Monthly Archives: May 2017

प्रोफेशनल छात्र कर रहे किडनी रैकेट का संचालन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में एक किडनी रैकेट का भंडाफोड़ कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में संगम विहार के पास स्थित बत्रा अस्पताल का एक कर्मचारी भी शामिल है। हैदराबाद के एक शख्स को किडनी दिलाने के लिए आरोपियों ने उसके परिजनों से 40 लाख रुपये लिए और जयपुर के एमबीए छात्र को चार लाख रुपये में किडनी डोनेट करने के लिए डील तय की थी।
किडनी देने व लेने की सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को बत्रा अस्पताल ने डोनर को अस्पताल बुलाया और ट्रांस प्लांट के लिए बनाई गई डॉक्टरों की कमेटी ने भी इसे हरी झंडी दे दी। इस बीच, पूरे मामले पर नजर रख रही क्राइम ब्रांच की टीम ने एक के बाद एक चारों आरोपियों को दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया।
संयुक्त आयुक्त क्राइम ब्रांच प्रवीर रंजन के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम जयंत साहू उर्फ राहुल, सुलेखा पांडा, अनोज पात्रा व बिरजू पासवान हैं। इनमें बिरजू पासवान बत्रा अस्पताल का कर्मचारी है। वह पहले दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में काम करता था, लेकिन कुछ वर्षों से अब बत्रा अस्पताल में काम कर रहा था।
जयपुर से एमबीए की पढ़ाई कर रहे जयदीप शर्मा व उसके एमबीए छात्र दोस्त राजेश को पिछले साल सितंबर में इंटरनेट पर कुछ सर्च करने के दौरान एक साइट पर किडनी डोनेट करने पर मोटी रकम मिलने की जानकारी मिली थी। दोनो गरीब परिवार से हैं, उन्हें पैसों की जरूरत थी। लिहाजा राजेश इस गिरोह से संपर्क कर दिल्ली आया था। उसके बाद से राजेश का कोई अता-पता नहीं है।
जयदीप ने अपने दोस्त को ढूंढने के लिए गिरोह से बातचीत शुरू कर इसकी सूचना न्यूज चैनल को दे दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की 20 सदस्यीय टीम इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए 40 दिनों तक डोनर जयदीप शर्मा व एक न्यूज चैनल के संवाददाता के साथ स्टिंग ऑपरेशन में जुटी रही।
इस किडनी रैकेट से जुड़ी तमाम प्रक्रिया को लेकर क्राइम ब्रांच ने करीब 200 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग की। उसके बाद रैकेट का भंडाफोड़ कर आरोपियों को दबोच लिया गया। प्रवीर रंजन का कहना है कि इस मामले में बत्रा अस्पताल के कुछ डॉक्टरों से शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल मे पूछताछ की गई।

ये हैं आरोपी
1. जयंत साहू : ओडिशा-सभी तरह के जरूरी दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार करता था।
2. सुलेखा पांडा : ओडिशा- हौजरानी में एक फ्लैट में ठहराए गए विभिन्न राज्यो सें आए डोनरों व उनके परिजनों के रहने, खाने व काउंसिलिंग करने का काम करती थी।
3. अनोज पात्रा : ओडिशा-यह भी सुलेखा की तरह देखभाल करता था।
4. बिरजू पासवान : अस्पताल प्रशासन, किडनी के डॉक्टरो व ट्रांसप्लांट के लिए हरी झंडी देने वाले कमेटी के डॉक्टरो से तालमेल करने का काम करता था।

अस्पताल की नहीं है संलिप्तता: बत्रा प्रबंधन
बत्रा अस्पताल में सभी किडनी प्रत्यारोपण नियमों का पालन करते हुए कड़ी निगरानी में किए जाते हैं। ऐसे सभी प्रत्यारोपण के मामलों का एक कमेटी निरीक्षण करती है और प्रत्यारोपण से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाता है। सभी दस्तावेजों की जांच की जाती है और कमेटी द्वारा की जाने वाली पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड भी किया जाता है। अस्पताल की किसी गलत कार्य मे कोई संलिप्तता नहीं है। मामले की जांच में अस्पताल पुलिस का पूरा सहयोग कर रहा है और आगे भी करेगा, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

दिल्ली विश्वविद्यालय की दीवारों में आईएसआईएस के समर्थन में लिखे नारे

दिल्ली विश्वविद्यालय का माहौल एक बार फिर गरमा सकता है। विश्वद्यालय कैंपस की दीवारों पर दुनिया के सबसे कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। इस बात को लेकर अखिल भारती विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सचिव … अधिक पढ़े …

आंतकी सब्जार के मारे जाने पर कश्मीर में फिर भड़की हिंसा, कर्फ्यू जारी

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर सब्जार अहमद भट के मारे जाने के बाद कश्मीर में 50 से ज्यादा जगहों पर हिंसा भड़क गई है। इसमें 1 सिविलयन की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग जख्मी हुए … अधिक पढ़े …

सीबीएसई का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे देखना है रिजल्ट!

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) आज (28 मई को) 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। यह रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic पर है। अब अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे … अधिक पढ़े …

चारधाम यात्रा प्रतीक्षालय में अव्यवस्थायें हावी

ऋषिकेश। रविवार को भी यात्री प्रतीक्षालय में तीर्थ यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ा। कारण कि प्रतीक्षालय में बिजली उपकरण टूटे पड़े है। बिजली की तारें टूटने से पंखे व लाईट नही चल रहे है। मई माह में चारधाम … अधिक पढ़े ….

चोरी की बाईक के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश। जागीर बड़कोट रानीपोखरी निवासी सोहनलाल कोठियाल के घर से शनिवार को उनकी डिस्कवर बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को … अधिक पढ़े ….

वीकेंड पर भीड़ बढ़ने से कारोबारियों की चांदी

ऋषिकेश। साहसिक पर्यटन का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। रविवार को गंगाघाटी के होटल व कैंप पर्यटकों से पैक रहे जिससे चारधाम यात्रा पर जाने वालों को विश्राम के लिए भटकना पड़ा। बीते … अधिक पढ़े ….

आग बुझाने के लिए दौड़ते रहे फायरकर्मी

ऋषिकेश। फायर स्टेशन के मुताबिक रविवार दोपहर गली नंबर नौ गंगानगर क्षेत्र में एक खाली प्लाट में पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। उस पर काबू में किया गया कि इसी बीच आवास विकास कॉलोनी में एक … अधिक पढ़े ….

लच्छीवाला में अश्लील हरकत करते चार दबोचे

डोईवाला। डोईवाला कोतवाली पुलिस ने लच्छीवाला पिकनिक स्पाट पर शराब के नशे में धुत 4 युवक उत्पात मचाते पकडे। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि लचछीवाला पिकनिक स्पाट पर आये कुछ लोगों ने कोतवाली मे फोन करके बताया कि बाहरी … अधिक पढ़े ….

आत्मरक्षा के लिए कराटे जरूरी: निहारिका

– परीक्षा पास करने वाले 54 खिलड़ियों को मिली बेल्ट ऋषिकेश। व्यापार सभा में आयोजित बेल्ट वितरण कार्यक्रम में ब्राउन, परपल, ब्ल्यू, ग्रीन, ओरेंज, येलो बेल्ट पाने वाले खिलाड़ियों को आइपीएस और प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकेश निहारिका भट्ट ने सम्मानित किया। … अधिक पढ़े ….