Daily Archives: April 14, 2017

चारधाम यात्रा की सफलता को भद्रकाली माता मंदिर में पूजा अर्चना

ऋषिकेश।
उत्तराखंड के प्रमुख चारधाम की यात्रा के लिए अब एक पखवाड़े का समय शेष रह गया है। 28 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे। जबकि तीन मई को केदारनाथ व पांच मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। 27 अप्रैल को ऋषिकेश से यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा। चारधाम यात्रा के लिए सभी व्यवसायिक वाहनों को ग्रीन कार्ड लेना अनिवार्य है। इसके लिए ऋषिकेश के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय सहित प्रदेश के अन्य परिवहन कार्यालयों से भी वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं। चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार होने के कारण ऋषिकेश के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय से सर्वाधिक ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं। शुक्रवार को परिवहन विभाग द्वारा चारधाम यात्रा की सफलता के लिये भद्रकाली माता मंदिर में पूजा-अनुष्ठान व हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सह व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला ने पूजा व हवन में आहूति डालकर सुखद व निर्विघ्न चारधाम यात्रा के लिये कामना की। अपर परिवहन आयुक्त ने अधीनस्थों को चारधाम यात्रा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि वाहनों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। चालकों को यातायात नियामों का पालन कराने के साथ उन्हें सुरक्षित चालन व अच्छे व्यवहार के साथ यात्रियों से पेश आने के लिए प्रेरित करने के निर्देशित किया। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विनोद भट्ट, आरआइ अर¨वद यादव, प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र रावत, प्रेमदत्त बिजल्वाण, जनवीर रावत, विनय, सुरेश कोटनाला, नवीन सकलानी, कमल नेगी सहित परिवहन संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल थे।

देहरादून में एंबुलेंस में हो रही शराब सप्लाई

देहरादून। राजपुर रोड के ओरियंट सिनेमा चौक पर सीपीयू के जवान वाहनों की नियमित चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें हरियाणा नंबर की एक एंबुलेंस दिखाई दी। जब एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया तो वह तेजी से आगे … अधिक पढ़े …

14 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय अग्नि शमन दिवस, जानियें

ऋषिकेश। शुक्रवार को शैल विहार स्थित फायर सर्विस स्टेशन पर शोक परेड का आयोजन हुआ जिसमें फायर सर्विस के जवानों ने मुम्बई बंदरगाह पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए 66 जाबाजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। … अधिक पढ़े …

अंबेडकर के पोस्टर जलाने से नाराज भीड़ ने किया हमला

-गुस्साई भीड ने पुलिस पर किया पथराव, सीओ घायल -मौके पर समझाने पहुंचे भाजपा विधायक देशराज भी चोटिल हरिद्वार। मंगलौर थाना क्षेत्र के मुंडेट गांव में कथित तौर पर बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का पोस्टर जलाने पर गुस्साई भीड … अधिक पढ़े …

गुमराह कर रही भाजपा: किशोर उपाध्याय

ऋषिकेश। शुक्रवार को पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री वंदे मातरम पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। सीएम भी मंत्री की बातों पर मुहर … अधिक पढ़े …

आईआईटी रुड़की के विभागाध्यक्ष से लाखों की साइबर ठगी

रुड़की। अभी तक आपने अमेरिका और चीन सहित अन्य देशों में भारत की ऑफिशियल साइटों को हैक करने के के मामले सुने ओर पढ़े होंगे लेकिन खबरदार अब आपका अकाउंट भी विदेशी हैकर्स की रडार पर है। आधुनिक समाज मे … अधिक पढे ….

मैं वंदे मातरम नही बोलूगां तो क्या सरकार राज्य से बाहर करेगी

देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। जहां कुछ दिनों पहले अपने एक बयान में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बयान दिया था कि उत्तराखंड में रहना है तो वंदे … अधिक पढे ….

कांग्रेस के लिए काला दिन था रावत का हारना

हरिद्वार। हरिद्वार पहुंची नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। मिडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस की हार के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत को जिम्मेदार ठहराया तो वही प्रदेश में सरकार के बाद … अधिक पढे ….