Monthly Archives: April 2017

औचक निरीक्षण: सरकारी शिक्षिका ने अरविन्द पाण्डे को बताया सीएम

उधम सिंह नगर।
सरकारी शिक्षा का क्‍या आलम है यह देखना है तो काशीपुर के ग्राम बैलजूडी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आ जाइए। यहां छात्र तो छात्र शिक्षिका को भी प्रदेश के मुख्‍यमंत्री का नाम नहीं मालूम नहीं। ग्राम बैलजूडी में आज सुबह अभिभावक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां सड़े बैंगन देख उन्‍होंने हंगामा काटा। सूचना पर एसडीएम दयानंद सरस्वती स्‍कूल पहुंचे। उन्‍होंने बैंगन की जांच की तो बैंगन खराब पाया गया।
उन्होंने बच्चों से राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम पूछे तो प्रधानमंत्री को छोड़कर बच्‍चे किसी का नाम नहीं बता पाए। कुछ बच्चे अपना नाम अंग्रेजी में नहीं लिख पाए। गणित में भी बच्चे कमजोर पाए गए। एक व्यक्ति ने एक शिक्षिका से राज्य के मुख्यमंत्री का नाम पूछा तो शिक्षिका ने अरविन्द पांडेय को मुख्यमंत्री बताया। एसडीएम सरस्वती ने कहा कि हर शनिवार को वह खुद स्कूल में आकर गणित व अंग्रेजी पढ़ाएंगे। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा व्यस्था दुरुस्त व खाने की गुणवत्ता बनाये रखने को कहा। साथ ही इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजेंगे।

तीन तलाक को हवस बताने पर मौर्या पर चौतरफा हमला

उत्तर प्रदेश। तीखे बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने लंबे समय बाद कल जब चुप्पी तोड़ी तो बड़ा बम फोड़ दिया। बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या अब … अधिक पढ़े …

कन्या दान में स्मार्ट फोन के लिए पैसा देगी सरकार

मध्य प्रदेश। महिलाओं को सशक्त बनाने एवं नकदी रहित लेन-देन को बढ़ावा देने के मकसद से मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत शादी करने वाली प्रत्येक दुल्हन को स्मार्ट फोन खरीदने के लिए 3,000 रुपये का चेक देगी। मध्यप्रदेश … अधिक पढ़े …

छात्रों की जागरुकता से ही सामाजिक कुरीतियों का अंत

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका भट्ट ने छात्रों को उनके दायित्व बतायें। उन्होंने छात्र जीवन से ही सही दिशा और जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने का अवसर मिलने की बात कही। पुलिस ने नशा … अधिक पढ़े …

छात्र संघ कोष का पैसा शहीद जवानों को देने की मांग

ऋषिकेश। सीआरपीएफ के जवानों की शहादत को लेकर ऑटोनॉमस कॉलेज में राजनीति शुरू हो गई है। वर्तमान अध्यक्ष अमित पंवार और पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा दो दिन पहले ही छात्रसंघ समारोह को शहीदों के सम्मान में स्थगित कराने के लिए … अधिक पढ़े …

खारास्रोत पार्किंग और गंगा किनारे से हटाये अतिक्रमण

ऋषिकेश। शनिवार को नगर पालिका मुनिकीरेती की टीम ने खारास्रोत पार्किंग, गंगा को जाने वाले मार्ग और गंगा तटों पर ठेलियां लगाकर अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ दिया। पालिका प्रशासन के पास लगातार अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने की शिकायतें … अधिक पढ़े …

हिमालयी राज्य में उद्यमिता कौशल से बढ़ेगा पर्यटन

ऋषिकेश। शनिवार को कार्यशाला के दूसरे दिन दो सत्रों का आयोजन किया गया। पहला सत्र पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार उद्योग के संयोजन और दूसरा सत्र हिमालयी पर्यटन में सामुदायिक सहभागिता पर आधारित था। हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट मसूरी के निदेशक डॉ. … अधिक पढ़े …

देहरादून की पहली बस सात बजे से पहले नही

ऋषिकेश। ऋषिकेश डिपो से देहरादून लोकल रुट में बसों की कमी देखने को मिल रही है। पहले पहली बस सुबह 6.30 बजे देहरादून के लिए रवाना होती थी। लेकिन कुछ समय से यह सेवा समाप्त कर दी है। अब पहली … अधिक पढ़े …

राजस्व चोरी करवा रही बाहरी प्रदेशों की बसें

ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन निगम के अड्डे पर खुलेआम राजस्व की चोरी हो रही है। बाहरी प्रदेशों से आ रही बसें वाणिज्य कर विभाग से चोरी छुपे माल ढो रही है। प्रतिदिन सैकड़ों बैग बस अड्डे परिसर में उतारे जा रहे … अधिक पढ़े …

बिना फिटनेस के वाहन पकड़े तो कार्रवाई अधिकारियो पर: सीएम

ऋषिकेश। संयुक्त यात्रा बस अड्डे पर चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि वह चाहते हैं कि गंगा घाट से होकर बहे लेकिन एनजीटी के आदेश के चलते इसमें कुछ परेशानी आ रही है। बावजूद इसके … अधिक पढ़े …