Daily Archives: February 1, 2017

टिहरी रियासत की उत्तराधिकारी बनी शिवजा कुमारी

ऋषिकेश।
टिहरी राजघराने के मुखिया महाराजा मनुजेंद्र शाह ने बेटी शिवजा को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। बसंत पंचमी पर्व पर नरेंद्रनगर राजमहल में उन्होंने इसकी विधिवत घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राजघराने की सभी परंपराएं उनके बाद उनकी पुत्री शिवजा कुमारी के हाथों ही संपन्न होंगी। राजमहल में भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट की तिथि निर्धारित किए जाने के अवसर पर शिवजा कुमारी भी उनके साथ मौजूद रहीं। शिवजा कुमारी ने कहा कि राज परंपराओं के निर्वहन के लिए उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी। वह राजघराने की समस्त परंपराओं व मान्यताओं का विधिवत रूप से निर्वहन करेंगी।

छह मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

प्रात: चार बजकर 15 मिनट पर कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त ऋषिकेश। पौराणिक परम्परानुसार टिहरी राज परिवार के मनुजेंद्र शाह ने दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर कपाट खुलने की घोषणा की। तिथि घोषित होते ही राजमहल परिसर श्री बदरीनाथ … अधिक पढे …

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक झुलसा

ऋषिकेश। गुमानीवाला स्थित अमितग्राम गली नम्बर 10 में भागवत कथा होनी है। कथा के लिए रमेश ठेकेदार के घर के ऊपर तार बिछाते समय करीब से गुजर रही श्रीनगर-ऋषिकेश 132 केवी लाइन की चपेट में लेबर कॉलोनी निवासी विकास कुमार … अधिक पढे …

ऑरो को दिया जवाब-महापुरुष किसी की बपौती नही

ऋषिकेश। बुधवार को निर्दलीय उम्मीदवार संदीप गुप्ता की ओर चुनाव अभिकर्ता अजय गुप्ता ने जवाब दाखिल किया। नोटिस के जवाब में उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय को महापुरुष बताया। जवाब में उन्होंने कहा कि महापुरुषों की फोटो … अधिक पढे …

भरत भगवान की शोभायात्रा में उमड़ा सैलाब

ऋषिकेश। वसंत पंचमी पर पौराणिक श्री भरत मंदिर में प्रात:काल से नगर और समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भीड़ जुटने लगी। महंत अशोक प्रपन्न शर्मा महाराज के सानिध्य में निकाली गई शोभायात्रा के साथ भरत भगवान की उत्सव प्रतिमा … अधिक पढे …

ऋषिकेश विधानसभा के चुनावी मैदान में 11 उम्मीदवार

कांग्रेस के बागी विजयपाल सिंह रावत ने नामांकन वापस लिया ऋषिकेश। बुधवार को कांग्रेस के बागी उम्मीदवार विजयपाल सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी राजपाल खरोला के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ वह निर्वाचन अधिकारी … अधिक पढे …

आईडीपीएल की भूमि पर दावा से हरकत में आया प्रशासन

आईडीपीएल की 899 एकड़ भूमि का किया जा रहा सर्वे ऋषिकेश। वन विभाग की संयुक्त टीम ऋषिकेश आईडीपीएल की 899 एकड़ भूमि का रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई है। मौके पर वन सर्वेयर के अधिकारी कुल भूमि की नाप जोख … अधिक पढे …

भाजपा कांग्रेस को वोट दे या सोनिया कांग्रेस को : कुमार विश्वास

पंजाब और गोवा में बन रही है आप सरकार: कुमार विश्वास ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने कहाकि उत्तराखंड की जनता के सामने दुविधा है कि किसे वोट दे। भाजपा कांग्रेस को या सोनिया कांग्रेस को। भाजपा … अधिक पढे …