Daily Archives: April 24, 2017

टूटी सड़कें करेंगी चारधाम यात्रियों का स्वागत

ऋषिकेश।
इसवर्ष चारधाम यात्रा के लिए संयुक्त रोटेशन को मिली जबरदस्त एडवांस बुकिंग से अनुमान है, कि देशभर से पहले ही महीने में लाखों श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शनों को पहुंच जाएंगे। सरकार के तमाम महकमों ने भी चाकचौबंद व्यवस्थाओं के साथ दर्शनार्थियों के वेलकम का दावा किया है। मगर, धरातल पर अधिकारियों के दावों के उलट दिख रही है। यात्रा के प्रमुख संचालन केंद्र बस टर्मिनल कंपाउंड पर ही सरसरी नजर दौड़ाएं, तो चप्पे-चप्पे पर अव्यवस्थाएं साफ दिख रही हैं।
टर्मिनल को जोड़ने और निकासी वाली सड़क पर जगह-जगह गड्डे बने हुए हैं। सड़कों का डामरीकरण तो दूर पैचिंग तक नहीं की गई है। नालियों और आसपास गंदगी के अंबार लगे हैं। टर्मिनल में प्रतीक्षालयों में दरवाजे, पंखे, बेंच सब कुछ टूटी फुटी स्थिति में है। पानी के टूटे स्टैंड पोस्ट दुरस्त नहीं हुए हैं। टंकियों की साफ-सफाई भी रामभरोसे है। इसी तरह शहर की सड़कों पर भी अव्यवस्थाएं हावी दिख रही हैं।
मजेदार बात की जिस रोटेशन के पास 1000 से अधिक बसों की एडवांस बुकिंग आई है, उसे भी टर्मिनल में संचालन के लिए जगह नहीं मिली है। रोटेशन अब भी पुरानी जर्जर बिल्डिंग से ही यात्रा के संचालन को मजबूर है। ऐसे में चारधाम यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन की तैयारियों को समझा जा सकता है।एसडीएम वृजेश कुमार का कहना है कि क्षतिग्रस्त संयुक्त बस अड्डे की सड़क मरम्मत को लोनिवि को कहा गया है। बुधवार तक मरम्मत कार्य हो जायेगा।

धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, नेपाली पासपोर्ट बरामद

ऋषिकेश। सोमवार को एलआईयू के उपनिरीक्षक वीरेंद्र दत्त अमोली ने प्रतीतनगर के होशियारी मंदिर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 32 वर्षीय लेख बहादुर थापा पुत्र चित्र बहादुर थापा ने पासपोर्ट बनवाने … अधिक पढ़े …

संदिग्ध वाहन की तलाशी में निकले आयुष्मान

ऋषिकेश। रविवार देर रात मुनिकीरेती पुलिस को कुछ लोगों ने सूचना दी कि सड़क के किनारे एक अज्ञात वाहन काफी देर से खड़ा है। वाहन में कुछ संदिग्ध सामान होने की आशंका जताई गई तो पुलिस हरकत में आई। मुनिकीरेती … अधिक पढ़े …

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पहाड़ी से टकराया

ऋषिकेश। एसओ लक्ष्मणझूला बीएल भारती ने बताया कि हरियाणा से 80 यात्रियों का दल नीलकंठ मंदिर के दर्शन के लिए आया था। इस दल में से कुछ लोग सुबह साढ़े 10 बजे टेम्पो ट्रैवेलर से मंदिर से लौट रहे थे। … अधिक पढ़े …

दूषित पानी आने पर जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव

ऋषिकेश। मायाकुंड वार्ड की सभासद विजय लक्ष्मी भट्ट के साथ स्थानीय लोग दूषित पेयजल लेकर सोमवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से उस गंदे पानी को पीने के लिए कहा। इस पर अधिकारी आक्रोशित हो गए। लोगों की … अधिक पढ़े …

चारधाम को एडवांस बसों का आंकड़ा हजार के पार

ऋषिकेश। उत्तराखंड के तीर्थों में प्रमुख रूप से शामिल चारधाम यात्रा में देश ही नहीं विदेशों के श्रद्धालु पहुंचते हैं। 27 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए परिवहन कंपनियों में भारी उत्साह दिख रहा है। चारधाम यात्रा … अधिक पढ़े …

निरंकारी मंडल ने मनाया मानव एकता दिवस

ऋषिकेश। सोमवार को ऋषिकेश ब्रांच की ओर से निरंकारी सत्संग भवन में मानव एकता दिवस मनाया गया। प्रचारक महादेव कुड़ियाल ने कहा कि आज भौतिक पदार्थों को इकट्ठा करने की होड़ में इंसान मानवता को ही खोता जा रहा है। … अधिक पढ़े …

पालिका टीम ने जब्त की 60 किलो पॉलीथिन

ऋषिकेश। सोमवार को नगर पालिका की टीम ने सफाई निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में नगर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। पुष्कर मंदिर मार्ग, छोटी सब्जी मंडी आदि स्थानों पर दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग करते रंगे हाथों पकड़ा। … अधिक पढ़े …