Daily Archives: April 20, 2017

त्रिवेन्द्र सरकार के मंत्रियों ने उतारी लालबत्ती

देहरादून।
केन्द्र सरकार लाल बत्ती के इस्तेमाल पर रोक के बाद उत्तराखंड में भी सभी मंत्रियों ने लालबत्ती हटाई। संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त मंत्री प्रकाश पन्त, सिंचाई, पर्यटन, तीर्थाटन, धार्मिक मेले एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत, शहरी विकास, आवास मंत्री मदन कौशिक, परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण मंत्री यशपाल आर्य, विद्यालयी शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री अरविन्द पाण्डेय, कृषि, कृषि विपणन एवं रेशम विकास मंत्री सुबोध उनियाल, महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य, सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं प्रोटोकाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत ने अपने वाहनों से तत्काल लाल बत्ती उतार दी।
बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने सभी नेताओं, जजों व सरकारी अफसरों की गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने का निर्णय लिया। यह फैसला एक मई से लागू होगा। इस फैसले के लागू होते ही पूरे देश में लालबत्ती का चलन समाप्त हो जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले के तुरंत बाद उत्तराखंड के कई मंत्रियों ने इस पर अमल करना भी शुरू कर दिया है। तीन मंत्रियों ने तो बुधवार को ही लाल बत्ती उतार दी, आज मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी कार से लाल बत्‍ती हटवाई। केंद्र के इस फैसले का स्वागत करते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि केंद्र के इस फैसले को अमल में लाने के लिए अगली कैबिनेट में इस प्रस्ताव को शामिल किया जाएगा।
प्रदेश में 13 अप्रैल 2016 को लाल, नीली व पीली बत्तियों को लेकर शासनादेश जारी किया गया था। इसमें इस बात का उल्लेख किया गया था कि किस-किस पद के धारक कैसे रंग की बत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। आपातकालीन सेवा जैसे एंबुलेंस, अग्निशमन यान, पायलेट के रूप में प्रयुक्त पुलिस वाहन व कानून-व्यवस्था में संचालित वाहनों में नीली, सफेद व नारंगी रंग की बहुरंगी बत्तियों का उपयोग किया जाता है।

लोनिवि पर लगाया लापरवाही का आरोप

ऋषिकेश। गुरुवार को भल्लाफार्म नम्बर 10 के दर्जनों लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही तहसीलदार रेखा आर्य को ज्ञापन सौंपा। बताया कि ग्रामसभा श्यामपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा भल्ला फॉर्म … अधिक पढ़े …

हाथी ने तोड़ी स्कूल की दीवार

ऋषिकेश। भट्टोंवाला में बुधवार रात दो बजे के करीब एक हाथी ने गांव पहुंच कर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। इस बीच हाथी ने … अधिक पढ़े …

अवैध होर्डिंग्स पर चला पालिका का डंडा

ऋषिकेश। पालिका ऋषिकेश ने गुरुवार सुबह शहर में अभियान चलाकर प्रचार सामग्री को हटाया। सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा के निर्देश पर शहर में अवैध होर्डिंग्स और बैनर को हटाया गया। गौरतलब है कि शहर … अधिक पढ़े …

जुआ खेलते पकड़े, एक लाख 62 हजार रुपये बरामद

ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली की प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली की काली कमली बगीचे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए घेराबंदी कर आठ लोगों … अधिक पढ़े …