Daily Archives: March 12, 2017

मैं आयों तेरे द्वार राधिका रंगू चुनरिया तेरी …

ऋषिकेश।
रविवार को श्री गंगा महासभा के होली मिलन कार्यक्रम में देहरादून के कलाकारों ने समा बांध दिया। स्थानीय गायक विजेन्द्र वर्मा ने भजनों से कार्यक्रम की शुरुआत की। होली मिलन के मधुर संगीत से गंगातट गुंजयमान रहा। सिया संग झूले बगिया में राम ललना, बंसी वाले ने घेर लई भजन पर श्रद्धालु श्रद्धाभाव से खड़े होकर नृत्य करने लगे। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का भी कार्यक्रम में मंचन किया गया। होली पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा से परिवार और देश की खुशहाली की कामना की।
सांयकालीन गंगा आरती में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उसके बाद श्रीराधा कृष्ण की होली का कार्यक्रम आयोजित हुआ। होहो होहो होरी सुंदर श्याम राधिका गौरी, मल्ल काच सिंगार धरयौ है, रसिया को नारि बनावो री, होली खेल रहे नंद लाल मथुरा की कुंज गलिन में, मैं आयों तेरे द्वार राधिका रंगू चुनरिया तेरी होली के गीतों पर श्रद्धालुओं ने राधाकृष्ण के साथ जमकर फूलों की होली खेली।
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद श्री गंगा महासभा की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया। मौके पर महासभा के अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा, महामंत्री राहुल शर्मा, धीरेन्द्र जोशी, विनोद अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, भानु पंडित, रिटा. कमिश्नर नरेश भारद्वाज, शिखर शर्मा, वसीकरण शर्मा, प्रखर शर्मा, काव्या शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ठेका खोला तो करेंगे जन आंदोलन

ऋषिकेश। रविवार को दोनाली क्षेत्र के करीब ढ़ाई तीन सौ ग्रामीणों ने शराब का ठेका खोले जाने की सूचना पर रानीपोखरी चौक में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ठेके का विरोध करते हुए सड़क में जाम लगा दिया। जाम लगने की … अधिक पढ़े …

होलिका पूजन कर खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

ऋषिकेश। रविवार को सुबह से लोगों में होली पूजन को लेकर उत्साह देख गया। नगर में सैकड़ों स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी की गयी थी। कई मौहल्लें व स्थान तो ऐसे है जहां पीढ़ी दर पीढ़ी होलिका दहन की … अधिक पढ़े …

होली का आध्यात्मिक महत्व समझाया

ऋषिकेश। रविवार को आध्यात्मिक होली महोत्सव में बीके आरती ने मनायेंगे और मनाया शब्द की व्याख्या की। बताया कि जब कोई व्यकित रुठ जाता है तो उसे मनाया जाता है। उन्होंने होली का आध्यात्मिक महत्व समझाया। बताया कि होली का … अधिक पढ़े …

क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता: सुबोध

ऋषिकेश। रविवार को ढालवाला में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक सुबोध उनियाल का भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान हर-हर मोदी घर-घर मोदी के नारों लगा रहे कार्यकर्ता ढोल की थाम पर थिरके … अधिक पढ़े …

सुबोध को मंत्री बनाकर राजनाथ निभाएंगे अपना वादा

ऋषिकेश। दयाशंकर पाण्डेय नरेन्द्रनगर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक सुबोध उनियाल के राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के आसार हैं। गजा रैली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सुबोध को योग्य उम्मीदवार बताकर मंत्री बनाए जाने के संकेत दिए … अधिक पढ़े …

परमार्थ में विदेशियों ने खेली होली

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में विदेश से आए योग साधकों ने रविवार को परमार्थ के स्वामी चिदानंद मुनि के साथ होली खेली। उन्होंने होलिका पूजन भी किया। चिदानंद मुनि ने होली त्योहार को एकता, पवित्रता, स्वच्छता और सद्भावना का प्रतीक बताया। … अधिक पढ़े …