Daily Archives: July 8, 2021

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सुधीर राय को सौंपी नगर कार्यकारी अध्यक्ष की कमान

सुधीर राय ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनका मनोनयन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

गुरुवार को देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ऋषिकेश के सुधीर राय को मनोनयन पत्र सौंपा। उन्होंने सुधीर राय को ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा और समाजसेवा के कार्यों को देखते हुए मनोनयन किया गया है। उन्होंने सुधीर राय से पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। मौके पर मौजूद जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंडः सितंबर माह में पूरे प्रदेश में सरकार निकालने जा रही सैनिक सम्मान यात्रा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चीड़बाग देहरादून स्थित शौर्य स्थल में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे इन शहीद जवानों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। युवाओं को हमारे … अधिक पढ़े …

कांग्रेस महासचिव का केंद्रीय मंत्रिमंडल पर कटाक्ष, बोले मोदी सरकार का इंजन खराब, मगर डब्बों को बदला जा रहा

मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कटाक्ष किया है। बोले, मोदी सरकार का इंजन खराब हो चुका है, खराब इंजन को बदलने के बजाए सरकार डिब्बे बदलने पर ध्यान दे रही है। खरोला, … अधिक पढ़े …