Daily Archives: April 27, 2017

देहरादून की पहली बस सात बजे से पहले नही

ऋषिकेश।
ऋषिकेश डिपो से देहरादून लोकल रुट में बसों की कमी देखने को मिल रही है। पहले पहली बस सुबह 6.30 बजे देहरादून के लिए रवाना होती थी। लेकिन कुछ समय से यह सेवा समाप्त कर दी है। अब पहली बस सुबह सात बजे देहरादून के लिए रवाना होती है। देहरादून पर सवारियों की संख्या अधिक है। बावजूद उत्तराखंड परिवहन निगम फायदे के रुट पर बसें संचालित नही कर रहा है।
पंजाब की बस सुबह 6.40 पर ऋषिकेश से देहरादून होते हुए संगरुर के लिए रवाना होती है। ऋषिकेश से देहरादून जाने वाली सवारियां पंजाब की बस में सफर करने को मजबूर है। सुबह दस बजे तक देहरादून जाने वाली बसों का हाल यही है। सवारियां अधिक है लेकिन बसें संचालित नही की जा रही है। निगम की लचर प्रणाली से फायदे के रुट पर बाहरी बसों को सवारियां मिल रही है।
ऋषिकेश से देहरादून जाने वाली सवारियों में छात्र व कर्मचारी की संख्या अधिक है जो प्रतिदिन ऋषिकेश से देहरादून का सफर तय करते है। इनमें अधिकत्तर पास धारक है, जो निर्धारित समय में बस नही मिलने से परेशान है। समय पर पहुंचने के लिए रोडवेज की बसें नही मिलने से अन्य साधनों से देहरादून पहुंच रहे है। गुरुवार को भी कमोबेश यही हॉल रहा, जब देहरादून रुट पर बस नही मिलने से सवारियां घंटों तक भटकती रही।

सीएम की ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मी जाम में फंसे
ऋषिकेश। रानीपोखरी के सौंग नदी में खनन के गेट पर सुबह प्रवेश करने के लिए सड़क किनारे डंपर व ट्रैक्टर खड़े होने से एक किमी लंबा जाम लग गया। सौंग पुल में वाहन फंसने से सीएम के ऋषिकेश दौरे पर देहरादून से आ रहे वाहन व ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मी भी जाम में फंस गये। निर्धारित समय में कार्यक्रम स्थल में पहुंचने के लिए सुरक्षा कर्मी स्वयं ही वाहनों से बाहर निकले और जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे। इस मार्ग की हालत यह रही कि दो किमी के फासले को पार करने में वाहनों को 20 से 25 मिनट का समय लग गया।

राजस्व चोरी करवा रही बाहरी प्रदेशों की बसें

ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन निगम के अड्डे पर खुलेआम राजस्व की चोरी हो रही है। बाहरी प्रदेशों से आ रही बसें वाणिज्य कर विभाग से चोरी छुपे माल ढो रही है। प्रतिदिन सैकड़ों बैग बस अड्डे परिसर में उतारे जा रहे … अधिक पढ़े …

बिना फिटनेस के वाहन पकड़े तो कार्रवाई अधिकारियो पर: सीएम

ऋषिकेश। संयुक्त यात्रा बस अड्डे पर चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि वह चाहते हैं कि गंगा घाट से होकर बहे लेकिन एनजीटी के आदेश के चलते इसमें कुछ परेशानी आ रही है। बावजूद इसके … अधिक पढ़े …

सीएम के आने से पहले चारधाम द्वार निकाला

ऋषिकेश। गुरुवार को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया जाना था। उनके दौरे से पहले देहरादून रोड के मोड पर लगे चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वारा को हटा दिया गया। इस गेट के अंदर से संयुक्त … अधिक पढ़े …

नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम छोड़ा

ऋषिकेश। गुरुवार को चारधाम यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कार्यक्रम परिसर में ही स्थित एक अन्य कार्यक्रम का रुख किया। कार्यक्रम में हंस फांउडेशन के संस्थापक माता मंगला व भोले जी महाराज भी … अधिक पढ़े …