Daily Archives: July 15, 2021

चीफ डिफेंस आफ स्टाफ विपिन रावत ने की सीएम से मुलाकात

चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ जनरल बिपिन रावत व एनटीआरओ के चीफ अनिल धस्माना ने उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

जनरल बिपिन रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मध्य उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। विशेष तौर पर सीमांत क्षेत्रों के विकास पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की सीमाएं चीन व नेपाल से लगने के कारण यहां के सामरिक महत्व को देखते हुए राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में बार्डर एरिया विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाए। विशेष तौर पर सीमांत क्षेत्रों से पलायन को रोकने की योजनाओं पर काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रणनीतिक महत्व को देखते हुए सड़कों व पुलों के निर्माण के लिए जरूरी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है।

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों के पुलिस सत्यापन पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से भी संवेदनशील राज्य है। आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्यों में सेना ने सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्य सरकार व सैन्य प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कोविड के कारण नहीं हो पाई भर्ती रैलियों को दुबारा शुरू किये जाने का अनुरोध किया। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

एनटीआरओ चीफ अनिल धस्माना ने कहा कि उत्तराखण्ड में ड्रोन टेक्नोलॉजी के विकास के लिए पूरी सहायता दी जाएगी।

ऋषिकेश को स्पेशल टूरिज्म जोन के रूप में विकसित करने को प्रशासनिक स्वीकृति की मांग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में पर्यटन विकास के लिये राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री … अधिक पढ़े …

वीरभद्र मंडल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री निशंक के जन्मदिन पर की स्वास्थ्य लाभ की कामना

भाजपा परवादून के वीरभद्र मंडल की ओर से पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया। मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक किया। … अधिक पढ़े …

भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी से गुस्साए आप कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

उत्तराखंड में फ्री बिजली को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। प्रदेश में चल रहे सियासी तीरों के बीच आये भाजपा प्रवक्ता के बयान से आप कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क गया है। संगठन मंत्री दिनेश असवाल के नेतृत्व में बड़ी … अधिक पढ़े …

ऋषिकेशः देहात पेयजल योजना के प्रथम फेस का हुआ शुभारंभ

करीब 67.28 करोड़ की लागत से ऋषिकेश देहात अर्द्धनगरीय पेयजल योजना का कार्य आज शुरू हो गया है। योजना में 550 किलोलीटर का जलाशय, एक नलकूप और 12.20 किलोमीटर पाइपलाइन भी बिछाई जायेगी। डेढ़ साल में योजना पूरी करने का … अधिक पढ़े …

विस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को भेजेंगे विधानसभाः संगठन महामंत्री

कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा यूथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई व अन्य … अधिक पढ़े …

रेल मंत्री से सीएम ने की ऋषिकेश से उत्तरकाशी रेल लाईन निर्माण की स्वीकृति देने की मांग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री, रेलवे, दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने … अधिक पढ़े …

राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज सपाईयों ने रखी छह सूत्रीय मांग

समाजवादी पार्टी की उत्तराखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के जरिए ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के जरिए उन्होंने छह सूत्रीय मांग रखीं है। पार्टी के प्रदेश सचिव व अधिवक्ता अतुल यादव ने बताया कि … अधिक पढ़े …