Daily Archives: July 10, 2021

ऋषिकेशः पार्षद शौकत अली पर गर्भवती महिला के साथ मारपीट का आरोप, मुकदमा

ऋषिकेश में भाजपा के टिकट से पार्षद बने शौकत अली पर गर्भवती महिला सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट का आरोप लगा है, पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पार्षद सहित अन्य चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

बैराज कॉलोनी, पशुलोक निवासी बबीता सैनी पत्नी स्व. राजकुमार सैनी ने ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर पर बैठी थी। उनका भाई रोते हुए आया, पूछने बताया कि परवेश नामक युवक ने उसके साथ शराब के नशे में होकर मारपीट की है। महिला ने आरोप लगाया कि इसी बीच परेवश अपनी मां, गोलू, पार्षद शौकत अली, साजिया सहित अन्य लोग घर में आ धमके। सभी ने डंडों व ईंट से मारपीट की। जिसमें उनकी बेटी व उसकी मासूम बच्ची को पीटा गया। यही नहीं पार्षद ने अपने साथियों के साथ गर्भवती महिला को भी बुरी तरह से पीटा।

वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

केंद्रीय शिक्षा से मुलाकात कर सीएम ने सीमित संसाधनों को लेकर किया सहयोग का अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के सर्वांगीण विकास में अमूल्य सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। … अधिक पढ़े …

सीएम की अनुपस्थिति में कांग्रेस का मुख्यमंत्री आवास घेराव, चोटिल प्रदेश अध्यक्ष

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर थे। ऐसे में देहरादून में सीएम की अनुपस्थिति में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश की। पुलिस ने सभी को हाथीबडकला के पास बेरिकेटिंग लगाकर रोक दिया। साथ ही हंगामा … अधिक पढ़े …

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कुमांऊ मंडल में भी एम्स की स्थापना की मांग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कोविड की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि … अधिक पढ़े …

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी के उत्तराखंड आगमन पर किया जोरदार स्वागत

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव का जोरदार नारेबाजी कर स्वागत किया। मौके पर भाजपा पर निशाना साधते हुए बढ़ती महंगाई, बेरीजगारी, स्वास्थ्य … अधिक पढ़े …

एम्स की नसीहत, मधुमेह के रोगी रहें सर्तक, बढ़ने पर हो सकता है ब्लैक फंगस

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद यदि म्यूकर मरीजों ने अपने शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में लापरवाही बरती तो उन्हें फिर से म्यूकर माइकोसिस हो सकता है। जिससे उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करने की स्थिति आ सकती है। … अधिक पढ़े …

केंद्रीय कृषि मंत्री को दी किसानों की आय वृद्धि को राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्य में किसानों की आय में वृद्धि के लिये राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की … अधिक पढ़े …

केंद्रीय मंत्री से सीएम ने की हरिद्वार से हवाई सेवाएं प्रदान करने को भारत हैवी इलेक्ट्रिकल की भूमि की मांग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय, डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के अंतर्गत हरिद्वार से हैलीकॉप्टर के माध्यम से हवाई सेवाएं प्रदान किये जाने हेतु … अधिक पढ़े …

गृहमंत्री अमित शाह से नीति घाटी और नेलोंग घाटी को इनर लाईन प्रतिबंध से हटाने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की और राज्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से अनुरोध किया कि उत्तराखण्ड राज्य में समय-समय पर आयोजित होने वाले विश्व … अधिक पढ़े …

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं के लिए केंद्रीय मंत्री से की 150 करोड़ की धनराशि देने की मांग

उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। मौके पर उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन-2 के अन्तर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन परियोजनाओं के लिए उत्तराखण्ड राज्य के बजट आवंटन को 89 करोड़ रूपये … अधिक पढ़े …