Daily Archives: April 11, 2017

मलासी सम्मान से नवाजीं गई कुसुम जोशी

ऋषिकेश।
मुनिकीरेती स्थित आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वामी शंकर तिलक महाराज ने मैती स्वयंसेवी संस्था की संस्थापक अध्यक्ष कुसुम जोशी को स्व. द्वारिका प्रसाद मलासी सम्मान प्रदान किया। उन्हें बतौर सम्मान उत्तरीय, माता की चुनरी और स्मृति चिह्न दिया गया। इसबीच शादी विवाह और मांगलिक समाराहों में कॉकटेल के खिलाफ संघर्ष और मैती आंदोलन की तर्ज पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय जोशी के उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला गया। स्वामी शंकर तिलक ने उनके प्रयासों को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम में कुसुम जोशी ने नशा विरोधी अभियान के दौरान आई दिक्कतों को भी साझा किया।
रामायण प्रचार समिति के पंडित रवि शास्त्री ने कहा कि कुसुम जोशी जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी है। इससे युवा पीढ़ी को भी मार्गदर्शन मिल सकेगा। कहा कि अन्य संस्थाओं को भी सामाजिक बुराईयों के विरूद्ध आगे आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अगनानंद सरस्वती और संचालन डा. सुनील दत्त थपलियाल ने किया। इस अवसर पर मनोज मलासी, जयेंद्र पुंडीर, सुरेंद्र गुसाईं, हर्षित उनियल, स्वतंत्रता चैतन्य, पवित्रता चैतन्य, गौरी चैतन्य, गुरू मंडला, चेतली चैतन्य, बानवी आदि उपस्थित थे।

हनुमान जंयती पर निकाली शोभायात्रा

ऋषिकेश। मंगलवार को सुबह 10 बजे आश्रम से विभिन्न झांकियों से सजी वीर हनुमान की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद वापस आश्रम में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में साधना में लीन हनुमान, राम दरबार, अशोक वाटिका, संजीवनी बुटी लाते … अधिक पढ़े …

अधिवक्ताओं ने जजों को दी विदाई

ऋषिकेश। मंगलवार को तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन भवन में अध्यक्ष रतनमणि नौटियाल की अध्यक्षता में विदाई कार्यक्रम हुआ। अधिवक्ताओं ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि शुक्ला और न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार श्रीवास्तव का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें विदा … अधिक पढ़े …

जाम में फंसे साहब तो याद आई ट्रैफिक व्यवस्था

ऋषिकेश। साहब जाम में फंसे तो लोगों की समस्या का एहसास भी हुआ। बैठक में उन्होंने पुलिस से देहरादून तिराहे पर लगने वाले जाम के लिए ट्रैफिक प्लान पूछ डाला। हालांकि पुलिस ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर हटाए … अधिक पढ़े …

टीएचडीसी के लिए उपलब्धियों भरा रहा वित्तीय वर्ष

ऋषिकेश। वरिष्ठ प्रबंधक कॉरपोरेट संचार कपिल प्रसाद दुबे ने बताया कि कॉरपोरेशन ने गुजरात में दो पवन ऊर्जा परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पाटन में 50 मेगावाट और द्वारिका में 63 मेगावाट परियोजनाओं को पूरा कर केंद्र सरकार … अधिक पढ़े …

कृषि मंत्री ने दस रुपये भरपेट योजना का शुभारंभ किया

ऋषिकेश। मंगलवार को दून तिराहा पर कृषिमंत्री सुबोध उनियाल ने डिवाइन भोजनालय का विधिवत शुभारंभ किया। कहा कि तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए संस्था के इस प्रयास से अन्य जनसंगठनों को भी प्रेरणा मिलेगी। सरकार संस्था के इस काम में … अधिक पढ़े …

डेडलाइन नजदीक, कैसे पूरे होंगे निर्माण कार्य

ऋषिकेश। दयाशंकर पाण्डेय गढ़वाल के आयुक्त विनोद शर्मा चारधाम यात्रा की तैयारियों से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने चारधाम यात्रा को उत्तराखंड का महापर्व बताया। बोले-चारधाम यात्रा की डेड लाइन को पखवाड़ा भर रह गया है लेकिन ऐसा लग रहा कि … अधिक पढ़े …

रैली निकालकर शराब की दुकानों का विरोध

ऋषिकेश। मंगलवार को खाण्ड गांव की पानी की टंकी के समीप धरनास्थल से ग्रामीणों ने रैली शुरू की। रैली प्रतीतनगर डांडी, शिव चौक, बीईजी कैंप रोड होते हुए हनुमान चौक पर समाप्त हुई। रैली में बच्चों व महिलाओं ने बढ़ … अधिक पढ़े …

सीएम ने लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

-समाजसेवी चन्द्रवीर पोखरियाल, पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल को सीएम ने सम्मानित किया ऋषिकेश। मंगलवार शाम दयानंद आश्रम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान पीएम नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट … अधिक पढ़े …

24 अवैध नलकूप हो रहे थे वन भूमि में संचालित

-चार टूल्लू पंपों को भी जब्त किया ऋषिकेश। मंगलवार को वन विभाग ने ऋषिकेश रेंज के कक्ष संख्या दो में संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर से सटी वन भूमि में चन्द्रभागा नदी के पास आरक्षित वनक्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ … अधिक पढ़े …