Daily Archives: April 16, 2017

सैटेलाइट फोन के साथ विदेशी युवती गिरफ्तार

ऋषिकेश।
रविवार को सीआईएसएफ जौलीग्रांट में तैनात इंस्पेक्टर एसटी बाटी ने डोईवाला थाने में सूचना दर्ज कराई कि एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान विदेशी युवती मारिया फारेंडा बैलेसो से सैटेलाइट फोन बरामद किया गया। युवती वेनेजुएला की नागरिक है। जो अमेरिका में जॉब करती है। सैटेलाइट का प्रयोग भारत में प्रतिबंधित है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, आईबी, आर्मी इंटेलिजेंस, स्पेशल ब्रांच द्वारा सामूहिक पूछताछ की गई। एसओ डोईवाला राजेश शाह ने बताया कि पूछताल में युवती ने बताया कि वह वेनेजुएला की रहने वाली है जो मियामी अमेरिका में जॉब करती है। फोन उसने मियामी, अमेरिका से ही खरीदा। युवती को भारत में सैटेलाइट फोन के प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी। हालांकि युवती ने भारत में फोन का प्रयोग नहीं किया है लेकिन बिना अनुमित फोन रखने पर युवती के खिलाफ टेलीग्राम एक्ट 1933 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मारिया को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अभिनेता निशांक पहुंचे परमार्थ निकेतन

ऋषिकेश। बॉलीवुड फिल्मों में कई भूमिका निभा चुके अभिनेता निशांक रविवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने स्वामी चिदानंद मुनि से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सायंकालीन गंगा आरती में भी भाग लिया। होली डे, ये जवानी है दिवानी और बैंग-बैंग … अधिक पढ़े …

राशन विक्रेताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग

ऋषिकेश। श्यामपुर में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता ग्रामीण संघ ने एक बैठक की। बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार द्वारा सरकारी सस्ता गल्ला राशन में कटौती किए जाने पर समक्ष रोजी-रोटी का संकट गहराने की बात कही। उनका कहना … अधिक पढ़े …

कृषि मंत्री के औचक निरीक्षण में खुली मंडी समिति की पोल

ऋषिकेश। रविवार को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर कृषि मंडी का औचक निरीक्षण किया। पार्किंग स्थल में बिना नक्शा पास कराये बनाई गई दुकानों की जानकारी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अतिक्रमण और गंदगी देखकर … अधिक पढ़े …

पहाड़ी गानों की धुनों को बॉलीवुड में लाना चाहते है टोनी कक्कड़

ऋषिकेश। गीतकार एवं गायक टोनी कक्कड़ रविवार को गंगानगर, ऋषिकेश स्थित अपने घर पहुंचे। उनसे मिलने के लिए लोग घर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में टोनी ने कहा कि हिंदी फिल्मों में कई संगीतकारों ने पहाड़ की घुनें शामिल कीं … अधिक पढ़े …

हर दो मिनट समर्पित है 20600 शहीदों को

ऋषिकेश। देश की सीमाओं पर जान की बाजी लगाने वाले अमर शहीदों की याद में मेजर जनरल (से.नि) सोमनाथ झा 1200 किमी का सफर साइकिल से तय कर रहे हैं। रविवार को सोमनाथ झा ने एम्स से रायवाला होते हुए … अधिक पढ़े …