Daily Archives: March 28, 2017

एमसीडी चुनाव में प्रचार करेंगे योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी में 23 अप्रैल को होने वाले एमसीडी चुनावों के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में एक होंगे। पार्टी ने एमसीडी चुनाव अभियान के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। इस सूची में केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा-शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से इन नेताओं से प्रचार करने का आग्रह करेंगे।
भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह वरिष्ठ पार्टी नेताओं की संभावित सूची है जो नगर निगम चुनावों में प्रचार करेंगे और आम आदमी पार्टी तथा उसके नेता अरविन्द केजरीवाल का पर्दाफाश करेंगे।
भारतीर जनता पार्टी ने मंगलवार देर रात एमसीडी चुनाव समिति गठित की। इस समिति में 19 सद्स्यों को शामिल किया गया है। समिति की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी करेंगे। समिति में प्रभारी श्याम जाजू व सह प्रभारी समेत केंद्रीय मंत्री, सांसद, पूर्व अध्यक्ष समेत संगठन महमंत्री सिद्धार्थन समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। यह समिति टिकट मंजूरी के लिए भाजपा की वैधानिक समिति है।

नवरात्रों में वास्तु के हिसाब से रखें अंखंड ज्योति

चैत्र नवरात्रि का महापर्व शुरू हो चुका है और भक्‍तों के लिए इसके नौ दिन बेहद बेहद खास होते हैं। खास तौर से घर में घट (कलश) स्‍थापना करने वालों के लिए, जिसका वास्‍तु शास्‍त्र में भी विशेष महत्‍व होता … अधिक पढ़े …

ग्रामीण क्षेत्रों की चोरी में पुलिस ने दो धरे

ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने हरिपुरकलां में चोरी की चार बड़ी वारदातों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की … अधिक पढ़े …

पलायन रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में खेती को लाभकरी बनाना लक्ष्यः टीएसआर

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन को रोकने के लिए रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध करवानी होंगी। खेती को लाभकारी बनाने के लिए चकबंदी व ऐरोमेटिक प्लांटेशन को बढ़ावा देना होगा। … अधिक पढ़े …