Daily Archives: February 4, 2017

स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बाल विज्ञान और कला प्रदर्शनी

ऋषिकेश।
बेकार पड़ी वस्तुओं का उपयोग कर बने सामानों को स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल चौदहबीघा की कला प्रदर्शनी में दिखाया गया। स्कूल की ओर से शनिवार को बाल विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी लगी। विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्रों ने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए जिसमें पाचन तंत्र, प्रदूषण तंत्र, स्वच्छ जलतंत्र व विद्युत ऊर्जा पर आधारित मॉडलों को लोगों ने पंसद किया।
स्कूल के छात्रों ने घर में पड़े ऐसे सामान जिन्हें अकसर बेकार समझकर लोग कूड़े में फेंक देते है। ऐसी वस्तुओं से भी छात्रों ने विभिन्न उत्पाद तैयार किए जिसमें फ्लावर पॉट और साज सज्जा के बनाए गए सामान आर्कषण का केन्द्र रहे। लोगों ने छात्रों की मेहनत की खूब प्रशंसा की। मौके पर प्रबंधक सुखदेव भट्ट, प्रधानाचार्य अंजू सेमवाल, शांति भट्ट, सुषमा शर्मा, नंद किशोर रतूड़ी, पूनम पंवार, अल्का बर्ड्थवाल, दिगम्बर काला, अमित शर्मा, विमला कोटनाला, हेमलता रावत, संगीता बिष्ट आदि मौजूद थे।

भाजपा और खंडुड़ी मेरे कर्जदार: ओमगोपाल रावत

ऋषिकेश। शनिवार को ढालवाला में प्रेसवार्ता के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी ओमगोपाल रावत काफी आक्रामक दिखे। उन्होंने मौजूदा विधायक को स्वयंभू विकास पुरुष बताया। बोले कि मेरे कार्यकाल में 146 सड़कों को वित्तीय स्वीकृति मिली जिसका श्रेय दूसरे लोग ले रहे … अधिक पढे …

वरिष्ठ भाजपा नेताओं को चुनाव जीताने का निर्देश

ऋषिकेश। शनिवार को भाजपा नेता संजय शास्त्री के देहरादून रोड स्थित आवास पर शाम पांच बजे केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल पहुंचे। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने चर्चा की। सूत्रों के अनुसार भाजपा हाईकमान ने … अधिक पढे …