Tag Archives: Uttarakhand folk festival

विस अध्यक्ष ने भैलो खेल कर लोक पर्व एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज कार्यकर्ताओं के संग बैराज स्थित अपने कैंप कार्यालय में भैलो खेल कर प्रदेश के लोक पर्व एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय संस्कृति की विरासत है। हमें अपने लोकपर्वाे व संस्कृति को संरक्षित रखने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि इगास पर्व का संदेश स्पष्ट है कि इस दिन सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना, वंचितों के आंचल में भी हर्ष-उल्लास व पकवान-मिष्ठान्न सुनिश्चित करना और इससे भी बढ़कर यह अंधकार को दूर करने के लिए अंत तक प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि ईगास पर्व पर भैलो खेलने की परंपरा है। भैलो को अंधेरे में उजाले का प्रतीक माना जाता है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोबन सिंह केंतुरा, रविंद्र राणा, प्रधान चमन पोखरियाल, दिनेश पयाल, विजय जुगरान, विजय बिष्ट, अरुण बडोनी, राजेंद्र पांडे, विजेंद्र मोघा, राजवीर रावत, ताजेंद्र नेगी, कौशल बिजलवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हरेला पर्व पर सीएम ने किया आग्रह, बोले बुके की जगह पौधा करें भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट एम.डी.डी.ए सिटी पार्क में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला सम्पन्नता, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का पर्व है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर एवं परंपरा का प्रतीक … अधिक पढ़े …

पर्यावरणविद सुदंरलाल बहुगुणा की स्मृति में प्रगति विहार में रोपे पौधे

हरेला महापर्व के अवसर पर वार्ड संख्या-12 प्रगति विहार, में पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में उनके पारिवारिक सदस्य एडवोकेट शीशराम कंसवाल, नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह कुरियाल, पार्षद राकेश सिंह मियां, वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुसुम कंडवाल, और समस्त वार्ड … अधिक पढ़े …