Tag Archives: Congress state incharge

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी के उत्तराखंड आगमन पर किया जोरदार स्वागत

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव का जोरदार नारेबाजी कर स्वागत किया। मौके पर भाजपा पर निशाना साधते हुए बढ़ती महंगाई, बेरीजगारी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कुव्यवस्था, महिला उत्पीड़न पर तंज कसा गया।

खरोला ने कहा की भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करने वाली उत्तराखंड सरकार के रोज नए घोटाले उजागर हो रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी की आरटीपीसीआर जांच के नाम पर हरिद्वार कुंभ के दौरान हुए घपले ने साबित कर दिया है कि भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी है। भाजपा की नीतियों से राज्य में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और जब से भाजपा सत्ता में आई तब से विकास अवरुद्ध है।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद मनीष शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पवार, कार्यकारी नगर अध्यक्ष सुधीर राय, पूर्व सभासद सोनू पांडे, जितेंद्र यादव, विवेक तिवारी, अजय धीमान, गोकुल रमोला, दीनदयाल राजभर, लल्लन राजभर, वीर बहादुर, सतीश रावत, देवेंद्र रावत, बर्फ सिंह पोखरियाल, प्रिंस सक्सेना, शिवा सिंह, अभिषेक शर्मा, दीपक वर्मा, भगवान सिंह चैहान, अमित सागर, जयपाल सिंह, एकांत गोयल, राजेंद्र गैरोला, सुभाष जखमोला, अजय राजभर, भगवती सेमवाल, विजयपाल रावत, प्रवीन रावत, सतेंदर पंवार आदि उपस्थित थे।

बाबा नीम करौली के दर्शन को पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने ऋषिकेश में नीम करौली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर देवेंद्र यादव ने कहा कि मैं पिछले तीन दिन से प्रदेश भ्रमण पर हूँ दो दिन … अधिक पढ़े …