Daily Archives: May 14, 2017

चारधाम यात्रा प्रतीक्षालय में अव्यवस्थायें हावी

ऋषिकेश।
रविवार को भी यात्री प्रतीक्षालय में तीर्थ यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ा। कारण कि प्रतीक्षालय में बिजली उपकरण टूटे पड़े है। बिजली की तारें टूटने से पंखे व लाईट नही चल रहे है। मई माह में चारधाम यात्रा अपने पूरे सबाब पर है। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। ऐसे में यात्रा बस कम्पाउंड में अव्यवस्थायें हावी होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
इन दिनों एकाएक गर्मी अधिक होने से भी तीर्थयात्री प्रतीक्षालयों का रुख कर रहे है। प्रशासन चारधाम यात्रा में व्यवस्थायें दुरस्त करने का दावा कर रहा है। लेकिन हकीकत दावे कुछ ओर ही है। कुछ दिन पूर्व गढ़वाल कमिश्नर विनोद शर्मा ने चारधाम बस कम्पाउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नाखुशी भी जाहिर की थी। लेकिन दो दिन बाद भी जिम्मेदार प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया है।

चोरी की बाईक के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश। जागीर बड़कोट रानीपोखरी निवासी सोहनलाल कोठियाल के घर से शनिवार को उनकी डिस्कवर बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को … अधिक पढ़े ….

वीकेंड पर भीड़ बढ़ने से कारोबारियों की चांदी

ऋषिकेश। साहसिक पर्यटन का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। रविवार को गंगाघाटी के होटल व कैंप पर्यटकों से पैक रहे जिससे चारधाम यात्रा पर जाने वालों को विश्राम के लिए भटकना पड़ा। बीते … अधिक पढ़े ….

आग बुझाने के लिए दौड़ते रहे फायरकर्मी

ऋषिकेश। फायर स्टेशन के मुताबिक रविवार दोपहर गली नंबर नौ गंगानगर क्षेत्र में एक खाली प्लाट में पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। उस पर काबू में किया गया कि इसी बीच आवास विकास कॉलोनी में एक … अधिक पढ़े ….

लच्छीवाला में अश्लील हरकत करते चार दबोचे

डोईवाला। डोईवाला कोतवाली पुलिस ने लच्छीवाला पिकनिक स्पाट पर शराब के नशे में धुत 4 युवक उत्पात मचाते पकडे। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि लचछीवाला पिकनिक स्पाट पर आये कुछ लोगों ने कोतवाली मे फोन करके बताया कि बाहरी … अधिक पढ़े ….

आत्मरक्षा के लिए कराटे जरूरी: निहारिका

– परीक्षा पास करने वाले 54 खिलड़ियों को मिली बेल्ट ऋषिकेश। व्यापार सभा में आयोजित बेल्ट वितरण कार्यक्रम में ब्राउन, परपल, ब्ल्यू, ग्रीन, ओरेंज, येलो बेल्ट पाने वाले खिलाड़ियों को आइपीएस और प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकेश निहारिका भट्ट ने सम्मानित किया। … अधिक पढ़े ….

एक को बचाने में तीन युवक गंगा में बहे

-गूलर सिरासु पुल के पास एक के बहने पर दो साथी गए थे बचाने ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर सिरासू राजस्व क्षेत्र में घूमने आए पर्यटक नावघाट के पास वालीबॉल खेल रहे थे। इनमें से तीन युवक … अधिक पढ़े ….

गांव की विशेषताएं जानने सिलाचौकी पहुंचे छात्र

ऋषिकेश। शैक्षणिक भ्रमण के तहत जौलीग्रांट स्थित हिमालयन स्कूल ऑफ मैनजमेंट के एमबीए के 20 छात्रों का दल थानो ब्लॉक के सिलाचौकी गांव पहुंचा। डॉ. गीता राणा की अगुवाई में सुबह नौ बजे कॉलेज कैंपस से छात्र-छात्राएं सिलाचौकी के लिए … अधिक पढ़े ….

कल्याणकारी योजनाएं आमलोगों तक पहुंचाएं

-दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन ऋषिकेश। भाजपा श्यामपुर मंडल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए। … अधिक पढ़े ….

कांग्रेस के संगठनात्क चुनाव की तैयारियां तेज

ऋषिकेश। रविवार को सहायक प्रदेश चुनाव अधिकारी सचिन नाईक ने रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने जानकारी दी कि कांग्रेस संगठन की चुनाव प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। बताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर … अधिक पढ़े ….