7500 रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 17,000 रूपए किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव को कम … अधिक पढ़े …

सीएम धामी को परिवहन महासंघ ने बताई पीड़ा, मिला आश्वासन

उत्तराखंड परिवहन महासंघ का 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के परिवहन व्यवसायियों की समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में उनके आवास मैं मिलकर अपना मांग पत्र सौंपा। महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय ने मुख्यमंत्री को परिवहन … अधिक पढ़े …

कांग्रेस भवन में हुआ नव नियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत

कांग्रेस भवन रेलवे रोड ऋषिकेश में आज कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त प्रदेश सचिव शैलेन्द्र बिष्ट व ओबीसी प्रकोष्ट में प्रदेश सचिव दीनदयाल राजभर को बनाए जाने पर हर्ष जताया और मौके पर उनका सम्मान भी किया गया। प्रदेश महामंत्री संगठन … अधिक पढ़े …

दुखदः खुद को आग लगाने वाले व्यापारी की मौत, आरोपी दुकान स्वामी गिरफ्तार

रेलवे रोड़ पर दुकान मालिक द्वारा एडवांस किराया न दिए जाने पर दुकान में ताला लगाने के कारण तनाव में चल रहे व्यापारी ने स्वयं को आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दुकान स्वामी को गिरफ्तार … अधिक पढ़े …