Daily Archives: March 6, 2017

खर्च का ब्यौरा नही देने पर नही मिलेगा चारधाम का बजट

ऋषिकेश।
गढ़वाल आयुक्त के दिशा-निर्देशन में इस वर्ष होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी जिलों के जिला प्रशासन ने बजट के लिए आयुक्त के पास प्रस्ताव भेजे हैं लेकिन गढ़वाल आयुक्त की डायरी में कुछ नगर पंचायत और पालिका प्रशासन ने अभी तक पिछले वर्ष के यात्रा बजट का ब्योरा नहीं दिया है। लिहाजा आयुक्त ने ऐसी पालिका और पंचायत प्रशासन को पिछले बजट का ब्योरा देने की शर्त पर नया बजट आवंटित करने का निर्णय लिया है। पिछले वर्ष चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए पालिका और पंचायतों को लगभग तीन करोड़ रुपए का बजट आवंटित हुआ था जिसमें सभी ने पहले चरण में आवंटित बजट का ब्योरा तो दिया लेकिन दूसरे चरण का विवरण अभी तक नहीं दे पाए। आयुक्त के आदेश के बाद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, दून, पौड़ी गढ़वाल के ज्यादातर पालिका और पंचायत प्रशासन ने ब्योरा देना शुरू कर दिया है।

चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। आयुक्त के आदेश पर पंचायत और पालिका प्रशासन से पिछले चारधाम यात्रा के बजट का ब्योरा मांगा जा रहा है। ज्यादातर पालिका और पंचायत प्रशासन ब्योरा जमा करा चुके हैं।
एके श्रीवास्तव, वैयक्तिक सहायक, गढ़वाल आयुक्त।

ऋषिकेश ऑटोनामस डिग्री कॉलेज ऑनलाइन हुआ

ऋषिकेश। आधुनिकीकरण के इस दौर में ऑटोनॉमस महाविद्यालय भी पीछे नहीं है। छात्र-छात्राओं के लिए इंटरनेट वाईफाई सुविधा देने के बाद कॉलेज ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र-छात्राएं घर बैठे कॉलेज की वेबसाइट पर प्रवेश फार्म भरकर … अधिक पढ़े …

पॉलीथिन उपयोग पर जेब में रखें पांच हजार

ऋषिकेश। सोमवार को नगर पालिका ऋषिकेश के सफाई निरीक्षक सचिन रावत और अरविन्द डिमरी ने नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने नगर के बड़े व्यापारियों से सम्पर्क कर पॉलीथीन और थर्माकोल का प्रयोग प्रतिबंधित किए जाने की जानकारी दी। … अधिक पढ़े …

स्वनिर्मित परिधानों से रैंप पर थिरके छात्र

ऋषिकेश। इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के वार्षिक समारोह में छात्रों ने स्वयं निर्मित परिधानों का प्रदर्शन किया। छात्र अपने द्वारा बनाये गये परिधानों को पहनकर रैंप पर चलें। समारोह में प्रतियोगियों से सवाल भी पूछे गये। जश्न-2017 के नाम से … अधिक पढ़े …

बीके मोदी ने ऋषिकेश को स्मार्ट सिटी बनाने की पैरवी की

ऋषिकेश। सोमवार को बैराज स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उद्यमी डॉ. बीके मोदी ने कहा कि तीर्थनगरी जैसी प्राकृतिक सुंदरता देश में शायद ही कहीं और होगी। ऋषिकेश में विकास की संभावनाएं गिनाते हुए उन्होंने कहा … अधिक पढ़े …

रात 10 बजे के बाद भी बज रहे डीजे

ऋषिकेश। मार्च का महीना परीक्षाओं से भरा हुआ है। सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक हैं। आजकल छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इन दिनों छात्र देर रात तक रिवीजन करने और एक्सपर्ट के अनुसार … अधिक पढ़े …

योग महोत्सव में दक्षिण अफ्रीका के योगाचार्यों का जलवा

ऋषिकेश। योग गुरू सुखमिंदर सिंह खालसा ने कुण्डलिनी साधना का अभ्यास कराया। कनाडा की ग्लोरिया लैथम ने द वाइस ऑफ सोल विषय पर अपना व्याख्यान दिया। वहीं दक्षिण अफ्रीका की योगाचार्य भवानी काला ने आई फ्लो एवं चन्द्र नमस्कार के … अधिक पढ़े …

इंडोनेशिया के संगीत कलाकारों ने समां बांधा

ऋषिकेश। महर्षि पतंजलि योग मंडप में सुबह साधकों को योगाचार्य सुयेन्द्र पुरी ने सूर्य क्रिया का अभ्यास कराया। योगी जयदेवन ने कहा कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए योग और प्राणायाम जरूरी है। योग साधना से मनुष्य का … अधिक पढ़े …