Daily Archives: February 21, 2017

निर्माण कार्यों के चलते नालियों में जमा हो रही सामग्री

ऋषिकेश।
ऋषिनगरी में कई स्थानों पर नालियां बंद पड़ी है। शहर में जगह-जगह खुदाई होने से मलबे के ढेर नालियों में पड़े हैं जिससे शहर का ड्रेनेज सिस्टम गड़बड़ा रहा है। रही कसर सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री से पूरी हो रही है। भवन निर्माण के लिए रखी रेत, बजरी पानी के साथ बहकर नालियों को चोक कर रहे है। जगह-जगह नालियां बंद होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
गौरतलब है कि नालियों के रखरखाव का जिम्मा नगर पालिका के पास है लेकिन शहर में कहीं पाइप लाइन बिछ रही है तो कहीं केबिल। सड़क खोदने के बाद मलबे को दाएं-बाएं कर मजदूर चले जाते हैं जिससे मलबा नालियों में जमा हो जाता है। सड़क के किनारे भवन सामग्री भी नालियों में बहकर जा रही है। छुट्टा पशु सड़कों में पड़ी सामग्री को फैला देते हैं। सोमवार देर रात हुई बारिश से नालियों में पानी के साथ यह सामाग्री भी जमा हो गई। नालियां बंद होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति पाने के तरीके बताए

ऋषिकेश। मंगलवार को गीतानगर स्थित राजयोग केन्द्र की संचालिका बहन बीके आरती के नेतृत्व में विश्वशांति व त्रिमूर्ति शिव की 80वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर में रैली निकाली गई। इस दौरान बीके आरती ने भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों … अधिक पढे …

करंट लगने से मजदूर की मौत

ऋषिकेश। श्यामपुर भल्लाफार्म में भवन निर्माण में जुटा मजदूर मंगलवार सुबह 11 बजे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे साथियों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मजदूर (प्रद्युम्मन पुत्र संतोष) पीलीभीत … अधिक पढे …

कूड़ा बिन रहे नाबालिग हाथों में होगी किताबें

ऋषिकेश। ऋषिकेश श्रम विभाग की टीम ने तीर्थनगरी आसपास क्षेत्र में भ्रमण किया। तो कुछ नाबालिग बच्चें कूड़े के ढेर में कबाड़ा चुनते नजर आए। पूछताछ में पता लगा कि बच्चे 10 से लेकर 16 आयु वर्ष के हैं। यह … अधिक पढे …

असामाजिक तत्वों ने सात बसों के शीशे तोड़े

ऋषिकेश। भोगपुर के मोहन सिंह रावत को पड़ोसी ने सोमवार देर रात 12.30 बजे फोन कर बताया कि किसी ने उनकी बसों के शीशे तोड़ दिए हैं। घर से कुछ ही दूरी पर खड़ी बस को देखने पहुंचे तो बस … अधिक पढे …