Daily Archives: March 2, 2017

ऋषिनगरी को ऑपरेशन मजनू की दरकार

ऋषिकेश।
ऋषिनगरी में स्कूलों के बाहर मनचले युवाओं को सबक सिखाने की दरकार है। स्कूल आते जाते समय यह युवा छात्राओं पर फब्तियां कसते है और उनका पीछा करने का प्रयास करते है। इनसे बचने के लिए छात्रायें स्कूल आते जाते बचने का प्रयास करती है। कुछ छात्रायें तो स्कूल जाने के लिए रास्ते भी बदल रही है। लेकिन इन मनचलों की बाईक उन रास्तों पर भी छात्राओं का पीछा कर रही है। सड़क पर चल रही छात्रा से कट मारने की हिम्मत भी सरेआम देखी जा सकती है।
स्कूल की छुट्टी के दौरान रेलवे रोड में मनचले सड़कों पर ऐसे बाईक दौड़ा रहे जैसे किसी रेस में दौड़ रहे हो। अचानक ब्रेक मारना और बाईक से तरह तरह की आवाजें निकालना इनकी आदतों में शुमार हो गया है। अपनी ओर ध्यान खिचनें के लिए चलती बाईक में स्टंट करने से भी यह बाज नही आ रहे है। मनचलें यातायात नियमों का भी उल्लंघन कर रहे है। साइलेंसर से कानफोड़ू आवाज कर्कश ध्वनि पैदा करती है।

पुलिस का खौफ नही …
ऋषिनगरी में मनचले युवाओं को पुलिस का कोई खौफ दिखता नजर नही आ रहा है। नहीं तो छात्राओं का पीछा करने और सरेराह कट मारने का प्रयास करने की हिम्मत नही होती। मनचलों की आड़ में किसी दिन स्कूली छात्रा से टप्पेबाजी या लूट की घटना हो जाये, तो इंकार नही किया जा सकता है। वैसे भी ऋषिनगरी में टप्पेबाजी की घटनायें दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी है।

कोट …
चीता पुलिस ऐसे स्कूलों के रुट पर नजर रखेगी। छात्राओं को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जायेगा। मनचलों को सबक सिखाया जायेगा।
मनोज कत्याल सीओ ऋषिकेश।

सूर्य नमस्कार व मौन साधना का अभ्यास

गढ़वाल मण्डल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में योगाभ्यास का दूसरा दिन ऋषिकेश। गुरुवार सुबह गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में साधकों ने सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार किया। साधकों को सूर्य नमस्कार का अर्थ समझाते हुए आचार्य … अधिक पढ़े …

पीएम मोदी ने वीडियों कांफ्रेसिंग से साधकों को साधा

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन गंगातट पर आयोजित इंटरनेशनल योग महोत्सव में पीएम ने कहा कि महान विचारक मैक्समूलर ने कहा था कि भारत ही ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा मस्तिष्क का विकास हो सकता है क्योंकि मानसिक समस्याओं का समाधान … अधिक पढ़े …

लायंस क्लब के रक्तदान शिविर में 65 यूनिट ब्लड एकत्रित

ऋषिकेश। गुरुवार को सीमा डेंटल कॉलेज व हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. हिमांशु ऐरन, डॉ. निलोतपाल चौधरी व पंकज चंदानी ने संयुक्त रुप से किया। रक्तदान शिविर में 65 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। ऋषिकेश … अधिक पढ़े …

शुक्रवार की रात बंद रहेगा हाईवे

ऋषिकेश। शुक्रवार रात्रि 10 बजे से रेलवे ट्रैक पर काम शुरू हो जाएगा जो शनिवार सुबह छह बजे तक समाप्त हो जाएगा। इस दौरान हरिद्वार से ऋषिकेश और देहरादून के लिए यातायात पूरी तरह बंद रहेगा जबकि रेलगाडियां सुचारू रूप … अधिक पढ़े …

एनजीटी ने गंगाघाटी के 25 कैंपों को दी सशर्त अनुमति

ऋषिकेश। दयाशंकर पाण्डेय गंगाघाटी में बीच कैंप लगाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। गुरुवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने 25 बीच कैपों को सशर्त अनुमति दे दी है। एक-दो दिन में राज्य सरकार के पास फैसला आने … अधिक पढ़े …

ऑटोनॉमस कॉलेज में बौद्धिक कार्यशाला

ऋषिकेश। गुरुवार को ऋषिकेश ऑटोनॉमस महाविद्यालय में गणित विभाग की ओर से न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग पर कार्यशाला हुई जिसमें गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के प्रोफेसर डीएस नेगी ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य प्राप्ति के मनोवैज्ञानिक तथ्यों से अवगत कराया। अपनी प्रस्तुति में … अधिक पढ़े …