Daily Archives: May 10, 2017

ठेकेदार को छुड़ाने के लिए रातभर थाने मे रहे आबकारी अधिकारी

देहरादून।
रायवाला पुलिस ने शराब के ठेकेदार को शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार को पुलिस से छुड़ाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी रातभर रायवाला थाना में रहे, लेकिन बताया जाता है कि थाना प्रभारी ने उनसे बात तक नहीं की। यह शराब रायवाला ठेके के लिए लाई गई थी, लेकिन दुकान नहीं मिलने की वजह से नजदीकी एक रेस्टोरेंट में रखी गई थी, जिसे पुलिस ने अवैध बताते हुए कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा लिख दिया।
रायवाला पुलिस ने मंगलवार रात क्षेत्र के ही एक रेस्टोरेंट में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब होने की सूचना पर छापा मारा। मौके पर अंग्रेजी शराब की 89 पेटी बरामद की गई। होटल स्वामी जगमोहन चौहान ने पुलिस को बताया कि शराब धामावाला निवासी सन्नी अग्रवाल की है। रात में ही पुलिस ने सन्नी अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया। सन्नी अग्रवाल ने रायवाला में अंग्रेजी शराब का ठेका चलाने के लिए शराब मंगाई थी। अब तक दुकान के लिए जगह नहीं मिल पाई थी। पुलिस और आबकारी अधिकारियों ने स्वीकार किया कि यह शराब अवैध नहीं है और इसे नियमानुसार सरकारी गोदाम से उठाया गया था। रात को ही आबकारी अधिकारी भी थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। एसओ रायवाला के अनुसार शराब को गलत तरीके से रेस्टोरेंट में रखा गया था। इस मामले में सन्नी अग्रवाल एवं होटल स्वामी जगमोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जिला आबकारी अधिकारी शराब के ठेकेदार को छुड़ाने के लिए रात एक बजे से सुबह छह बजे तक रायवाला थाना पर ही रहे। जिला आबकारी अधिकारी मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे।

उत्तराखंड के चारों धाम को रेल मार्ग से जोड़ने की योजना

देहरादून। केंद्र सरकार ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर काम शुरू करा दिया है। अब केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के चारों धामों को रेल लाइन से जोड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री को आपस में … अधिक पढ़े …

प्रमोशन के लिए मुख्यालय में हाजिर होने से चर्चा ने पकड़ा जोर

देहरादून। आबकारी महकमे में कांस्टेबिल और हेड कांस्टेबिलों के प्रमोशन होने हैं। विभाग के संयुक्त आयुक्त एआर सेमवाल ने पदोन्नति की श्रेणी में आने वाले 42 कार्मिकों को मुख्यालय तलब किया है। इस बारे में जारी आदेश में कहा गया … अधिक पढ़े …

उत्तराखंड मेट्रो का प्रस्तावित खाका तैयार

एक्सलूसिव खबर -गूगल मैप के जरिए मेट्रो का सर्वे, प्रोजेक्ट तैयार करने में जुटे अधिकारी -दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने उत्तराखंड में डाला डेरा ऋषिकेश। दयाशंकर पाण्डेय दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी मेट्रो का सपना जल्द साकार होने … अधिक पढ़े ….

राज्य के मेडिकल कॉलेजों की दशा सुधारने को एम्स तैयार

-श्रीनगर, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज गोद लेने को तैयार एम्स प्रशासन ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के नए निदेशक प्रोफेसर डॉ. रविकांत वर्मा ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखण्ड राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की जरूरत है। डॉक्टरों … अधिक पढ़े ….

बापूग्राम में होने लगा आंतरिक सड़कों का सुधार

ऋषिकेश। बापूग्राम में आंतरिक सड़कों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण का काम शुरू हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों का चौड़ीकरण और सुधारीकरण होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने … अधिक पढ़े ….

त्रिवेन्द्र सरकार पर अफसरशाही हावी

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व गढ़वाल कमिश्नर ने ऋषिकेश में व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक ली थी जिसमें कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी नदारद रहे। जो अधिकारी आए भी वे मोबाइल का मोह नहीं छोड़ सके। बैठक … अधिक पढ़े ….

चारधाम यात्रा कम्पाउंड में अव्यवस्थाएं हावी

-तपती धूप में खड़े होकर श्रद्धालु करा रहे अपना पंजीकरण -बजट के अभाव में मात्र 50 सफाई कर्मचारियों की हो पाई भर्ती -जनरेटर से नहीं जोड़े गए पंखे और लाइट के कनेक्शन ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में … अधिक पढ़े ….

वैशाली राणा मिस फेयरवेल और पवन कुमार मिस्टर फेयरवेल

एसआरएचयू मैनेजमेंट कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन ऋषिकेश। स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के हिमालयन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में एमबीए और बीकॉम ऑनर्स के छात्र-छात्राओं की ओर से फेयरवल पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें एमबीए, बीकॉम ऑनर्स और बीबीए … अधिक पढ़े ….