Daily Archives: February 27, 2017

जापानी से लूट मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश।
कोतवाल सुरेन्द्र सिंह सामंत ने बताया कि सैजी मतसुसिता (22) निवासी जापान ऋषिकेश घूमने आए हैं। रविवार को तिलकमार्ग पर एक व्यक्ति ने उनसे जान-पहचान बनाई। दोनों ने जूस भी पिया। इसके बाद वह हरिद्वार मार्ग पर गए जहां जापानी पर्यटक बेहोश मिले। उन्हें एक रिसार्ट स्वामी ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह होश आने पर जापानी पर्यटक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक युवक ने उनसे मेलजोल बढ़ाकर उन्हें नशीला पदार्थ पिला दिया। होश आने पर पाया कि उनके पास नगदी और सामान गायब था जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है। कोतवाल ने बताया कि युवक ने जापानी पर्यटक के साथ सेल्फी भी खिंचवाई है जिसके आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। धारा 328 व 374 में मामला दर्ज किया गया है।

परमार्थ में 150 योग क्रियाओं का होगा प्रदर्शन

योग महोत्सव की मेजबानी परमार्थ निकेतन कर रहा ऋषिकेश। अन्तरराष्ट्रीय योग महोत्सव में परमार्थ निकेतन में 150 योग क्रियाओं के प्रमुख प्रारूपों का प्रदर्शन होगा। परमार्थ में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्वामी चिदानंद मुनि और साध्वी भगवती ने बताया कि … अधिक पढे …

योग साधक निकालेंगे गंगा स्वच्छता को पदयात्रा

सात दिवसीय अन्तर राष्ट्रीय योग महोत्सव को लेकर जीएमवीएन की पत्रकार वार्ता ऋषिकेश। सोमवार को कैलाशगेट स्थित गंगा रिसॉर्ट में गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी अतुल कुमार गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में बताया कि निगम के पास सोमवार दोपहर … अधिक पढे …

एमआईटी के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ऋषिकेश। क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को आईटी और बॉयोटेक की टीम आमने-सामने हुईं। बायोटेक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटी टीम 126 रन … अधिक पढे …

गैंड़खाल दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को सहायता

ऋषिकेश। सोमवार को कैलाशगेट स्थित हंस कल्चरल सेंटर के ऋषिकेश ब्रांच कार्यालय में सेंटर प्रभारी प्रदीप राणा ने इन चेकों का वितरण किया। यमकेश्वर गैंडखाल में जीप दुर्घटना में मारे गए 12 मृतकों के परिवार के सदस्यों को 25-25 हजार … अधिक पढे …