Daily Archives: March 9, 2017

युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

ऋषिकेश।
काले की ढाल पर बुधवार देर रात श्यामपुर निवासी बाइक सवार सोनू (21) पुत्र चमनलाल को वाहन ने टक्कर मार दी थी। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया था। जिस स्थान पर सोनू घायल पड़ा था, वहां से एक नम्बर प्लेट भी मिली। ग्रामीणों का कहना है कि इसी नम्बर के वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई थी। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को नहीं पकड़ा। पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे आईडीपीएल सिटी गेट पर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे सीओ मनोज कत्याल ने ग्रामीणों को 12 घंटे के भीतर चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम के चलते पुलिस ने नटराज श्यामपुर होकर वाहन भेजे। प्रदर्शनकारियों में मृतक के पिता चमन सिंह, माता मुन्नी देवी, भाई मोनू, विक्की, अनिल कुमार, विमलेश कुमार, ओम प्रकाश, सुभाष, राव रईस, वरुण गर्ग, गंगादेवी, जितेन्द्र आदि शामिल थे। सीओ मनोज कत्याल का कहना है कि वाहन स्वामी व चालक का पता लगा लिया गया है। चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द चालक को पकड़ लिया जाएगा।

साहब बच्चे बिगड़ जाएंगे, हमारे गांव में शराब का ठेका मत भेजो।

ऋषिकेश। साहब बच्चे बिगड़ जाएंगे, हमारे गांव में शराब का ठेका मत भेजो। गांव के विकास के लिए प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, सरकारी हॉस्पिटल और डीपीएस स्कूल खुलने वाला है। ऐसे में शराब का ठेका आ जाने पर गांव का … अधिक पढ़े …

मतगणना को एक दिन शेष, दिनभर बनाई एजेंटो की सूची

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा सीट के उम्मीदवारों के लिए गुरुवार का दिन व्यस्तम रहा। उम्मीदवारों ने मतगणना के लिए एक दिन शेष रहने पर अपने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक में मतगणना के दौरान बूथवार अपने एजेंटों को तैनात करने के … अधिक पढ़े …

ऋषिनगरी में कुमाउनी होली पर झूमीं महिलाएं

होली खेल रहे नंद लाल मथुरा की कुंज गलिन में… ऋषिकेश। कुर्मांचल परिषद की ओर से गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। हरिद्वार रोड स्थित एकांत कुटी में एक तरफ महिला और दूसरी तरफ पुरुषों ने पंगत बनाकर … अधिक पढ़े …

महिला विकास मंच की ओर से होली मिलन समारोह

ऋषिकेश। महिला विकास मंच ऋषिकेश ग्रामीण की संयोजक पुष्पा मित्तल के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं ने होली मिलन और महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। सुनीता खंडूरी की अध्यक्षता में चले होली मिलन कार्यक्रम में महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में सज … अधिक पढ़े …

अब चीता पुलिस में महिला भी शामिल

ऋषिकेश। गुरूवार को शहर में बाइक व स्कूटी में सवार महिला चीता पुलिस ने शहर में गश्त की। कई स्थानों पर यातायात नियमों की अवहेलना करने पर चालान काटे गये। जबकि शाम के समय गली-मोहल्लों में अवैध शराब बेचने की … अधिक पढ़े …