Monthly Archives: February 2017

मोदी पर मुकदमा क्यो नही: किशोर उपाध्याय

हरिद्वार।
किशोर उपाध्याय ने कहा कि हरिद्वार में बिना अनुमति के जनसभा कर प्रधानमंत्री ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होंने राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ दिल्ली में निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। इस मामले में सिर्फ दो लोगों पर कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है। उस दिन मंच पर उपस्थित प्रधानमंत्री सहित सभी नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचन आयोग कार्रवाई नहीं करता तो कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में उठाने के साथ कानूनी कदम उठाने पर भी विचार करेगी। यह माना जाएगा कि अधिकारी केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी और मुख्यमंत्री की गाड़ियों के साथ हेलीकॉप्टर की भी तलाशी की गई। जबकि भाजपा के 14 हेलीकॉप्टर और कई केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार में जुटे रहे, लेकिन किसी की तलाशी नहीं हुई। 

90 प्रतिशत घटा बजट, तैयारियों पर दिखा असर

ऋषिकेश। उत्तराखंड में पर्यटन को आय का मुख्य साधन माना जाता है और ऋषिनगरी को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों में जुटा गढ़वाल मंडल विकास निगम बजट के अभाव में अपनी तैयारियों में पिछड़ता हुआ दिखाई … अधिक पढ़े …

रुद्रप्रयाग के युवक की मौत

रायवाला। मंगलवार शाम युवक अपनी बाइक से लालतप्पड़ से नेपाली फॉर्म की ओर आ रहा था। छिद्दरवाला में तेज रफ्तार ट्रक से बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर लगी और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसआई देवेंद्र … अधिक पढ़े …

ऑटोनामस के छात्रों को बताया अंग्रेजी का महत्व

ऋषिकेश। मंगलवार को ऑटोनॉमस महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी भाषा के करियर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग … अधिक पढ़े …

केंद्र सरकार के खिलाफ बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

ऋषिकेश। मंगलवार को उत्तराचंल बैंक इम्पलाईज यूनियन के जिला सचिव मयंक शर्मा के नेतृत्व में बैंक कर्मियों ने शहर में दुपहिया वाहनों में रैली निकालकर एसबीआई की मुख्य शाखा एवं आईडीबीआई बैंक के समक्ष प्रदर्शन किया। शर्मा ने कहा कि … अधिक पढ़े …

ढालवाला प्राइमरी स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

ऋषिकेश। मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ढालवाला स्थित प्राइमरी स्कूल में एक दिवसीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए। मॉडल के … अधिक पढ़े …

मन को वश में करती है भागवत कथा: ममगाईं

ऋषिकेश। मंगलवार को आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने श्रद्धालुओं को बताया कि इंद्रियों को वश में रखने से ईश्वर भक्ति में मन लगता है। जिस प्रकार से संसार का अंधकार का कोई अस्तित्व नही होता है। उसी प्रकार मन की … अधिक पढ़े …

बनखंडी के आंशिक क्षेत्रों में पेयजल किल्लत

ऋषिकेश। मंगलवार को बनखंडी के आंशिक क्षेत्रों में दो हफ्ते से पेयजल किल्लत के होने से लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर आये जल संस्थान के जलकल अभियंता अरुण बिक्रम सिंह रावत व अभियंता मनोज डबराल … अधिक पढ़े …

नियम उल्लंघन पर पुलिस ने किए चालान

ऋषिकेश। मंगलवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने नटराज चौक व ढालवाला चन्द्रभागा पुल पर वाहनों को रोककर तलाशी ली। वाहन चालकों से लाइसेंस और आरसी मांगी गई। वहीं मालवाहक वाहनों से रवानगी के प्रपत्र मांगे गए। पुलिस ने दस्तावेज … अधिक पढ़े …

हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में आजीवन कैद

ऋषिकेश। सहायक शासकीय अधिवक्ता राजेश पैन्यूली के मुताबिक 11 मई 2013 को नशा मुक्ति केंद्र चौदहबीघा में इलाज के लिए भर्ती राजा (24) निवासी टीएचडीसी कॉलोनी ऋषिकेश की नशा केंद्र के संचालक शैलेन्द्र रयाल और राजीव भाटिया ने शराब के … अधिक पढ़े …