Tag Archives: Harela Parv

मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर फलदार पौंधे लगाये

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर पौधरोपण किया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
गुरुवार को संजय झील में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष के बिना हमारा जीवन अधूरा है, आज मनुष्य पूरी तरह से पेड़ो पर ही निर्भर है। कहा कि शास्त्रों में लिखा गया है कि एक पेड़ लगाने से एक यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है। कहा कि पीपल का पेड़ लगाने से व्यक्ति को सैंकड़ों यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। केवल इतना ही नहीं भारतीय संस्कृति में एक पेड़ लगाना, सौ गायों का दान देने के समान माना गया है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, हमें अपने जीवन में जितना हो सके उतना अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि अगर हम अपने बच्चों के जन्मदिन पर पौधरोपण करें, तो युवा भी अपनी संस्कृति के प्रति रुझान करेंगे और युवा पीढ़ी भविष्य में इसके महत्व को भी समझ सकेगी।
इस मौके पर फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति से अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करने का आवाहन किया गया।
इस मौके पर पूर्व दायित्व धारी संदीप गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री जयंत शर्मा, सुमित पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा जोशी, पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, विकास तेवतिया, व्यापारी नेता प्रतीक कालिया, आशुतोष शर्मा, अमरीश गर्ग, दीपक बिष्ट, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, माधवी गुप्ता, आईएफएस स्वप्निल अनिरुद्ध, सीमा रानी, पूरन चंद, राकेश चंद, सुधा असवाल, रीठा गुप्ता, भागा भट्ट, राधे जाटव, हरि शंकर प्रजापति, संजीव सिलस्वाल आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने लोगों को पौधों की महत्ता के बारे में जागरूक किया। रविवार को राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा ने श्यामपुर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम … अधिक पढ़े …

महिलाएं मांगलिक कार्यों में पौधा रोपण की परंपरा को शुरू करें-कैबिनेट मंत्री अग्रवाल

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रावण माह के हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर महिलाओं को अपने घरों में पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महिलाओं को विभिन्न प्रजाति के पौधे भी दिए गए। साथ … अधिक पढ़े …

राजकीय महाविद्यालय में पौधारोपण कर हरेला पर्व मनाया

पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर पर हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नमामि गंगे प्रकोष्ठ, भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय, उत्तराखंड सरकार नमामि गंगे के तत्वाधान … read more

भाजपा कार्यकर्ताओं संग वित्त मंत्री अग्रवाल ने दो दर्जन से अधिक फलदार पौंधे लगाये

भारतीय जनता पार्टी मंडल श्यामपुर की ओर से हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर वृहद स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ने शिरकत करते पौधरोपण किया और हरेला पर्व … अधिक पढ़े …

खदरी बाईपास मार्ग में पौधारोपण कर ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के अंतर्गत प्रगति पुरम लक्कड़ घाट बाईपास मार्ग के दोनों साइड पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल व हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदर्मेंद्र … अधिक पढे़ …

हरेला पर्व पर श्री भरत मंदिर इंटर कालेज में हुआ पौधारोपण

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के मौके पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत की ओर से पोधारोपण किया गया। जिसमे आंवला, हरड़, अर्जुन, नीम, अमरूद, जामुन, बेल, गिलोय, सतावरी, कल्पतरु, पपीता, तुलसी आदि प्रजाति … अधिक पढ़े …

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब ने किया पौधारोपण

इनरव्हील क्लब ऋषिकेश द्वारा ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में हरेला पर्व पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब द्वारा आम, अमरूद, चीकू आदि 15 फलदार पौधे रोपे गए। इस दौरान इनरव्हील क्लब के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वह पौधारोपण के … अधिक पढ़े …