Daily Archives: April 25, 2017

केन्द्र सरकार की नक्सल नीति फेल हुई …

नई दिल्‍ली।
क्या केंद्र सरकार की नक्सल नीति फ़ेल हो गई है? केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी यही मानते है… इसीलिए अब वो कह रहे है कि केंद्र सरकार इस नीति पर फिर से विचार कर रही है। सरकार का मानना है कि गांवों तक सड़कें जाएंगी तो माओवाद पर क़ाबू पाना आसान होगा। इरादा 44 ज़िलों में 5,000 किलोमीटर से ऊपर सड़कें बनाने का है।
वैसे सुकमा ज़िले के बुरकापाल के पास माओवादी हमले में जो 25 सीआरपीएफ़ जवान शहीद हो गए, वे वहां सड़क बना रहे मज़दूरों की सुरक्षा में लगे थे. सुकमा में बीते डेढ़ महीने में सीआरपीएफ जवानों पर ये दूसरा हमला है। जाहिर है, सड़क बनेगी तो माओवादियों पर क़ाबू पाना आसान होगा. सरकार अब अपनी नक्सल नीति बदलने की बात कर रही है।
हालांकि विकास की बात करने वाली सरकार सड़क निर्माण की नई तकनीक इस्तेमाल करने के सीआरपीएफ़ के प्रस्ताव की अब तक अनदेखी करती रही है. अगर इस पर अमल होता तो शायद ये जानें बच सकती थीं। CRPF का प्रस्ताव है कि नई तकनीक RoadCem के ज़रिए ऐसे ख़तरनाक इलाक़ों में सड़कों का निर्माण होना चाहिए, लेकिन राज्य प्रशासन ने इसे मंज़ूरी नहीं दी। दलील ये दी कि इसके लिए टेंडर दिए जा चुके है, इसलिए मज़दूरों और इंजीनियरों को लेकर इन जवानों को कई महीनों से आना-जाना पड़ रहा था।

योगी का तंज इतनी छुट्टी तो काम कब करोगे भाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने आज पांच महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। इनमें एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स गठित होगा। महापुरूषों के नाम पर होने वाली १५ छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। १५ मई से एक सप्ताह का विधानसभा का … अधिक पढ़े …

अब हूटर बजाने पर भी रोक लगायेगी त्रिवेन्द्र सरकार?

ऋषिकेश। राज्य भ्रमण से लौटने के बाद मंगलवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा के हीरालाल मार्ग स्थित आवास पर मीडिया से मुलाकात में तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश में लालबत्ती … अधिक पढ़े …

अल्ट्रासाउंड न होने से नाराज महिलाओं ने सीएमएस को घेरा

ऋषिकेश। मंगलवार को राजकीय अस्पताल में अल्ट्रासांउड केन्द्र बंद था। दूरदराज से गर्भवती महिलाएं जोखिम लेकर अस्पताल आईं थीं लेकिन घंटों इंतजार के बाद उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा था। काफी इंतजार के बाद जब अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ तो बाकी … अधिक पढ़े …

अभियंता से अभद्रता पर कर्मचारियों का पारा चढ़ा

ऋषिकेश। मंगलवार को जल संस्थान के तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम वृजेश कुमार तिवारी को कार्यालय में सोमवार को हुई घटना की जानकारी दी। बताया कि मायाकुंड में लीकेज लाइन ढूढ़ंने का काम चल रहा है। … अधिक पढ़े …

केरल में हिंसा के खिलाफ शहर में मार्च निकाला

ऋषिकेश। मंगलवार को लोक अधिकार मंच के बैनर पर मुखर्जी चौक पर सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि केरल में मार्क्सवादियों द्वारा आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उनकी हत्याएं की जा रही हैं। खासकर कन्नूर जिले में संघ … अधिक पढ़े …

केंद्र की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन

ऋषिकेश। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नगर इकाई ने हाईवे स्थित काले की ढाल पर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि केंद्र में भाजपा जिन वायदों के साथ सत्तासीन हुई थी, तीन … अधिक पढ़े …

चारधाम यात्रा पंजीकरण ने पकड़ा जोर

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण पर नजर डालें तो ऑनलाइन पंजीकरण को प्राथमिकता मिली है। चारधाम के लिए 2545 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवा लिया है। सोमवार तक 1405 लोगों ने पैदल मार्ग से चारधाम जाने … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना लक्ष्य: प्रेमचन्द अग्रवाल

ऋषिकेश। श्यामपुर के हाट बाजार में स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल का स्वागत किया। जनता मिलन मिलन कार्यक्रम में लोगों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं भी रखीं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने ग्रामीणों को बताया कि सप्ताहभर पहले … अधिक पढ़े …

मोबाइल लोक अदालत का आयोजन

ऋषिकेश। मंगलवार को नगर पालिका ऋषिकेश के सभागार में मोबाइल लोक अदालत का आयोजन हुआ। सिविल जज सीनियर डिवीजन उदय प्रताप सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन और न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश ममता पंत ने पांच लंबित मामलों का निस्तारण किया। उच्च … अधिक पढ़े …