Daily Archives: March 21, 2017

बच्चे की मौत पर नर्सिंग में काटा हंगामा

ऋषिकेश।
चंद्रेश्वरनगर धोबीघाट के सुजीत के सात माह के बेटे सुप्रीत की तबीयत खराब होने पर चन्द्रेश्वरनगर के ही एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था। कुछ देर बाद डॉक्टर ने उसे जौलीग्रांट रेफर कर दिया जबकि जौलीग्रांट पहुंचते ही डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की मौत से परिवारवालों का गुस्सा फूट पड़ा। वे शव लेकर वापस चंद्रेश्वर नगर स्थित नर्सिंग होम लौट आए और हंगामा शुरू कर दिया। वे इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे और दवा की ओवरडोज से बच्चे की मौत होने की बात कह रहे थे। हंगामे के कारण नर्सिंग होम पर भीड़ लग गई और डर कर डॉक्टर ने स्वयं को एक कमरे में बंद कर दिया। नर्सिग होम के स्टॉफ ने ही मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने ही कमरे में कैद डॉक्टर को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल सुरेन्द्र सामंत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला चिकित्सक से जुड़ा है, इसलिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी मामले में चिकित्सकों का पैनल गठित करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी। वहीं डॉक्टर पर लगे आरोपों की जांच के लिए डॉक्टर के ब्लड और यूरिन का सैंपल दून अस्पताल भेजा गया है।

विशेष समुदाय का धार्मिक स्थल बनाने पर आक्रोश

हिन्दू संगठनों ने कुनाऊ गांव में प्रदर्शन कर जताई नाराजगी ऋषिकेश। मंगलवार सुबह हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े लोग कुनाऊ गांव पहुंचे। वे गंगा से सटे इलाके में एक धार्मिक स्थल बनाने से आक्रोशित थे। … अधिक पढ़े …

एचडीए ने निर्माणाधीन भवन को सील किया

ऋषिकेश। मंगलवार को एचडीए ने श्यामपुर रेलवे फाटक के पास एक निर्माणाधीन भवन को सील किया। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य का नक्शा पास नहीं कराया गया था। विभाग की ओर से भवन स्वामी गिरीश पैन्यूली को 18 … अधिक पढ़े …

अतिक्रमण हटाया, चार हजार का जुर्माना वसूला

ऋषिकेश। मंगलवार दोपहर बाद नगर पालिका ऋषिकेश की टीम संयुक्त बस अड्डे पहुंची। टीम ने बस अड्डे पर ठेलियों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर नाराजगी जताई और उन्हें वहां से खदेड़ दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अनावश्यक रूप से … अधिक पढ़े …

नरेन्द्रनगर महाविद्यालय में छात्रों के लिए ड्रेस जरूरी

ऋषिकेश। मंगलवार को अभिभावक संघ की बैठक में प्राचार्य डॉ. जीएस रजवार ने नरेन्द्रनगर महाविद्यालय की गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत कराया। बताया कि महाविद्यालय प्रशासन मौजूदा विषयों के अतिरिक्त अन्य विषय लाने का प्रयास कर रहा है। शिक्षक अभिभावक … अधिक पढ़े …

राष्ट्रीय नेशनल नेटवॉल को 43 खिलाड़ियों का चयन

ऋषिकेश। राष्ट्रीय नेशनल नेटवॉल बालक-बालिका प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में माधव चावला, हार्दिक, प्रिंयाश,अनिरुद्ध, कैशव गुप्ता,अनुराग, सूरज, अखिलेश, श्रवण कुमार कप्तान, कार्तिक, दीपक भंडारी, मोहित जोशी,बालिका वर्ग में लक्ष्मी भंडारी,मान्या, रश्मिी राणा,मानवी राणा, हर्षिता चौहान, रीतू पुण्डीर, ज्योति कलूड़ा, गुंजन, … अधिक पढ़े …

ऊर्जा निगम ने आठ और जल संस्थान ने चार कनेक्शन काटे

ऋषिकेश। सरकारी विभागों का बकाया नहीं देने वाले उपभोक्ताओं ने कार्रवाई के डर से बकाया देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को बकाएदारों पर कार्रवाई और तेज करते हुए ऊर्जा विभाग ने आठ और जल संस्थान ने चार कनेक्शन काटे। … अधिक पढ़े …

विश्व वानिकी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ऋषिकेश। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने विदेशी मेहमानों को पर्यावरण सरंक्षण का महत्व बताया और उनके साथ नीलकंठ पैदल मार्ग पर अभियान चलाकर क्षेत्र से कूड़ा करकट एकत्र किया। … अधिक पढ़े …

रावत सरकार के मंत्री भी करेंगे अपनी सपंति सार्वजनिक

रेनुका जोशी पाण्डेय। उत्तराखंड के चीफ मिनिस्टर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनकी सरकार सभी मंत्रियों के लिए उनकी संपत्ति को सार्वजनिक करना अनिवार्य बनाएगी। बता दें कि इससे ठीक एक दिन पहले शपथ लेने के बाद यूपी के … read more

आपत्ति जता रहे लोग पिछले चुनावों में अपनी भूमिका देखें

आरोप-विधायक समर्थक बताएं कि त्रिवेंद्र रावत के सीएम बनने पर कितनी खुशी हुई गजेन्द्र नेगी। क्षेत्र की बेहतरी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियां से एक बार नहीं बार-बार मिलेंगे। उनका स्वागत भी करेंगे। ये कहना ऋषिकेश से निर्दलीय … अधिक पढ़े …