Daily Archives: March 22, 2017

चुनावी हार के बाद कांग्रेस की बंद कमरें में समीक्षा

ऋषिकेश।
बुधवार को स्वर्गाश्रम स्थित होटल निर्वाणा में पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में कांग्रेस की जिला और शहर इकाइयों के अध्यक्षों के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मुख्य एजेंडे के तहत जिलाध्यक्षों से बारी-बारी उनके क्षेत्रों में हार-जीत के कारणों और उसमें उनकी भूमिका पूछी गई। जिलाध्यक्षों ने उपाध्याय को पार्टी संगठन की स्थितियों, भीतरघात जैसे हालातों से अवगत कराया। इस दौरान किशोर ने कई जिलाध्यक्षों की परफारमेंस पर सवाल भी उठाए और उन्हें अपने काम करने के तौर-तरीकों को बदलने की हिदायत भी दी।
दोपहर 12 बजे से बंद कमरे में करीब तीन घंटे चली बैठक के दौरान जिलाध्यक्षों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, अनुशासन समिति के अध्यक्ष डा. केएस राणा भी मौजूद थे। समापन पर उपाध्याय ने बताया की बैठक में चुनावी समीक्षा के साथ ही जिलों में कार्यकर्ता बैठकों की तारीखें तय की गई हैं। कांग्रेस पार्टी संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक और शहर स्तर पर सालभर में एक बैठक करेगी, ताकि पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद कायम करने के साथ-साथ क्षेत्रीय मसलों को आगे बढ़ाया जा सके।

पांच अध्यक्ष रहे नदारद
स्वर्गाश्रम में कांग्रेस की 29 शहर और जिला इकाइयों के अध्यक्षों में से पांच बैठक में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस की प्रदेश में कुल 23 जिला और 6 शहर इकाइयां गठित हैं। जिनमें से 23 अध्यक्षों ने ही बैठक में शिरकत की। बैठक में चंपावत, बाजपुर, उत्तरकाशी, पुरोला और रानीखेत के अध्यक्ष नहीं पहुंचे।

सरकार के काम को बताया अच्छा
कांग्रेस की चुनावी समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्षों ने निर्वतमान सरकार के कार्यकाल पर चर्चा की और उसे अच्छा बताया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में जनहित से जुड़े विषयों, जन सरोकारों, उत्तराखंडियत के सवालों को प्राथमिकता मिली। जिलाध्यक्षों ने भी सरकार के कामकाज को सराहा है।

गोपनीय ही रही बंद कमरे की अधिकांश बातें
कांग्रेस के शहर और जिला इकाई अध्यक्षों की बैठक में बेहद गोपनीयता बरती गई। यहां तक कि बैठक में जिलाध्यक्षों के अलावा किसी को भी एंट्री की इजाजत नहीं थी। साथ ही बैठक की बातों को बाहर शेयर करने पर प्रतिभागियों को सख्त हिदायत दी गई थी। जिससे अधिकांश बातें बंद कमरे तक ही सीमित रही।

सरकार के आगाज पर रहे चुप
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने नई भाजपा सरकार के आगाज पर कोई टिप्पणी नहीं की। बैठक से इतर बातचीत में उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस अगले छह महीने तक नई सरकार के कामकाज को देखेगी, उसमें कोई व्यवधान नहीं डाला जाएगा। लिहाजा उसकी शुरुआत पर कोई बात नहीं हो सकती है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचायेंगे निर्दलीय समर्थक

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा सीट पर भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गुप्ता ने श्यामपुर में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। चुनाव में मिली हार और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की। संदीप गुप्ता ने केन्द्र … अधिक पढ़े …

गंगा स्वच्छता को जन अदालत की मांग ने पकड़ा जोर

ऋषिकेश। नगर पालिका ऋषिकेश के सभागार में गंगा स्वच्छता पखवाड़े को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें नमामि गंगे योजना के तहत किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। सीडीओ देहरादून हरबीर सिंह ने बताया कि गंगा स्वच्छता पखवाड़ा … अधिक पढ़े …

उड़ान स्कूल में मनाया विश्व जल दिवस

ऋषिकेश। बुधवार को मायाकुंड स्थित उड़ान स्कूल में विश्व जल दिवस मनाया गया। स्कूली छात्रों ने पोस्टर स्लोगन से जल संरक्षण की अपील की। स्कूल निदेशक डॉ. राजे नेगी ने छात्रों को विश्व जल दिवस पर पानी बचाने का संकल्प … अधिक पढ़े …

कैबिनेट विस्तार पर मोदी से चर्चा

अरुण शर्मा। नई दिल्ली स्थित संसद भवन में बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री रावत … अधिक पढ़े …

पीके की होगी जांच

देहरादून। बात पीके की। पीके यानि प्रशान्त किशोर को लेकर जंहा अब काग्रेसी सवाल उठा रहे है और उनकी तलाश मे उत्तर प्रदेश मे पोस्टर चिपकाये जा रहे है वही अब पीके को लेकर बीजेपी नेताओ का कहना है कि … अधिक पढ़े …

गंगोत्री का मिथक बरकार, सरकार में गंगोत्री से मंत्री नही बनाये जाने पर मायूसी

देहादून। गंगोत्री विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत होने पर सरकार बनाने के मिथक के अनुसार भाजपा को मिले प्रंचड बहुमत पर प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्तासीन हो गई है, लेकिन … अधिक पढ़े …

राम मंदिर बनाने को संत समाज सक्रिय

हरिद्वार। यूपी में भाजपा के बहुमत हासिल करने के बाद अब संत समाज और अखाड़ा परिषद को राम मंदिर बनने की उम्मीद जगी है। वहीं कोर्ट द्वारा मामले को आपसी रज़ामंदी से सुलझाने पर भी संत समाज विचार करने के … अधिक पढ़े …