Daily Archives: March 4, 2017

पोस्टल बैलेट पर टिकी प्रत्याशियों की निगाहें

ऋषिकेश।
विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में सप्ताहभर से भी कम का समय रह गया है। लेकिन पोस्टल बैलेट ने सब प्रत्याशियों की नींद उड़ा रखी है। प्रत्याशी और उनके चुनाव अभिकर्ता ऋषिकेश तहसील में पोस्टल बैलेट की जानकारी जुटाते हुए देखे जा रहे है।
ऋषिकेश विधानसभा के पोस्टल बैलेट पर सभी उम्मीदवारों की नजरें टिकी हुई है। विधानसभा ऋषिकेश के मतदाता सैनिकों को उनकी ड्यूटी स्थल में 946 पोस्टल बैलेट भेजे गये थे। जिनमें से 91 बैलेट ही जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून को प्राप्त हुये है। वहीं, सर्विस मतदाता 445 में से 346 के पोस्टल बैलेट जिला निर्वाचन अधिकारी को मिल चुके है।
पोस्टल बैलेट पर निगाहें टिकाये राजनैतिक पार्टियां पल-पल की खबरें जुटा रही है। शनिवार को भी विभिन्न दलों के प्रत्याशी व उनके चुनाव अभिकर्ता तहसील परिसर में पोस्टल बैलेट की जानकारी जुटाते दिखे। भाजपा की ओर से चुनाव अभिकर्ता संजय पाली ने ऑरो ऋषिकेश वृजेश कुमार तिवारी से पोस्टल बैलेट की सूची मुहैया कराने की मांग भी की है। हांलाकि अभी मतगणना को पांच दिन शेष है। पोस्टल बैलेट की संख्या इन दिनों में बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

गंभीर रोगियों को हंस कल्चरल ने दी 85 लाख 25 हजार की सहायता

ऋषिकेश। हंस कल्चरल सेंटर ऋषिकेश ने गंभीर रोगियों को ईलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है। केन्द्र की ओर से 93 लोगों को 85 लाख 25 हजार धनराशि के चेक वितरित किये गये। शनिवार को हंस कल्चरल सेंटर ऋषिकेश … अधिक पढ़े …

जीएमवीएन में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे संत मूजी

ऋषिकेश। योग महोत्सव के चौथे दिन महान संत मूजी के आगमन से गंगा रिसॉर्ट ऊर्जावान हो गया। योग परिसर में उनके आते ही साधकों के चेहरे खिल उठे। आते ही उन्होंने मुस्कराते हुए साधकों से मुलाकात की। उसके बाद अपने … अधिक पढ़े …

परमार्थ गंगातट पर 101 देशों से आए लोगों ने लिया महासंकल्प

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की निदेशिका साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि दुनिया के सभी जलस्रोत मां गंगा से जुड़े हुए हैं। सभी नदियां समुद्र में मिलती हैं जो हमें एक दूसरे से जोड़ती हैं। जिस प्रकार … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश वूमैन क्लब का होली मिलन समारोह

ऋषिकेश। शनिवार को रेलवे रोड पर ऋषिकेश वूमैन क्लब ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें क्लब के सदस्यों ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। रंग … अधिक पढ़े …

विरोध के चलते चाहर दीवारी का काम बंद

हिल्ट्रान से सटी भूमि पर टीन की चादर लगाकर हो रही थी घेराबंदी ऋषिकेश। शनिवार दोपहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ढालवाला पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में ढालवाला में हिल्ट्रान की 10 बीघा भूमि पर टीन की चादर लगाकर घेराबंदी … अधिक पढ़े …

फिर से तहसील के चक्कर काट रही छात्रायें

कन्याधन योजनाः ऋषिकेश। गौरा देवी कन्याधन योजना के फॉर्म भरने में छात्राओं को पसीना बहाना पड़ रहा है। छात्राओं के साथ अभिभावक भी तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे है। कारण कि स्कूलों ने छात्राओं को दोबारा से … अधिक पढ़े …