Daily Archives: April 1, 2017

प्रशासन ने गंगा पार से हटाए बीच कैंप

ऋषिकेश।
शनिवार को कौड़ियाला से मालाखुंटी की ओर नर्कुची में गंगा किनारे बीच कैंप लगे होने की जानकारी मिली। एसडीएम सोहन सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टिहरी और पौड़ी की सीमा के कारण असमंजस होने पर टीम ने जानकारी जुटाई कि यह किसके क्षेत्र में है। पौड़ी क्षेत्र होने पर एसडीएम ने गंगा पार करने के लिए बोट मंगवाई। एसडीएम ने बताया कि कैंप संचालक भी पर्यटकों को नाव के सहारे ही बीच कैंप में लाते थे। नाव के सहारे प्रशासन की टीम बीच कैंप में पहुंची।
प्रशासन की टीम को गंगा किनारे पर 35-40 टेंट लगे हुए मिले। टीम ने पूछताछ की तो दो कैंप संचालन की बात सामने आई। टीम ने मौके से टेंट हटवाए। उन्हें चेतावनी दी गई कि गंगा किनारे बीच कैंप का संचालन बंद है। एसडीएम सोहन सिंह ने बताया कि दोनों बीच कैंप अवैध रूप से लगाए गए थे, जिसे टीम ने हटा दिया है। टीम में तहसीलदार आरपी जखमोला, पटवारी सत्यपाल चौहान, ताजेन्द्र लाल व दिनेश बिष्ट, एसआई विवेक राठी पुलिस बल के साथ शामिल थे।

पुलिस ने दर्जनभर व्यापारियों के काटे चालान

ऋषिकेश। एसपी देहात श्वैता चौबे के नेृतत्व में पुलिस ने घाट मार्ग, मुखर्जी मार्ग और क्षेत्र मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। घाट मार्ग पर व्यापारियों की दुकानें सड़क पर लगने पर पुलिस ने उनके चालान काटे। इस दौरान … अधिक पढ़े …

नालियों में कूड़ा फेंका तो कर्मचारी पर भी होगी कार्रवाई

ऋषिकेश। नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने शनिवार को सफाई नायकों की बैठक ली। उन्होंने नगर की स्वच्छता के बारे में कई बिन्दुओं पर चर्चा की। तय हुआ कि रविवार से नगर के वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वार्डवार स्वच्छता … अधिक पढ़े …

वाहनों में रेट लिस्ट न लगी होने पर होगी कार्रवाई

ऋषिकेश। शनिवार को कोतवाली में पुलिस ने परिवहन से जुड़े यूनियन पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें शहर में जाम लगने पर वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने के बारे में बताया गया। एसपी देहात श्वैता चौबे ने साफ कहा कि … अधिक पढ़े …

ऑटोनॉमस कॉलेज के भौतिक के तीन छात्रों ने गेट परीक्षा उत्तीर्ण की

ऋषिकेश। ऑटोनॉमस कॉलेज में भौतिकी विज्ञान की एसोसिएट्स प्रोफेसर डॉ. सुमिता ने बताया कि 2016 में भौतिकी से एमएससी करने वाली पूजा भट्ट, ध्रिति मौर्या और शोभित ने गेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। पूजा भट्ट ने ऑल इडिया में 33वां … अधिक पढ़े …

ये कैसा मजाक: सरकार की नजर में 150 रुपये में आती हैं किताब

ऋषिकेश। दयाशंकर पाण्डेय शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को सरकार 150 रुपये सालाना किताबें खरीदनें को देती है जबकि इसके विपरीत छात्रों की किताबों के दाम आसमान छू रहे है। आर्थिक रूप से … अधिक पढ़े …

रातभर एसडीएम कार्यालय में दिया धरना

-शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलायें -उखीमठ मोटरमार्ग पर दिया जा रहा है धरना रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ में शराब की दुकान खोले जाने का विरोध तेज हो गया है। स्थानीय महिलाएं शराब की दुकान … अधिक पढ़े …

ईलाज के अभाव में नहर में छोड़ दिया, मौत

रुड़की। रुड़की की पुरानी गंगनहर के पास एक नवजात बच्ची का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया सुचना मिलते ही आनन् फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर आगे की कार्यवाही … अधिक पढ़े …

चार दिनों में लीकेज की समस्या दूर करें विभाग: कौशिक

हरिद्वार। गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर की पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए अगस्त क्रांति भवन (सीसीआर) में उत्तराखण्ड सरकार के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बैठक ली। बैठक में उन्होंने 4 दिनों के अंदर नगर … अधिक पढ़े …

38 हजार लोगों के राशनकार्ड निरस्त

नैनीताल। आधार कार्ड जमा नहीं कराने वाले राशनकार्ड धारकों का सरकारी सस्ते गल्ले का अप्रैल से राशन कोटा समाप्त कर दिया गया है। जिले के 38 हजार लोगों को अप्रैल से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन नहीं मिलेगा। … अधिक पढ़े …