Daily Archives: March 5, 2017

रंग-बिरंगी राफ्टों से अटी गंगा

ऋषिकेश।
रविवार को योग महोत्सव में आये साधकों ने भी राफ्टिंग का आनंद लिया। तीन सौ से अधिक राफ्टें गंगा में उतारनी पड़ी। दिनभर गंगा रंगबिरंगी राफ्टों से अटी रही। शिवपुरी से ऋषिकेश के बीच सबसे अधिक राफ्टें गंगा में चली। दोपहर के समय अधिक दबाव रहा। भीड़ के चलते व्यवसायियों ने भी चांदी काटी। करीब दो सौ से अधिक राफ्टिंग कंपनियां गंगाघाटी में व्यवसाय से जुड़ी है। जिनकी करीब चार सौ से अधिक राफ्टें है। राफ्टिंग व्यवसायी भगवती प्रसाद कहते है कि वीकेंड पर अधिक पर्यटक गंगाघाटी आते है। लेकिन इन दिनों योग महोत्सव में आये देशी-विदेशी सैनानी भी राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे है। जिससे घाटी में चहलकदमी बनी है।

ऋषिकेश में कलर्स ग्रुप के होली मिलन समारोह की धूम

ऋषिकेश। व्यापारसभा भवन में ऋषिकेश कलर्स ग्रुप की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें रंगों की जगह फूलों से होली खेली गई। होली आई रे कन्हाई, होली आई रे, रंग बरसे, भीगी चुनरवाली, रंग डारो, रंग डारो … अधिक पढ़े …

मुनीम लूटकांड का पांचवां आरोपी अलीगढ़ में हत्थे चढ़ा

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस को ऋषिकेश के मुनीम लूटकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाल सुरेन्द्र सामंत ने बताया कि मुनीम लूटकांड को मौके पर तीन लोगों ने अंजाम दिया था लेकिन तफ्तीश में पांच लोगों के तार घटना से … अधिक पढ़े …

नमामि गंगे अभियान के तहत निकाली पदयात्रा

ऋषिकेश। गंगा रिसॉर्ट में योग महोत्सव के पांचवें दिन सभी योगाचार्यों व साधकों ने मिलकर गंगा संरक्षण के लिए पदयात्रा निकाली। सुबह विधिवत सूर्य क्रिया योगासन अभ्यास के बाद योग साधक, छात्र-छात्राएं रैली का हिस्सा बने। गंगा रिसॉर्ट परिसर में … अधिक पढ़े …

फिटनेस को ट्रेनर ने बताए योग के विशेष गुर

ऋषिकेश। योग क्रियाओं से पूर्व साधकों को मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। अमेरिका से आए योगाचार्य गुरुशब्द खालसा ने साधकों को कुंडलिनी योग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुंडलिनी योग से मनुष्य के भीतर सुस्त … अधिक पढ़े …

चार महिला ग्राम प्रधान को सम्मानित करेंगे पीएम

स्वच्छ भारत अभियान और शौचालय युक्त ग्राम सभा में श्यामपुर, खांडगांव, गौहरीमाफी व प्रतीत नगर ग्राम सभाओं का चयन ऋषिकेश। दयाशंकर पाण्डेय स्वच्छता अभियान को अपनी लगन और मेहनत से सफल बनाने वालों के सम्मान का सिलसिला शुरु हो गया … अधिक पढ़े …

योग शिविर में बाहर हरियाणा के युवक और स्थानीय भिड़े

ऋषिकेश। पुलिस के अनुसार, योग महोत्सव में आए हरियाणा के युवक और स्थानीय युवक आपस में उलझ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों में लात-घूंसे चले। स्थानीय युवकों का आरोप है कि हरियाणा के युवक विदेशी युवतियों से छेड़खानी कर … अधिक पढ़े …

हाथी ने तोड़ी शिव मंदिर की दीवार

ऋषिकेश। भट्टोवाला क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हाथी आ धमका। खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल चट कर दी और कुछ फसलें रौंद डाली। उसके बाद गन्ने के खेत में पहुंच गया। हाथी की आवाज सुनकर लोगों … अधिक पढ़े …