Daily Archives: April 9, 2017

दो सप्ताह से प्यासे है इन्द्रानगर के लोग

ऋषिकेश।
गर्मियों की शुरूआत में ही क्षेत्र में पेयजल की समस्या बढ़ने लगी है। रविवार को इंद्रानगर के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण के नेतृत्व में जल संस्थान के खिलाफ खाली बाल्टियों के साथ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव में पिछले 10 दिनों से जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है। लगभग 200 घरों में पानी की बूंद तक नहीं टपक रही है। जिसके कारण लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज भी नहीं निपटा पा रहे हैं। बताया कि पेयजल संकट के संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की है। बावजूद इसके हालात नहीं सुधर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना था कि यही स्थिति रही तो गर्मियों में हालात और भी खराब हो सकते हैं। चेताया कि इंद्रानगर क्षेत्र में सोमवार तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई, तो मंगलवार को ग्रामीण संस्थान कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की ही होगी।
प्रदर्शन में जगत सिंह नेगी, सरोज नेगी, सुशीला पोखरियाल, मुकेश कंडवाल, गीता शर्मा, देवेश्वरी देवी, सुषमा देवी, कुसुम, राज शर्मा, ओमवती, सुमित थपलियाल, मीना कंडवाल, कुसुम अग्रवाल, उषा देवी, राजीव गर्ग, संजय पाल, परमजीत, भूषण रयाल, भगवती देवी, माया, रेखा देवी, संजय झा, रूपा थापा, रमेश रानी, अंशिक, अनिका आदि शामिल थे।

नो पार्किंग जोन में धड़ल्ले से खड़े हो रहे वाहन

ऋषिकेश। शहर के नो पार्किंग जोन में वाहन लगाये जा रहे है। बावजूद नो पार्किंग को लेकर पुलिस ने कई स्थानों में नो पार्किंग जोन को लेकर चेतावनी बोर्ड लगा रखे है। पुलिस बोर्ड को नजर अंदाज करके धड़ल्ले से … अधिक पढ़े …

जयराम आश्रम में हनुमान जयंती उत्सव शुरू

ऋषिकेश। हरिद्वार मार्ग स्थित आश्रम परिसर में रविवार को महंत ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने पूजा अर्चना के हनुमान जयंती उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद यज्ञ में 101 ब्राह्मणों व सस्कृति विद्यार्थियों ने हनुमंत महामंत्र, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ … अधिक पढ़े …

गंगा में डूबा दिल्ली का 23 वर्षीय युवक

ऋषिकेश। मनीष शर्मा पुत्र श्रीराम शंकर शर्मा (23)निवासी मकान नम्बर 1968 कतरा कुशल राय नई दिल्ली रविवार को लक्ष्मणझूला स्थित मस्तराम घाट पर नहाते समय बह गए। सूचना पर मौके पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरफ ने उसकी तलाश में … अधिक पढ़े …

चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी

-बहन से अवैध रिश्ते को लेकर 5 अप्रैल को की थी एक युवक की हत्या ऋषिकेश। रविवार को लक्ष्मणझूला पुलिस के अधीन गरुड़चट्टी बैरियर पर पुलिस वाहनों की तलाशी ले रही थी। नीलकंठ मंदिर की ओर जा रही कार संख्या … अधिक पढ़े …

जैन समाज ने महावीर जंयती पर निकालीं शोभायात्रा

ऋषिकेश। रविवार को भगवान महावीर की जयंती पर श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से भव्य रथयात्रा निकालीं गई। श्रद्धालु जय महावीरा के जयघोष के साथ रथयात्रा में शामिल हुये। जैन धर्म के 24वें भगवान महावीर की 2616वीं जयंती ऋषिनगरी में … अधिक पढ़े …