Daily Archives: May 1, 2017

गंगा स्वच्छता को उठे हजारों छात्रों के हाथ, शपथ ली

ऋषिकेश।
सोमवार को त्रिवेणी घाट के गंगा तट पर ऋषिनगरी के 19 स्कूलों के छात्रों ने गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ ली। आयोजक आरपीएस के तत्वावधान में नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र सुबह आठ बजे ही गंगा तट पर पहुंचने लगे। करीब तीन हजार छात्रों को हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शपथ दिलाई। उन्होंने दूसरों को भी जागरूक करने और गंगा की स्वच्छता के लिए काम करने की छात्रों को शपथ दिलाई।
हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि गंगा हमारी आस्था है। हमने गंगा को मां कहा है, ऐसे में मां को प्रदूषण से मुक्त करने की हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इससे पूर्व आरपीएस के छात्रों ने नाटक के माध्यम से गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा और न्यायाधीश उदय प्रताप सिंह ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया। संचालन स्कूल के प्रबंधक वीएन खन्ना और प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य गीता बेदी, कमांडर अजय धीर, विनोद अग्रवाल, अशोक जैन, डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य शिव सहगल, दून इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य सुनिता, एसजीआरआर के प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, एसबीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र जोशी, एनडीएस, मां आनंदमयी, फुटहिल्स, ओमकारानंद, मॉडर्न स्कूल, हैपी होम, केन्द्रीय विद्यालय आदि स्कूलों के छात्र और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

जेनेरिक दवा लिखने के खिलाफ अस्पताल में एमआर का प्रदर्शन

ऋषिकेश। सोमवार को एसोसिएशन की ऋषिकेश इकाई से जुड़े सदस्यों ने जेनेरिक दवा लिखने के विरोध में अस्पताल परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यूनियन के अध्यक्ष सतीश सेमवाल ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सिर्फ जेनेरिक दवाएं लिखने का … अधिक पढ़े …

जन्म दिन पर गंगा आरती कर मांगी खुशहाली

ऋषिकेश। सोमवार को जन्म दिवस पर ऋषिनगरी पहुंचने पर पहले होटल अमेरिस में अजय भट्ट को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। उसके बाद अजय भट्ट मायाकुंड स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वह कैलाशगेट की ओर रवाना … अधिक पढ़े …

अन्तर राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

ऋषिकेश। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर लोकजन शक्ति पार्टी (लेवर सेल) ने पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में श्रमिक वर्ग की समस्याओं पर गोष्ठी की। लेवर सेल के राज्य प्रभारी कदर्म सिंह बालियान ने मजदूरों के हितों में सरकार द्वारा … अधिक पढ़े …

सर्वोदय अभियान के तहत महिलाओं को बताए गए उनके अधिकार

ऋषिकेश। सोमवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के परशुराम हॉल में सर्वोदय अभियान के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और अधिकारों के बारे में बताया। विशेषज्ञों ने महिला को कानून में दिए गए अधिकार पर चर्चा … अधिक पढ़े …