Daily Archives: April 15, 2017

ईवीएम को टैंपर करने के 10 तरीके बता सकता हूं: केजरीवाल

नई दिल्ली।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कहा है कि EVM से छेड़छाड़ की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह IIT इंजीनियर हैं और EVM को टैंपर करने के 10 तरीके बता सकते हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली के लोग उनकी सरकार से खुश हैं और राजौरी गार्डन उपचुनाव के नतीजों को MCD चुनाव का ‘ट्रेलर’ न समझा जाए।
एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के लिए बहुत काम किया है और सरकार के कामों के प्रति लोगों का नजरिया काफी सकरात्मक है। राजौरी गार्डन उपचुनाव में हार के लिए उन्होंने वही बात दोहराई जो उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कही थी। केजरीवाल ने कहा कि जरनैल सिंह ने वहां बहुत काम किया था, पर वह पंजाब जाना चाहते थे। उनके जाने से लोग नाराज हो गए और इसी का असर चुनाव में दिखा।
EVM के मुद्दे पर केजरीवाल ने एक बार फिर चुनाव आयोग को घेरा। उन्होंने फिर कहा कि चुनाव आयोग भाजपा को जिताने में मदद कर रहा है और उसने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जिससे लोगों को उसकी बात पर भरोसा हो। केजरीवाल ने आयोग को चुनौती देते हुए कहा, ‘मैं IIT का एक इंजिनियर हूं…मैं आपको ईवीएम को टैंपर करने के 10 तरीके बता सकता हूं।’ बता दें कि आयोग ने खुला चैलेंज दिया है कि कोई ईवीएम को टैंपर कर दिखाए।
विज्ञापनों पर किए गए खर्च के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि अगर उनसे हिसाब मांगा जा रहा है तो बाकी मुख्यमंत्रियों से भी यह हिसाब लिया जाना चाहिए। केजरीवाल ने वकील राम जेठमलानी को सरकारी खजाने से फीस दिए जाने का बचाव किया और कहा कि उन पर केस सीएम होने के नाते किया गया था तो उसका पैसा सरकार द्वारा दिया जाना गलत नहीं है।

चहेतों को लाभ पहुंचाने पर संघ का पारा चढ़ा

-हड़ताल पर जाने की चेतावनी -एसडीएम से मिला, संग्रह सहायक और अमीन संघ -चुनाव ड्यूटी का मानदेय नही मिलने पर जताया आक्रोश -मंगलवार तक भुगतान नही होने पर हड़ताल में जाने की चेतावनी ऋषिकेश। शनिवार को संग्रह सहायक और संग्रह … अधिक पढ़े …

यूट्यूब पर पसंद किया जा रहा है शराबबंदी का गीत

ऋषिकेश। दूनमार्ग स्थित मंच के कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में गायक कमल जोशी को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने सम्मान प्रदान किया। बताया कि उत्तराखंड में शराबबंदी को लेकर शुरू आंदोलन के समर्थन में कमल जोशी … अधिक पढ़े …

छोटी सी सावधानी रोक सकती है बड़ा हादसा

ऋषिकेश। फायर सर्विस ऋषिकेश ने शनिवार को श्यामपुर स्थित एनडीएस पब्लिक स्कूल और शहर में रेलवे रोड स्थित हरिचंद कन्या इंटर कॉलेज में फायर सर्विस ड्रिल का अभ्यास हुआ। इस दौरान दोनों ही स्कूलों में अग्निशमन के उपकरणों का बेहतर … अधिक पढ़े …

प्रो. रविकांत ने एम्स निदेशक का कार्यभार संभाला

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में नए निदेशक प्रोफेसर डॉ. रविकांत ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। पहले दिन उन्होंने अधिकारियों और फैकल्टी मेंबर से संस्थान की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। साथ ही उन्हें एम्स में इमरजेंसी … अधिक पढ़े …